“अभियान संवेदना” का असर : फेसबुक फ्रेंड निकला धोखेबाज ! शादी का सपना दिखाकर वर्षों तक करता रहा शोषण, आखिरकार महिला थाना ने फरार दुष्कर्म आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

“अभियान संवेदना” में महिला थाना की कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गया गिरफ्तार. शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फेसबुक फ्रेंड ने आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से महिला…

Read More

16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव: तिलक लगाकर होगा बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल के साथ स्कूलों में गूंजेगी नई शुरुआत की खुशी

छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026 : तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत स्कूल शिक्षा विभाग के कड़े निर्देश- 15 जून तक पूरे करें मरम्मत के कार्य, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे स्कूल रायपुर : छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध…

Read More

मोबाइल की लत से बचाकर रचनात्मकता की ओर ले जाए सिनेमा: राज्यपाल रमेन डेका बोले— डॉक्यूमेंट्री और फिल्में समाज को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम, उत्कृष्ट फिल्म निर्माताओं का किया सम्मान

रायपुर : फिल्में और डॉक्युमेंट्री केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सकारात्मक संदेश देने का एक प्रभावी साधन हैं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के सम्मान समारोह में उक्त बातें कही। यह कार्यक्रम रायपुर के एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।   राज्यपाल ने कहा कि आदिम युग से ही मनुष्य विभिन्न माध्यमों से अपने विचार और संदेश व्यक्त करता रहा है। समय के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘रेड कारपेट’ विजन को बड़ी सफलता: हैदराबाद में निवेशकों ने दिखाया भरोसा, 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले; छत्तीसगढ़ तेजी से बन रहा देश का नया इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजी हब

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह हैदराबाद/रायपुर : छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर…

Read More

हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू, गांव की महिलाओं के लिए पेश की मिसाल

दोना-पत्तल से कारोबार शुरू कर चार व्यवसायों का कर रही हैं सफल संचालन रायपुर : स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर श्लखपति दीदीश् बन रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसी कई महिलाओं ने प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और छोटी पूंजी की मदद से  स्वरोजगार अपनाकर अपनी तकदीर बदली है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चल रहा लखपति दीदी अभियान छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहा है। इसका सबसे…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर ठेकेदार को नोटिस जारी, निरीक्षण के दौरान काम की धीमी प्रगति पर जताई थी नाराजगी

श्री साव ने 6 जून को किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन पर बन रहे ओवरब्रिज की देखी थी प्रगति, लेट-लतीफी पर ठेकेदार और अधिकारियों को लगाई थी फटकार रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान 6 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशलूर-जगदलपुर मार्ग में किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बन रहे फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने…

Read More

सरगुजा संभाग ने रचा नया कीर्तिमान: छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय वेबसाइट पोर्टल शुरू, राजस्व सेवाओं से लेकर पर्यटन तक सब कुछ अब ऑनलाइन

जशपुर : सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ में डिजिटल प्रशासन और नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सरगुजा सम्भागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइट division-surguja.cg.gov.in का विधिवत शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक संभागीय वेबसाइट है। जो नागरिकों, पर्यटकों तथा विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगी। वेबसाइट का डिजाइन, डेवलपमेंट एवं तकनीकी सहयोग राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC) सरगुजा द्वारा…

Read More

इंजीनियर बनने का सपना होगा साकार: सीजीआईटी जशपुर में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और ई एंड टी की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जशपुर : सत्र 2026-27 में छत्तीसगढ़ राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।  सीजीआईटी जशपुर, पूर्व में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच संचालित हैं। प्रत्येक ब्रांच में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु पंजीयन तिथि का निर्धारण किया गया है। इनमें प्रथम चरण का रजिस्ट्रेशन 11 जून 2026 से 15 जून 2026 तक है। इसी प्रकार मेरिट सूची…

Read More

जशपुर में 18 से 20 जून तक मेगा जनकल्याण शिविर: आयुष्मान, पीएम आवास, सूर्यघर समेत दर्जनों योजनाओं का मिलेगा लाभ, घर-घर पहुंचेगी सरकारी सुविधाएं

जशपुर जिले में 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर श्री व्यास ने शिविर के सुचारू संचालन के दिए निर्देश जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के…

Read More

पोलियो मुक्त भविष्य की ओर जशपुर: 28 जून के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से पहले प्रशासनिक तैयारियां तेज, 15 जून को होगी रणनीतिक बैठक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान हेतु गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक 15 जून को जशपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पल्स पोलियो अभियान 2026 का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। इसके अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन, सुपरविजन  एवं मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में 15 जून 2026 को आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सदस्य विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण शामिल…

Read More