डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में टोटल हिप रिप्लेसमेंट एवं टोटल नी रिप्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध शासकीय अस्पताल में अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक सर्जरी से मरीजों को मिल रही राहत रायपुर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के ऑर्थोपेडिक विभाग में अब टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) एवं टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) जैसी अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाएं पूर्व की भाँति सुचारु रूप से मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। अस्थि रोग विभाग की इस सुविधा से कूल्हे एवं घुटने की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्थि…
Read MoreCategory: होम
ऑपरेशन विश्वास को मिली बड़ी कामयाबी: अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी के घर से 1.300 किलो गांजा, ₹65 हजार का मादक पदार्थ व ₹12,950 नगद जब्त किया, नारकोटिक एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल दुर्ग : दिनांक 05.01.2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनई प्रजापति निवासी जामगांव एम थाना अमलेश्वर अपने घर में पलंग के उपर अवैध रूप से धनलाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है । उक्त सूचना पर तत्काल संदेही के घर की घेराबंदी कर पकड़ा गया । संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनई प्रजापति उम्र 62 साल निवासी ग्राम जामगांव एम* थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग छ.ग. का रहने वाला बताया गया ।…
Read Moreएक धड़कन, जिसने ज़िंदगी बदल दी : प्रोजेक्ट धड़कन के तहत ईलाज से मिली अरमान को हृदय रोग से मुक्ति
श्रुति सिंह, उप संचालक, धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क रायपुर : गांव में मितानिन ने एक दिन कहा था, “आपके बच्चे की धड़कन बाकी बच्चों से तेज है,” यह वाक्य आज भी श्रीमती रजनी यादव के कानों में गूंजता है। वे बोलते-बोलते रो पड़ती हैं, “हमने कभी ध्यान ही नहीं दिया अब लगता है, क्यों नहीं दिया!” गोगांव, रायपुर की रहने वाली श्रीमती रजनी यादव का तीसरा बेटा अरमान, अपने दोनों बड़े भाईयों और दोस्तों के साथ हंसता-खेलता बड़ा हो रहा था। कभी पिट्टूल खेलता, कभी दौड़…
Read Moreरायपुर पश्चिम विकास की नई ऊँचाई पर: हर गरीब के सिर पर पक्की छत हमारा संकल्प—‘मोर जमीन मोर मकान’ के तहत 18 हितग्राहियों को मिली बड़ी सौगात, बोले राजेश मूणत
तात्यापारा के 18 परिवारों के पक्के मकान का सपना हुआ साकार: विधायक राजेश मूणत ने वितरित किए ‘मोर जमीन मोर मकान’ के अनुज्ञा पत्र” ”विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा रायपुर पश्चिम; मूणत बोले- हर गरीब के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” रायपुर: राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ‘मोर जमीन मोर मकान’ घटक…
Read Moreअटल विचारों से सशक्त हुआ कुनकुरी विधानसभा: अटल स्मृति सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया सुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश
कुनकुरी विधानसभा में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन संपन्न राष्ट्रनिर्माण का मार्ग अटल जी ने दिखाया – गुरूपाल सिंह भल्ला जशपुर : कुनकुरी विधानसभा के पमशाला में अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला, पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया एवं पूर्व विधायक भरत साय ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता गुरूपाल सिंह भल्ला ने भारत रत्न अटल बिहारी…
Read MoreCRIME NEWS : किरोड़ीमलनगर में बवाल पड़ा भारी ! मारपीट के बाद पुलिस से उलझे युवक, जवाब में चला कानून का डंडा, पुलिस ने 24 लोगों कोकार्यवाही कर भेजा जेल में.
थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 05/2026 के अंतर्गत धारा 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण किया गया दर्ज. रायगढ़ : रायगढ़ के किरोड़ीमलनगर क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के बाद कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे तत्वों के खिलाफ पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपियों को जेल भेजा, बल्कि शांति भंग करने वाले 24 अनावेदकों पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके में सख्त संदेश दिया है। दिनांक 04 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 09…
Read Moreडबल इंजन सरकार का मास्टरस्ट्रोक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर को राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर दिलाने की निर्णायक पहल, 15 वर्षीय विज़न के साथ छत्तीसगढ़ का अगला ग्रोथ इंजन बनने की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर को राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम डबल इंजन सरकार का निर्णायक कदम — बिलासपुर बनेगा छत्तीसगढ़ का अगला ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिलासपुर के विकास का नया रोडमैप तय राष्ट्रीय शहरी विकास मानचित्र पर बिलासपुर को प्रमुख स्थान दिलाने की बड़ी शुरुआत: केंद्र–राज्य समन्वय से बिलासपुर के विकास को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रस्तुत किया बिलासपुर का 15 वर्षीय विकास विज़न रायपुर : छत्तीसगढ़ की डबल इंजन…
Read More“विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में बड़ा कदम: बिलासपुर के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उच्चस्तरीय समीक्षा, फ्लाईओवर, रिंग रोड, एयरपोर्ट और जल आपूर्ति पर ऐतिहासिक फैसले
शहरों के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बिलासपुर शहर तथा बाह्य क्षेत्रों में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों,…
Read Moreजशपुर की सड़कों पर सुरक्षा का काफिला ! ऑटो रैली से दिया बड़ा संदेश, नियम तोड़ेंगे तो जाएगी जान ! ऑटो चालकों संग पुलिस की चेतावनी भरी रैली.
यातायात जागरूकता लाने, जशपुर पुलिस ने ऑटो चालकों के माध्यम से निकाली ऑटो रैली यातायात नियमों का पालन करने हेतु आम नागरिकों को रैली के माध्यम से दिया संदेश. 117 से अधिक ऑटो चालकों ने जागरूकता रैली में लिया भाग. जशपुर : सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस ने अनूठी पहल की है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ऑटो चालकों की सहभागिता से निकाली गई जागरूकता रैली ने आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन का सशक्त संदेश दिया। शहर की सड़कों पर निकली…
Read Moreरेरा का सख्त रुख: स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना
रायपुर : छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने रायपुर स्थित “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” परियोजना के प्रमोटर के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के अंतर्गत 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड अधिरोपित किया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान यह पाया गया कि परियोजना में विकास कार्य नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग– T&CP) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं किया गया। स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो रेरा अधिनियम की धारा 14(1)…
Read More