एक ही दिन में मिले आय-निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को मिली रफ्तार! सेवा सेतु केंद्र की त्वरित सेवा बनी जरूरतमंद महिला का सहारा

सेवा सेतु केन्द्र से एक ही दिन में मिले आय एवं निवास प्रमाण पत्र, किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में मिली मदद

बलौदाबाजार भाटापारा : शासन की जनकल्याणकारी पहल सेवा सेतु अभियान आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाएं सरलता और त्वरित गति से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में भाटापारा निवासी कविता सिंह ठाकुर, पिता  रंग बहादुर सिंह ठाकुर ने तहसील कार्यालय भाटापारा स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आय एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। केन्द्र के माध्यम से उन्हें आवेदन करने के दिन ही शाम तक दोनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से कविता सिंह ठाकुर को किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिली। त्वरित सेवा मिलने से उनके लिए उपचार संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना आसान हुआ।

सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, ताकि लोगों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts