छठ माई के गीत गूंज रहे गली गली, नगर का वातावरण हुआ भक्तिमय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर में इस बार छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर को हो रही है और इसका समापन 31 अक्टूबर को हो रहा है. छठ पूजा का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. यह व्रत सबसे खास माना जाता है. इस व्रत में 36 घंटों तक निर्जला रहना पड़ता है. आइए जानते हैं कि छठ पूजा कितने दिन का होता है. नहाय खाय से छठ पूजा…
Read MoreCategory: होम
विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेष : बेहतर जीवन-शैली और नशापान से दूरी बनाकर, स्ट्रोक से कर सकते हैं बचाव !
स्वास्थ्य के प्रति दें ध्यान, स्ट्रोक होने पर मरीज को चार घंटे के भीतर पहुंचाएं अस्पताल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर हृदयाघात के समान ही स्ट्रोक या मस्तिष्क घात भी एक गंभीर बीमारी है। भागम-भाग भरी जीवन शैली और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से मस्तिष्क घात के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुजुर्गों के साथ-साथ अब युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। इसलिए ही प्रतिवर्ष स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए एवं इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर को ‘विश्व स्ट्रोक दिवस’…
Read Moreकागजों पर नहीं फील्ड में दिखना चाहिए काम, समाधान शिविर के माध्यम से जनसामान्य के समस्याओं का हो त्वरित निराकरण – कलेक्टर श्रीमती रानू साहू
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ सरकार तुंहर द्वार अंतर्गत जिले में निवासरत जनसामान्य को उनकी समस्याओं के निराकरण व समाधान उपलब्ध कराये जाने हेतु विकासखण्डों में आगामी माह से वृहद समाधान शिविर आयोजन किया जाना है, ताकि शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को उनसे जुड़े प्रमाण पत्र, दस्तावेज, सेवा प्रदान कर उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। उक्त बातें कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। कलेक्टर श्रीमती साहू ने विभागीय अधिकारियों को कहा कि पुसौर ब्लाक के…
Read Moreप्रदेश के युवा सट्टे के मकड़जाल में फंस कर रहे हैं आत्महत्या, सरकार क्या कर रही है ? – भाजपा
प्रदेश की हर मां चिंतित, उसके बेटे के साथ कहीं अनहोनी ना हो जाए – रंजना साहू समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पिछले 24 घंटे में सट्टेबाजों के दबाव में प्रदेश के 2 युवाओं ने आत्महत्या कर ली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता और विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं, प्रदेश का युवा जो प्रदेश की शक्ति है, संपत्ति है वह इतनी घोर निराशा में आ जाता है कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर है। पूरे प्रदेश के युवाओं को सट्टेबाजी के चंगुल में…
Read Moreयह कानून का राज है या नक्सलियों का जंगलराज, नक्सली ग्रामीणों को मौत की सजा दे रहे हैं, भूपेश सरकार तमाशबीन बनी है- देवलाल ठाकुर
कांग्रेस और नक्सलियों के रिश्ते की गहराई से जांच जरूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा आये दिन तथाकथित जनअदालत लगाकर निर्दोष आदिवासियों की सिलसिलेवार निर्मम हत्या की कड़ी में एक बार फिर बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के कोतापल्ली में ग्रामीण की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि नक्सलवाद खत्म हो। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस और नक्सलियों के बीच संबंध होने का आरोप लगाते हुए कहा कि…
Read Moreकलेक्टर ने फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्तमान 7 ग्रामों का मैपिंग कर दिया गया अब आसपास के किसानों को धान बेचने नही आएगी दिक्कत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फरसाबहार के तपकरा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और कांटा-बांट, किसानों का पंजीयन, बारदाना, पेयजल, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसीलदार फरसाबहार, सन्ना, जशपुर एवं दुलदुला द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व…
Read Moreप्रदेश में जनता की आवाज सुरक्षित नहीं है, ये कैसा नया छत्तीसगढ़ गढ़ रहे है भूपेश जी ? – बृजमोहन अग्रवाल
पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने का वादा करने वाले अब पत्रकारों को ही निशाना बना रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार मीडिया कर्मियों को सुरक्षा दे पाने में असफल रही है। सत्ता में आने के पूर्व मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन ठीक इसके विपरित भूपेश बघेल के राज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर लगातार प्रहार बढ़ते गए। यह प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अराजकता का प्रमाण है। आज जगदलपुर में दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार रितेश पांडे पर…
Read Moreस्वर्गीय रमेश बजाज को सनातन धर्म समिति कुनकुरी ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिये की प्रार्थना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर की सनातन धर्म शाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सनातन धर्म समिति द्वारा आयोजित कर हनुमान टेकड़ी के संस्थापक एवं सनातन धर्म समिति के समस्त धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले दिवंगत रमेश बजाज (काका) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत रमेश बजाज की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में नगर के अधिवक्ता एवं सनातन धर्म समिति के सदस्य के एन गुप्ता द्वारा स्वर्गीय रमेश बजाज के जीवन…
Read Moreछठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने महादेव घाट पहुंचे कलेक्टर एवं एसएसपी, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसएसपी श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने महादेव घाट का संयुक्त रूप से भ्रमण किया । खारुन नदी के महादेव घाट पर आयोजित होने वाले छठ महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर छठ महापर्व के आयोजन की जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने कहा कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के साथ छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय छठ महा पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर…
Read Moreकलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत नौ अधिकारी-कर्मचारी को किया बर्खास्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में संविदा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों पर संविदा नियम अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन ,कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्ववहार, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने…
Read More