शराबखोरी के लिए रंगदारी और पुरानी रंजिश का विवाद बना मारपीट की वजह, गांव में दो युवकों को दी जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की; सीपत पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर : प्रार्थी विक्रम पटेल पिता जगमोहन पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.11.2026 को दोपहर करीबन 02.40 बजें प्रार्थी अपने मोटर सायकल गैरेज मे काम कर रहा था उसी समय इसके गांव का बलराम यादव अपने साला के साथ दुकान मे आया और पुरानी रंजीश को लेकर तथा शराब के नशे मे, प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगा प्रार्थी के द्वारा पैसे देने से मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर डंडा से बलराम यादव व उसके साला के द्वारा मारपीट करने लगा प्रार्थी के द्वारा जान बचाकर अपने घर कि ओर भागा तो पीछे पीछे बलराम यादव व उसका साला के द्वारा घर में घुसकर प्रार्थी से हाथ मुक्का डंडा से मारपीट करने की रिपोर्ट पर अप क्रमांक 622/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 333, 119(1), 324(4), 3(5) बीएनएस  पंजीबद्ध किया गया है एवं दिनांक 11.11.2026 को ही प्रार्थी सुक्रेत पटेल पिता स्व कनक पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम फरहदा थाना सीपत जिला बिलासपुर के साथ बलराम यादव व उसका साला के द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का डंडा से मारपीट कर घर में लगे आल्बेस्टर सीट को तोडफोड करने कि रिपोर्ट पर अप क्रमांक 623/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 324(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, विवेचना के दौरान सीपत पुलिस द्वारा आरोपी बलराम यादव को तत्काल हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:- बलराम यादव पिता लुलु राम यादव उम्र 39 साल निवासी फरहदा, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

Related posts