जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटिज क्लीनिक का हुआ शुभारभ जांजगीर-चांपा : राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जांजगीर में टाईप 1 डायबिटिज (टी1डी) क्लीनिक का शुभारभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य जिले में टाईप 1 डायबिटिज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों के लिये जांच उपचार एवं नियमित फॉलोअप सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा सके। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय…
Read MoreCategory: होम
बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के ऐसे राज, जिनसे बदल सकती है जिंदगी! जांजगीर में साइबर अपराध, बाल विवाह और हिंसा से बचाव पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी जांजगीर-चांपा : शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं कार्यक्रम सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, के संयुक्त समन्वय से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-02, जांजगीर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, करियर, कानूनी अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा, साइबर अपराध…
Read Moreकोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, ₹26.17 करोड़ से बनेंगे दो बड़े पुल! भारी वाहनों का दबाव घटेगा, आवागमन होगा आसान
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में ₹26.17 करोड़ के दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ अहिरन नदी पर ₹17.05 करोड़ और बेलगिरी नाला पर ₹9.11 करोड़ की लागत से बनेगा पुल कोरबा : कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और सड़क अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में दो उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। दर्री बराज–बरमपुर मार्ग पर अहिरन नदी में ₹17.05 करोड़ और दर्री–सीएसईबी चौक मार्ग पर कोहड़िया के समीप बेलगिरी नाला…
Read Moreधान खरीदी से पहले कलेक्टर का सख्त अलर्ट—सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर खपाने की कोशिश की तो होगी कार्रवाई! किसानों को ‘तुहर टोकन’ एप से मिलेगी सुविधा
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश जिले के 95 उपार्जन केन्द्रों में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ‘तुहर टोकन’ एप से किसानों को मिलेगी सुविधा, अवैध धान परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई सारंगढ़–बिलाईगढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 31 जनवरी…
Read Moreकोतवाली के गुंडा-बदमाश पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, भैरव मिश्रा उर्फ मोगली जिला बदर! एक साल तक 6 जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी
कोतवाली जांजगीर क्षेत्र का गुंडा-बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली किया गया जिला बदर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर द्वारा प्रकरण की सुनवाई के पश्चात जारी किया गया जिला बदर तथा निष्कासन आदेश पारित आदेश में एक वर्ष के लिये जांजगीर तथा सरहदी जिलों से किया गया निष्काषित जांजगीर-चांपा : जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली जांजगीर से गुंडा बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली महाराज, पिता रामधन मिश्रा, निवासी थाना जांजगीर का छ. ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिला…
Read Moreपिता-पुत्र मिलकर चला रहे थे अवैध महुआ शराब का कारोबार! मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी, 50 लीटर शराब और तस्करी में इस्तेमाल इक्को वाहन जब्त
अवैध महुआ शराब की तस्करी पर मुलमुला पुलिस का बड़ा प्रहार पिता-पुत्र गिरफ्तार, इक्को वाहन से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद शराब परिवहन में प्रयुक्त इक्को वाहन भी जप्त मुख्य आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के 03 एवं मारपीट के 03 मामले पूर्व से दर्ज थाना मुलमुला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जांजगीर-चांपा : जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब का परिवहन एवं बिक्री करने के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार…
Read Moreइंदौर के कॉल सेंटर से देशभर में चल रहा था करोड़ों की ठगी का खेल! शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायगढ़ के डॉक्टर से ऐंठे ₹34.17 लाख, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार इंदौर के कॉल सेंटर से संचालित था देशभर में ठगी का नेटवर्क, आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रायगढ़ के डॉक्टर से की गई थी ₹34.17 लाख की ऑनलाइन ठगी गिरोह के शातिर आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने स्वयं साइबर थाना रायगढ़ में दिया खाते में 5 लाख संदिग्ध रकम आने से होल्ड हो जाने की शिकायत म्यूल बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की रकम का…
Read Moreतीन राज्यों तक फैला साइबर ठगी का नेटवर्क, नारायणपुर पुलिस ने खोली परतें! कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक के मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार, 7 अन्य को नोटिस
साइबर अपराधों के विरुद्ध नारायणपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई थाना छोटे डोंगर एवं झाराघाटी के 03 साइबर ठगी प्रकरणों में 06 आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई, 07 अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कॉल फॉरवर्डिंग, परिचित बनकर ठगी एवं डराकर पैसे ऐंठने के मामलों में कार्रवाई नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस छोटे डोंगर मनोज मंडावी एवं साइबर नोडल अधिकारी डीएसपी आशीष कुमार नेताम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी छोटे डोंगर हरिशंकर ध्रुव…
Read Moreचक्रवाती बारिश और तेज हवाओं से बागवानी फसलों पर मंडराया खतरा! टमाटर, मिर्च, केला-पपीता को बचाने उद्यानिकी विभाग ने जारी की जरूरी कृषि सलाह
उद्यानिकी फसलों के लिए कृषि सलाह,पानी निकासी व पौधों को सहारा जरुरी बलौदाबाजार भाटापारा : चक्रवात के कारण वर्षा एवं तेज हवा से उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिये सलाह जारी किया गया है। खेतों, सब्जी नर्सरी एवं फलोद्यानों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखा जाए तथा पानी जमा नहीं होने देना है ।टमाटर, मिर्च, बैंगन एवं अन्य कमजोर पौधों को आवश्यकता के अनुसार सहारा जरुरी।फलदार पौधों केला, पपीता एवं नए लगाए गए फलदार पौधों को तेज हवा से बचाने के लिए आवश्यक सहारा…
Read Moreएक ही दिन में मिले आय-निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को मिली रफ्तार! सेवा सेतु केंद्र की त्वरित सेवा बनी जरूरतमंद महिला का सहारा
सेवा सेतु केन्द्र से एक ही दिन में मिले आय एवं निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मिली मदद बलौदाबाजार भाटापारा : शासन की जनकल्याणकारी पहल सेवा सेतु अभियान आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाएं सरलता और त्वरित गति से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में भाटापारा निवासी कविता सिंह ठाकुर, पिता रंग बहादुर सिंह ठाकुर ने तहसील कार्यालय भाटापारा स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आय एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। केन्द्र के माध्यम से…
Read More