सभी वाहन मालिकों/वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 , छत्तीसगढ़ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 21 नवंबर 22 को कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहें वाहनों की सघन जाँच की गई। जिसमें जांजगीर तहसील क्षेत्र में खनिज के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत के 05 हाईवा एवं 04 ट्रैक्टर खनिज मिट्टी (ईट) के…
Read MoreCategory: होम
सड़क दुर्घटना: एनएच 43 पर खड़ी ट्रक से टकराई बाईक, चालक युवक की मौके पर हुई मौत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: एनएच 43 पर कुनकुरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर जशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक से बाईक की टक्कर हो गई जिसमें बाईक चालक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और जांच कार्यवाही कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाईक चालक युवक सत्येन्द्र कुमार चौहान पिता गणेश चौहान 16 वर्ष निवासी डुगडुगिया कुनकुरी बाईक से कुनकुरी की ओर आ रहा था उसी समय घटना स्थल के निकट उसकी मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर खड़ी…
Read Moreभाजपा भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांग, ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस को सौंपे – मोहन मरकाम
भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने भानुप्रतापपुर की छवि को किया है धूमिल भाजपा का चरित्र ही दुराचारियो को संरक्षण देना और बचाना है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मासूम बच्ची के साथ रेप गैंगरेप के आरोपी भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के बचाव में भाजपा के द्वारा किए जा रहे बयानबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही अपराधियों को संरक्षण देना अपराधियों को बचाना है मासूम बच्ची के साथ रेप गैंगरेप के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर भाजपा के…
Read Moreपॉवर कंपनी अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एवं काव्यपाठ प्रतियोगिता संपन्न, रायपुर क्षेत्र का रहा दबदबा, घोषित हुई सर्वश्रेष्ठ टीम. दुर्ग, मड़वा, राजनांदगाँव ने भी जीते पुरस्कार !
कला के प्रति अनुराग दर्शाती है हमारी जीवंतता – एमडी श्री खरे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में आयोजित सुगम अंतरक्षेत्रीय संगीत एवं स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता में रायपुर क्षेत्र सबसे अधिक पुरस्कार जीतकर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित हुई। वहीं रायपुर सेन्ट्रल, दुर्ग, मड़वा, राजनांदगाँव ने भी अलग-अलग विधाओं के पुरूष और महिला वर्ग में पुरस्कार अपने खाते में डाले। कंपनी मुख्यालय परिसर डंगनिया में आयोजित समापन अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशकों एन.के.बिजौरा एवं मनोज खरे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर…
Read Moreपी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 25 नवम्बर को आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 25 नवम्बर 2022 को सायं 4.30 बजे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है
Read Moreजनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड व ग्राम फरसाबहार निवासी स्व. आन्या टाप्पो की पानी में डूबने से 10 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री मुकेश टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम…
Read Moreजिला चिकित्सालय में 24 नवम्बर को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया है आयोजन
शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की जांच, ईलाज एवं दी जाएगी परामर्श सीएमएचओ ने आमजनों से शिविर का लाभ लेने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में 24 नवम्बर 2022 को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ एमबीबीएस, एमडी, पीडीएफ डॉ. निलेश जैन अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की…
Read Moreकाबिज वन भूमि का स्वामित्व हक मिलने से लोगों को आजीविका का मिला स्थायी साधन, अब ग्रामीण बिना भय के पट्टा प्राप्त जमीन पर खेती कर जी रहें है सुखी जीवन
पूर्वजों के काबिज जमीन का मालिकाना हक दिलाने हेतु रामरतन ने प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन भूमि पर काबिज लोगों को भूमि का अधिकार पट्टा प्रदान कर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आजीविका का एक स्थायी साधन दिलाया है। काबिज जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी छायी है। अब उन्हें बेदखली का डर नहीं रह गया। किसान निश्चिंत होकर अपनी भूमि पर खेती कर, सुखी जीवन जी रहें है। साथ ही अपने परिवार की…
Read Moreजशपुर के समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का 28 नवम्बर से किया जा रहा शुभारंभ, जिले के इच्छुक दिव्यांग छात्र- छात्राएं संस्थान में प्रवेश हेतु कर सकते है आवेदन
सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि से प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होने का किया गया अनुरोध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिला खनिज न्यास निधि से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर का शुभारंभ आगामी 28 नवम्बर 2022 दिन सोमवार को किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण ने सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि से प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिले के कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के इच्छुक दिव्यांग छात्र- छात्राएं संस्थान में प्रवेश…
Read Moreजशपुर: पतराटोली के हाट बाजार में मुख्यमंत्री बाल संर्दभ शिविर का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली में हाट बाजार में मुख्यमंत्री बाल संर्दभ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 बालकों को लाभांवित किया गया। जिसके अंतर्गत 3 गंभीर एवं 9 मध्यम कुपोषित बच्चे शामिल है। शिविर में बच्चों की माताओं को बच्चों के खान पान में विशेष ध्यान देने की संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही दवाइयां एवं टॉनिक भी प्रदान किया गया।
Read More