घर के अंदर घुसकर गाली-गलौच कर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

आरोपियों कविता कपूर, छोटू एवं राज कपूर के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 377/22 धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा नवागढ़ : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सिंधुजा कश्यप द्वारा रिपोर्ट कराया गया था कि दिनांक 13 दिसंबर 2022 के शाम को राछाभाठा निवासी कविता कपूर, छोटू एवं राज कपूर घर अंदर घुस कर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी देते हुए डण्डा एवं हाथ मुक्के से मारपीट किये।प्रार्थियां की…

Read More

एक सटोरिया चढा पुलिस के हत्थे. आरोपी से 1300/-रुपए नगद और सट्टा-पट्टी किया गया बरामद !

आरोपी के विरुद 4 (क) जुआ एक्ट के अंतर्गत पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ : दिनांक 15 दिसंबर 22 को थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम डोंगाकोहरौद में सट्टा-पट्टी खिलाने की सूचना प्राप्त होने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ आरोपी नितेश साहू उम्र 25 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद के कब्जे से 1300/-रुपए नगद, एक पेन और सट्टा-पट्टी लिखा हुआ कागज को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस प्रकरण की कार्यवाही में उपनिरीक्षक सनत…

Read More

सिद्धिविनायक अस्पताल का लायसेंस हुआ रद्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग सिरसा गेट भिलाई 3 स्थित सिद्धिविनायक (बच्चों का अस्पताल) में कार्यरत चिकित्सकीय डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा 10 माह के बच्चे शिवांश वर्मा के स्वास्थ्य उपचार में लापरवाही होने से बच्चे की मृत्यु होना पाया गया है, जो कि छ.ग. नर्सिंग होम एक्ट नियम 2010 एवं 2013 का उल्लंघन है। 11 दिसंबर को नोटिस जारी होने के 30 दिवस पूर्ण होने के उपरांत संस्था को छ.ग. राज्य उपचार्यगृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएँ अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत प्रदत्त लायसेंस क्रमांक DURG0417/HOS को निरस्त किया…

Read More

सचिव से गाली-गलौच एवं मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

आरोपी गोपाल कश्यप, शत्रुहन कश्यप, खगेश्वर प्रसाद कश्यप, आत्माराम कश्यप, राजेश कुमार शास्त्री को दिनांक 15 दिसंबर 22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 29/22 धारा 147, 186, 353, 294, 506, 427 भादवि पंजीबद्ध  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिव प्रसाद कश्यप, सचिव ग्राम पंचायत कटौद द्वारा रिपोर्ट कराया गया था कि दिनांक 25 जनवरी 2022 को गांव कटौद के गोपाल कश्यप, शत्रुहन कश्यप,…

Read More

सौर सुजला योजना से विद्युत की निर्भरता हुई खत्म, फसलों में बढ़ोतरी के साथ आमदनी हुई दुगुनी, आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे किसान, अब वर्षभर हो रही खेती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सोलर सिंचाई पम्प लगाने के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस दिशा में तेजी से काम हुआ और हाल ही में देश में सर्वाधिक सोलर पम्प स्थापित करने और ऊर्जा संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सोलर एनर्जी से कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के प्रयासों के साथ…

Read More

बस्तर के सुदूर अंचलों में भी हो रही अब हाईटेक खेती : परम्परागत कृषि से इतर बागवानी में तलाश रहे हैं नई संभावनाएं, कृषि में नवाचार से महादेव और महेन्द्र का बदला जीवन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ अब बदल रहा है, साथ ही बदल रही है आम जनजीवन की तस्वीर। छत्तीसगढ़ में पहले जहां किसान सिर्फ परम्परागत कृषि तक ही सोच पाते थे, वहीं अब सुदूर अंचलों के किसान भी कृषि में नवाचार करने की जुगत में लगे हैं। आलम यह हो चला है कि बस्तर के सुदूर अंचलों के किसान भी हाईटेक खेती करने लगे हैं साथ ही परम्परागत खेती से इतर बागवानी और उद्यानिकी समेत कृषि से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं। ऐसी ही एक बानगी…

Read More

निजात अभियान : थाना करतला क्षेत्र में ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

शासकीय हाई स्कूल के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला के ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल के बच्चो एवं स्टाफ को, हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम पीडिया के शासकीय…

Read More

उपचुनाव परिणाम को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर में की समीक्षा बैठक : चारामा मंडल में सभी शक्तिकेन्द्र व बूथ प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

उपचुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद कमियों को दूर कर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कमल खिलाना है-बृजमोहन अग्रवाल उपचुनाव में पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत वाले कार्यकर्ताओं का पूर्व मंत्री ने बढ़ाया हौसला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के मंडलों में उपचुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक की। श्री अग्रवाल ने पहले चारामा मंडल में सभी शक्तिकेन्द्र व बूथ के प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने भानुप्रतापपुर मंडल में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों…

Read More

कलेक्टर श्री झा ने कर्मचारी हित में लिया बड़ा फैसला, सार्वजनिक उपक्रमों के आवास में रहने की मिलेगी सुविधा

अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के समय मिलेगा प्रशस्ति पत्र शासकीय सेवकों का बनेगा विभागीय पहचान पत्र, स्वास्थ्य जांच के लिए लगेंगे कैंप विभागीय कौशल परीक्षा भी होगी आयोजित, पदोन्नति-क्रमोन्नति में होगी सहुलियत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में पदस्थ शासकीय सेवकों के लिए आवास आबंटन की समस्याओं और आवास अनुपलब्धता की परेशानी को दूर करने के लिए कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक क्षेत्र की इकाईयों के नजदीक पदस्थ शासकीय सेवकों को सार्वजनिक उपक्रमों के खाली आवास आबंटित किये जायेंगे।…

Read More

कोरबा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के तृतीय संस्करण का उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह रहे मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों को अवैध नशे से दूर रहने दी गई समझाइश

कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से निजात अभियान का किया समर्थन  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के तृतीय सत्र के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ।  संतोष सिंह ने मैच में भाग ले रहे सभी 9 टीम के खिलाड़ियों एवम मालिको से परिचय प्राप्त कर संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग है , संतोष सिंह ने स्वामी विवेकाकानंद का उद्धरण देते हुए बताया कि यदि गीता और फुटबॉल में किसी एक को…

Read More