6 साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीणों से ठगे 24 लाख रुपये, फिर कंपनी बंद कर हुए फरार! चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

चिट फंड कंपनी खोलकर लाखों रुपए ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर सहित चार गिरफ्तार बिलासपुर : प्रार्थी तीरथ राम रात्रे निवासी सीपत जिला बिलासपुर ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2012-13 में ताराचंद पाटले अपने अन्य साथी वसंत यादव, डेरहा कांत, रतन कुर्रे एवं अन्य के साथ मिलकर प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर आसपास के ग्रामीणों से कम समय 6 साल में रकम दुगना करने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके परिचित के अन्य लोगों से लगभग 24…

Read More

शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दैहिक शोषण, शादी की बात पर पीड़िता से की मारपीट; चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचिरदा फॉर्म हाउस में पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2024 से कर रहा था दुषकर्म। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69 115(2) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल। बिलासपुर : दिनांक 11.11.2026 को प्रार्थिया के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा वर्ष 2024 से पीड़िता को शादी प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करते आ रहा है और शादी करने…

Read More

रेलवे गतवा फाटक के पास बदमाशों का खौफनाक तांडव! आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर चाकू की नोक पर लूटी बाइक, मोबाइल और नकदी, वारदात के चंद घंटों में एक आरोपी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार

गतवा फाटक कोटा के पास आंख में मिर्ची डालकर मोटर साइकिल लूट करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस का प्रहार प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर : चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 11.11.2026 को प्रार्थी शिवम् कुमार ध्रुव पिता नरपत सिंह ध्रुव निवासी ग्राम खुरदुर  जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 11.11.2026 को अपने दोस्त के…

Read More

शराबखोरी के लिए रंगदारी और पुरानी रंजिश का विवाद बना मारपीट की वजह, गांव में दो युवकों को दी जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की; सीपत पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार बिलासपुर : प्रार्थी विक्रम पटेल पिता जगमोहन पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.11.2026 को दोपहर करीबन 02.40 बजें प्रार्थी अपने मोटर सायकल गैरेज मे काम कर रहा था उसी समय इसके गांव का बलराम यादव अपने साला के साथ दुकान मे आया और पुरानी रंजीश को लेकर तथा शराब के नशे मे, प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगा प्रार्थी के द्वारा…

Read More

रात में हुआ विवाद, सुबह कमरे में खून से लथपथ मिली महिला की लाश! ग्राम रवान में डंडे से बेरहमी से पीटकर की गई हत्या, बलौदाबाजार पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी को दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आपसी विवाद में डंडे से पीटकर महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार आपसी कलह के चलते डंडे से बेरहमी से मारपीट कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर धर दबोचा ग्राम रवान में पति-पत्नी की तरह रह रहे आरोपी घनसाय विश्वकर्मा ने मृतिका रेवती जायसवाल को मारपीट कर मौत के घाट उतारा घटना में प्रयुक्त डंडा, खून से सना गिलास एवं आरोपी के खून के धब्बे वाले कपड़े आदि जब्त बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय…

Read More

पुरानी रंजिश का खूनी बदला! बेसबॉल स्टिक, बेल्ट और पत्थरों से युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, सिर-पিঠ समेत शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश पर बेसबॉल स्टीक, बेल्ट व पत्थरों से हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 03 आरोपी गिरफ्तार ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशों एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में हिंसा और मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार जारी है कड़ी कार्रवाई। ग्राम नरधा में पूर्व विवाद को लेकर प्रार्थी पर हमला करने वाले आरोपियों को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेसबॉल स्टीक, बेल्ट एवं पत्थर विधिवत जप्त; BNS की गंभीर धाराओं…

Read More

राजनांदगांव में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन विभाग की बड़ी तैयारी, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक होंगे दावा-आपत्ति, 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त कार्यक्रम के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न राजनांदगांव : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली (मतदाता सूची) का विशेष संक्षिप्त अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 कार्यक्रम के संदर्भ में कलेक्टोरेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगिता देवांगन सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवम्बर 2026, मतदान सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026, दावा आपत्ति…

Read More

15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर का सख्त अलर्ट! किसानों को परेशानी हुई तो जिम्मेदारी तय, अवैध धान परिवहन और कोचियों पर होगी कड़ी कार्रवाई; खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर

धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर अवैध धान परिवहन एवं कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के माध्यम से विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश राजनांदगांव : कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता…

Read More

गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड, आग की लपटों ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता! कलेक्टर, डीआईजी, निगम आयुक्त और पुलिस अधिकारी पूरी रात घटनास्थल पर रहे तैनात, सुबह तक जारी रही आग बुझाने की जंग

भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग रातभर मौके पर डटे रहे कलेक्टर, डीआईजी होम गार्ड एंड एसडीआएएफ, निगम आयुक्त, डीसीपी नॉर्थ और प्रशासनिक अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए रातभर चला अभियान, सुबह तक घटनास्थल पर मौजूद रहे कलेक्टर सहित अधिकारी रायपुर : रायपुर जिले के भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर…

Read More

अनिश्चितकालीन हड़ताल का पटवारियों को मिला बड़ा झटका, कलेक्टर की सख्ती से 229 को कारण बताओ नोटिस, 8 पर निलंबन की गाज और 102 का वेतन बंद; आखिर आगे क्या होगा?

हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, 102 का वेतन रोका 229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, आठ निलंबित और एक के विरुद्ध विभागीय जांच बिलासपुर : जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया गया है। सभी 229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है तथा एक पटवारी के विरुद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई…

Read More