निजात अभियान : थाना करतला क्षेत्र में ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

Advertisements
Advertisements

शासकीय हाई स्कूल के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला के ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल के बच्चो एवं स्टाफ को, हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल के बच्चो एवं स्टाफ को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने, बुराईयों से बचने की सलाह दिया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहने की जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!