हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व प्रयास कर रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां पोरा पर्व पर गोवंश का पूजन किया और इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों को पोरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने पर्व पर छत्तीसगढ़ तथा राष्ट्र की समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हम भारत के लोग अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता, अपने तीज त्यौहार के लिए सारे…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री निवास में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया तीजा पोरा का त्यौहार – वंदना राजपूत
कांग्रेस सरकार में ही ऐसा सौभाग्य मिला कि महिला बहनें तीजा पोरा का त्यौहार मुख्यमंत्री निवास में मनाती है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा का भव्य कार्यक्रम आयोजित कराने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में ही ऐसा सौभाग्य मिला कि महिला बहनें तीजा पोरा का त्यौहार मुख्यमंत्री निवास में मनाती है। तीजा पोरा के आयोजन का ये चौथा वर्ष है। महिला बहनें बहुत ही गौरवान्वित महसूस करती है, जब मुख्यमंत्री निवास से…
Read Moreभाजपा नेता जिस महंगाई को डायन कहा करते थे, उसे मोदी सरकार पाल-पोस रही है, मोदी की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर है पीड़ित
सौ दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का वोट बटोरने वाली मोदी सरकार अब महंगाई पर चर्चा करने से भी भाग रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है। 2014 के पहले जिस महंगाई को भाजपा डायन बताती थी, आज उसी महंगाई डायन को मोदी सरकार पाल-पोस रही है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का…
Read Moreएकलव्य विद्यालय घोलेंग में हुआ ग्रामीण खेल-कूद का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिवासी विकास विभाग के आदर्श शैक्षणिक परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग में राज्य स्तरीय शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार तीन दिवसीय ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनाँक 27.08.2022 को सम्पन्न हुआ, इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लम्बी कूद, रस्सा-कस्सी, पिट्टूल, गेडी दौड़ आदि की प्रतिस्पर्धाएं विद्यालय के नीलगिरी, हिमगिरी, अरावली एवं महेन्द्रगिरी हाऊस के विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई थी। खो-खो बालक-बालिका दोनो वर्गो में महेन्द्रगिरी हाउस विजेता रही, जबकि अरावली समूह उप विजेता रहे। कबड्डी बालक में हिमगिरी, बालिका अरावली,…
Read Moreट्रेनों की लेट-लतीफी पर सांसद गोमती साय ने डीआरएम बिलासपुर से की चर्चा : रेलमंत्री से भी मिलने का लिया समय
कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट होने के विषय पर भी जानकारी ली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय से रायगढ़ प्रवास के दौरान 26 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता के एक प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बिलासपुर एवं संबलपुर मंडल में विगत दिनों कई ट्रेनों को रद्द किए जाने को लेकर और यात्री ट्रेनों की बेलगाम लेट-लतीफी को लेकर गुहार लगाई। जिस पर सांसद श्रीमती साय ने तत्काल बिलासपुर डीआरएम आलोक सहाय से चर्चा कर कई ट्रेनों के परिचालन रद्द होने एवं बहुत लेट…
Read Moreमुख्यमंत्री ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश, भविष्य की ऊर्जा की मांग को देखते हुए लिया गया फैसला, बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
राज्य बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी क्षमता का लगेगा संयंत्र कोरबा पश्चिम में 2 x 660 मेगावॉट के नवीन विद्युत संयंत्र स्थापना के दिए गए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र की स्थापना के निर्देश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। यह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ स्टेट जनरेशन कंपनी के स्वयं की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। राज्य स्थापना के बाद पहली बार इतनी क्षमता…
Read Moreपुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ के दौरान लगन एवं मेहनत से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मनित
थाना डभरा में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 11.08.22 को मूसलाधार बारिश होने एवं गंगरेल बांध से पानी छोड़ने से दिनांक 12 08.22 को महानदी का जलस्तर बढ़ जाने से चंद्रपुर में प्राकृतिक आपदा बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी एवं जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था, इस दौरान दिनांक 12.08.22 से 15.08.22 तक चार दिवस तक बाढ़ का पानी भर जाने के कारण उत्पन्न कानून व्यवस्था ड्यूटी लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले निरीक्षक सतरूपा तारम, उपनिरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक…
Read Moreकलेक्टर एवं एसपी द्वारा किया गया जिला जेल का औचक निरीक्षण, जेल अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा जिला कलेक्टर कोरबा संजीव झा एवम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों के बैरक, महिला बैरक, मोर्चा, भोजनालय, अस्पताल आदि का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर संजीव झा ने जेलर विजयानंद सिंह से कैदियों के कोविड समय से बंद ट्रेनिंग को पुनः शुरू करने एवं अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। एसपी संतोष सिंह ने जेल सुरक्षा का जायजा लेते हुए लाइटिंग को बेहतर करने को कहा और अलार्म, मोर्चा, संतरी ड्यूटी आदि के…
Read Moreपुलिस की रेड कार्यवाही : 3 प्रकरणों में 18 जुआरियों पर की गई कार्यवाही, जुआरियों से 10000 रूपये किया गया बरामद
बलौदा, नगपुरा एवं पहरिया गांव में की गई रेड कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा नगर पंचायत बलौदा के टेक्सी स्टैण्ड, ग्राम नगपुरा के चबुतरा एवं ग्राम पहरिया में जुआ खेलने कि सूचना पर थाना बलौदा द्वारा अलग -अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही में रितेश यादव निवासी भैंसतरा सोमनाथ भोई संजय आदित्य राजेश रजक सत्यनारायण कंवर सभी निवासी बलौदा के पास एंव फड से कुल 1340 रूपये नगदी रकम व 52 पत्ती तास को जप्त किया गया ग्राम नगपुरा में रेड कार्यवाही के दौरान पकडे गये जुआडियान…
Read Moreपुलिस ने अभियान चलाकर 70 नाबालिग वाहन चालकों पर की कार्यवाही, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में हुई कार्यवाही, आगे भी लगातार जारी रहेगी कार्यवाही
पालकों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में नाबालिग को वाहन नहीं चलाने देने की समझाइश देकर काटा गया चालान समदर्शी न्यूज ब्यूरो,कोरबा कोरबा जिले की पुलिस इन दिनों नाबालिग वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। गुरुवार को अभियान चलाकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 70 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। पकड़े गए चालकों के पालकों को मौके पर बुलाया गया और भविष्य में नाबालिग को वाहन चलाने नहीं देने की समझाइश देकर चालान काटा गया। मालूम हो कि जिले में कुछ दिनों से नाबालिग…
Read More