माँ ने बच्चे का जीवन बचाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से मिला युवान को नया जीवन, माँ के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने खिंचवाई बच्चे के साथ तस्वीर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजपुर भेंट मुलाकात में आज एक भावुक कर देने वाला पल सामने आया, जब एक 4 साल के बच्चे के साथ उसकी मां अचानक से खड़ी हुई और उसने कहा इस बच्चे का जीवन आज मुख्यमंत्री की वजह से बचा हुआ है । दरअसल इस महिला के बच्चे के दिल में बचपन से ही छेद था और उसका इलाज नहीं हो पा रहा था लेकिन डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना की मदद से युवान कुजूर नाम के इस 4 साल के बच्चे का इलाज भी…

Read More

जब छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछा – आपकी मुस्कुराहट का राज क्या है : मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा करने से मिलती है सच्ची खुशी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजपुर में भेंट मुलाकात के दौरान आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा शालिनी मिश्रा ने पूछा सर आपके हर पल मुस्कुराते चेहरे का राज क्या है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुस्कुराने का गुण ईश्वर ने सिर्फ हम मनुष्यों को ही दी है, आपने कभी किसी पशु को मुस्कुराते नहीं देखा होगा। उन्होंने कहा कि हमें केवल मुस्कुराने के लिए ही बनावटी रूप से  नहीं मुस्कुराना चाहिए। हमें अपने काम को एंजॉय करते हुए काम करना चाहिए। हमें अपने माता-पिता,…

Read More

बारिश में भींग रही स्कूली छात्रा को मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बिठाया, छात्रा के मामा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का किया वायदा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायगढ़ के लैलूंगा ब्लॉक का राजपुर गांव, यहां जमकर बारिश हो रही थी। अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलने लोगों की भीड़ जमा थी। बारिश से बचते हुए एक छोटी सी लड़की स्कूल ड्रेस में मुख्यमंत्री को देख रही थी। लेकिन वो उन तक पहुंच नहीं पा रही थी, लेकिन हजारों की भीड़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नजर इस बच्ची पर पड़ गई। मुख्यमंत्री ने उसे पास बुलाया और अपने बगल में बिठा लिया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा में पढ़ने वाली इस छात्रा…

Read More

आत्महत्या रोक-थाम कार्यशाला सह परिचर्चा : नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बताया गया मानसिक समस्याओं की पहचान कर उपचार करना

“जीवन अनमोल है, इसे संवारिए” का दिया गया संदेश  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में महादेव नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के लिए ‘आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला सह परिचर्चा’  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इसके निदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ ही मानसिक अस्वस्थता की वजह से आत्महत्या जैसे विचार के आने और इन विचारों के निदान तथा तनाव प्रबंधन के बारे में भी जानकारी प्रदान की। नर्सिंग छात्र-छात्राओं…

Read More

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जनदर्शन के माध्यम से सुनी नागरिकों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बेहद ही आत्मीयता से नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन किया जाएगा ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में हुए शामिल, सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव और आयुष्मान योजना के बारे में की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। बैठक में टीबीमुक्त भारत अभियान, रक्तदान अमृत महोत्सव (रक्तदान शिविरों के देशव्यापी आयोजन) और आयुष्मान योजना के संबंध में चर्चा की गई। श्री सिंहदेव के साथ सिविल लाइन स्थित चिप्स (CHIPS) कार्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के संचालक श्री विलास संदीपन भोसकर भी ऑनलाइन बैठक में मौजूद थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में…

Read More

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) की जिला इकाई गठित …. आरती कल्लेट बनी कोरबा जिला संयोजिका

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की कोरबा जिला इकाई का गठन किया गया हैं। फेडरेशन की प्रदेश इकाई द्वारा कोरबा ज़िले में वरिष्ठ ब्यूटीशियन श्रीमती आरती कल्लेट को जिला संयोजिका तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन द्वारा ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी…

Read More

मानसिक स्वास्थ्य के लिए तनावमुक्त रहना बहुत जरूरी, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों को मिल रहा लाभ

विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत विशेषज्ञों ने दी सीख समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बलौदाबाजार  “तनावमुक्त रहना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। परंतु जागरूकता के अभाव में अधिकतर लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा कर देते हैं। अगर सही समय पर मानसिक समस्या तनाव का उपचार न किया जाए तो शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।“ उपरोक्त जानकारी विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत जिला अस्पताल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉ. राकेश कुमार प्रेमी एवं अन्य विशेषज्ञों ने दी। इस अवसर पर…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में क्षेत्रीय स्तर पर हुआ पुरस्कार वितरण : ट्रांसमिशन कंपनी के 6 कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिये हुए सम्मानित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छ: कर्मियों को क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। कंपनी की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने उन्हें बधाई व शुभकामनायें दी। उन्हें क्षेत्रीय अधिकारियों ने पदक, प्रशस्ति पत्र एवं रूपये 5000/- देकर सम्मानित किया। इसमें कार्यपालन अभियंता (अति उच्चदाब संधारण) संभाग कोरबा में कार्यरत परिक्षण श्रेणी-2 श्री दुर्गेश कुमार साहू को 46 टॉवरों की रीफिटिंग कर संभावित नुकसान से बचाने के उल्लेखनीय…

Read More

पटवारी चयन परीक्षा अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए अभ्यर्थियों से 15 सितंबर 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित, अभ्यर्थी जशपुर जिले के वेबसाइट में जारी सूची का कर सकते है अवलोकन

भूतपूर्व सैनिक के रिक्त एक पद हेतु 15 सितम्बर 2022 को दस्तावेज सत्यापन आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत  24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। प्राप्त परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्रों के सत्यापन हेतु कुल रिक्तियों से संबंधित वर्गवार आरक्षण सहित उम्मीदवारों को 1ः3 के अनुपात…

Read More