छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धमक अब देश की राजधानी तक : नई दिल्ली में आयोजित ‘आहार एक्सपो 2022’ में आकर्षण का केन्द्र रहा छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद

ओलंपियन बॉक्सर श्री वीजेन्दर सिंह हुए मुरीद, छत्तीसगढ़ हर्बल्स में बनाए जा रहे 120 से अधिक उत्पाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ एक राज्य स्तरीय ब्रांड है और यह अब राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की दिनों-दिन बढ़ती मांग की वजह से पिछले तीन वर्षों में इसकी बिक्री 01 करोड़ रूपए से बढ़कर 7 करोड़ रूपए हो गई है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 26 से 30 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल फूड एण्ड हॉस्पिटेलिटी फेयर…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय कुनकुरी में घोषित किया गया परीक्षा परिणाम, अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण कर आशीर्वाद प्रदान किया

सागर जोशी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा अरुण से लेकर कक्षा नवम् तक के परीक्षा परिणाम की घोषणा विष्णु प्रसाद कुलदीप जिला पंचायत सदस्य फरसाबहार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, ओम एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया आगंतुक अतिथियों के परिचय एवं स्वागत के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राधेश्याम सिंह, सहव्यवस्थापक विश्वनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष…

Read More

कांग्रेस को इतना भयभीत होने की क्या आवश्यकता है, कांग्रेस सरकार आखिर नया कमीशन क्यों बनाना चाहती है? : कौशिक

मंत्री डहरिया को अध्ययन के बाद ही कहना था समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मंत्री डहरिया की प्रेसवार्ता का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मंत्री शिव डहरिया का बयान बेहद ही हास्यास्पद है। भारतीय जनता पार्टी जब कोर्ट के शरण में गई है तो तो कांग्रेस को भय क्यों होता है? इस जांच को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जस्टिस मिश्रा जांच आयोग बनाया गया। जिसमें जांच आयोग ने सभी तथ्यों का जांच किया तथा जांच के बाद उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन प्रस्तुत होने…

Read More

जिला नारायणपुर में पुलिस को 1 नक्सली, जनताना सरकार अध्यक्ष, को गिरफ्तार करने एवं 8 नग हथियार बरामद करने में मिली सफलता

गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय के समक्ष किया गया पेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावार, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स नारायणपुर ये. अक्षय कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर अभिषेक पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी नारायणपुर विनय कुमार साहू के मार्गदर्शन पर जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर के पुलिस कैम्प कड़ेमेटा से दिनांक 30 अप्रैल 2022 को जिला बल एवं डीआरजी की पुलिस…

Read More

नगरीय प्रशासन मंत्री ने मुनरेठी और समोदा में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सभी समाजों के उपयोग के लिए बनाए गए सामाजिक भवन : डॉं. शिव कुमार डहरिया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और नगर पंचायत समोदा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एंव भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया समोदा में भक्त माता कर्मा जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरंग क्षेत्र में सभी समाजों के उपयोग के लिए सामाजिक भवन बनाए गए है जहां पर सुविधा के साथ सामाजिक आयोजन सम्पन्न हो…

Read More

बच्चों को मध्यान्ह भोजन में मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद, कृषि संकाय वाले 214 हायर सेकेण्डरी स्कूल चिहांकित, स्कूलों के किचन गार्डन में उगाई जाएंगी जैविक सब्जियां

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया को राज्य में माटी पूजन दिवस से स्कूल शिक्षा विभाग एक अभिनव पहल शुरू करने जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत राज्य के ऐसे हायर सेकेण्डरी स्कूल जहां कृषि संकाय संचालित है, वहां विकसित किचन गार्डन में अब पूर्णतः जैविक सब्जियां उगाई जाएंगी, जो बच्चों को मध्यान्ह भोजन में खाने को मिलेंगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में गौमूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मई को ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का करेंगे शुभारंभ, नागरिकों को मितानों के माध्यम से नागरिक सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा

प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में की जा रही है लागू मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दुकान पंजीकरण जैसी अनेक नागरिक सेवाएं मिलेंगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को पूर्वान्ह 11 बजे वर्चुअल समारोह में ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का शुभारंभ करेंगें। प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है। जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर…

Read More

मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद और विधायक यू डी मिंज और गुलाब कामरो के विशेष पहल पर मितानिन संघ ने प्रदेशव्यापी हड़ताल खत्म

मुख्यमंत्री सबके भले के लिए सोंचते है, अतिशीघ्र मिलेगी मितानिनों को ख़ुशखबरी : यू डी मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ मितानिन संघ की प्रदेश व्यापी हड़ताल आज विधायक यू. डी. मिंज और गुलाब कामरो के विशेष प्रयास से ख़त्म हो गईं। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपनी पाँच सूत्रीय माँग को लेकर छत्तीसगढ़ मितानिन संघ का प्रतिनिधिमंडल विधायक द्वय यू. डी. मिंज और गुलाब कामरो के नेतृत्व में मुलाक़ात की थी. जिस पर मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा दिए गए आश्वासन के…

Read More

प्रभारी सचिव के सरगुजा प्रवास का दूसरा दिन : गुमगराकला व सानीबर्रा के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, पेयजल व पेंशन की समस्या का तत्काल निराकरण के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सरगुजा प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम गुमगराकला व उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम सानीबर्रा के ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए हैंडपम्प सुधार, बोर खनन के कार्य तत्काल कराने तथा पेंशन की समस्या का निराकरण भी शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने ग्राम गुमगरा के चौपाल…

Read More

मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने सभी श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रमिक हमारे समाज का अभिन्न अंग और विकास की आधारशिला हैं। एक मई को हर साल हम इन्हीं मेहनतकश लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कामगारों की सामाजिक-आर्थिक खुशहाली के लिए प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा…

Read More