चक्रवाती बारिश और तेज हवाओं से बागवानी फसलों पर मंडराया खतरा! टमाटर, मिर्च, केला-पपीता को बचाने उद्यानिकी विभाग ने जारी की जरूरी कृषि सलाह

उद्यानिकी फसलों के लिए  कृषि सलाह,पानी निकासी व पौधों को सहारा जरुरी

बलौदाबाजार भाटापारा : चक्रवात के कारण वर्षा एवं तेज हवा से उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिये सलाह जारी किया गया है।

खेतों, सब्जी नर्सरी एवं फलोद्यानों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखा जाए तथा पानी जमा नहीं होने देना है ।टमाटर, मिर्च, बैंगन एवं अन्य कमजोर पौधों को आवश्यकता के अनुसार सहारा जरुरी।फलदार पौधों केला, पपीता एवं नए लगाए गए फलदार पौधों को तेज हवा से बचाने के लिए आवश्यक सहारा देना होग़ा। सब्जियों की नर्सरी एवं नए रोपित पौधों को जलभराव से बचाएं । निचले खेतों में विशेष सावधानी रखें। तैयार फल एवं सब्जियों की तुड़ाई स्थानीय मौसम की स्थिति को देखते हुए करें तथा उपज को सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर रखें।वर्षा के दौरान छिड़काव न करें। मौसम साफ होने तथा फसल की स्थिति का आकलन करने के बाद ही छिड़काव का निर्णय लें।वर्षा के बाद फसलों में रोग, सड़न अथवा कीट प्रकोप के लक्षण दिखाई देने पर स्थानीय उद्यानिकी अधिकारी या कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें।

बुवाई एवं रोपाई प्याज, लहसुन तथा अन्य उद्यानिकी फसलों की बुवाई एवं रोपाई से पहले मिट्टी की नमी और स्थानीय मौसम पूर्वानुमान का आकलन करें। जलभराव वाली भूमि में बुवाई या रोपाई से बचें।तेज हवा एवं वर्षा के बाद फलदार पौधों, शाखाओं और फसलों को हुई क्षति का निरीक्षण करें।

Related posts