मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी बना छत्तीसगढ़ का 29वां जिला, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को दी नये जिले सौगात

106 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जिले के आखरी गांव में रह रहे व्यक्ति को मिलेगा लाभ तीनों ब्लॉक के लिए तीन-तीन करोड़ रूपये की घोषणा नया जिला बनते ही अब यह सारी दिक्कत दूर हो गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के करकमलों से हुआ। उन्होंने इस अवसर पर जिले के मैप का अनावरण भी किया। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने नये जिले के शुभारंभ पर जिलावासियों को बधाई दी। उन्होंने…

Read More

हाई वेल्यू मिनरल्स के हब के रूप में उभरेगा छत्तीसगढ़ : खनिज विभाग द्वारा आयोजित स्टेक होल्डर्स कॉन्फ्रेस में जुटे देश भर के निवेशक

छत्तीसगढ़ के खनन क्षेत्र में निवेश करने का किया गया आग्रह निवेशकों को खनन प्रक्रिया खनिज संसाधनों की जानकारी देने के लिए बनेगा सेल: श्री मौर्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में आज खनिज विभाग के अधिकारियों सहित देश भर से आए खनन से जुड़े सार्वजनिक उद्यम एवं निजी कंपनियों के प्रतिनिधि जुटे जिसमें छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों तथा उनके संभावनाओं पर मंथन किया गया। यह मौका था खनिज संसाधन विभाग एवं संचालनालय भौमिकी तथा खनिजकर्म द्वारा आयोजित स्टेक होल्डर्स कॉन्फ्रेंस का। कॉन्फ्रेंस में बताया गया…

Read More

नवीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: विकास के लिए पंचायतों के बीच बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के संबंध में ‘दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण सह कार्यशाला’ का आयोजन आज रायपुर निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न 29 विभागों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में पंचायती राज संस्थानों के सतत् विकास के 17 लक्ष्यों पर आधारित 9 थीम पर प्रशिक्षण दिया गया। संचालक पंचायत श्री कार्तिकेय गोयल ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नवीन…

Read More

पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने शुरू की द्वितीय चरण की निविदा प्रक्रिया

निजी निवेशक कर सकेंगे 05 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित मोटल और रिसॉर्ट के संचालन और इनमें पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्हें 30 वर्षीय लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के निजी निवेशकों से मोटल और रिसॉर्ट के संचालन के लिए 5 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की 10 संचालित एवं 14 असंचालित कुल 24 मोटल व रिसॉर्ट को 30-30…

Read More

वादा तोड़ने वाली भूपेश सरकार भरोसे के लायक नहीं – चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा है कि वादा तोड़ने में माहिर भूपेश सरकार भरोसे के लायक नहीं है। भाजपा चाहती है कि कर्मचारियों को उनका हक मिले। उनकी जायज मांगें पूरी हों। भाजपा कर्मचारियों के साथ है। कर्मचारियों को यह समझना होगा कि इस सरकार को अपने वादे से मुकरना बखूबी आता है। इसके पूर्व पुलिस परिवार से किये वादे के बाद कमेटी कमेटी खेल रही है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, उस पर एक इंच…

Read More

पत्थरदिल भूपेश और टी एस के राज में फर्श पर पड़े मरीज, भाजपा किसी मरीज से ही अस्पताल का उद्घाटन करा देगी – अनुराग सिंहदेव

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निर्दयता का रोग छत्तीसगढ़ सरकार को लग गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। कोई मंत्री शराब की शान में कसीदे पढ़ रहा है, कोई मंत्री अपने ठिकाने पर शराब दुकान खुलवाए है, तो कोई मंत्री जोकर बना हुआ है। पूरी सरकार ही निकम्मी है। जैसे मुख्यमंत्री वैसे ही उनके मंत्री हैं। किसी को असहाय जनता की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में…

Read More

कलेक्टर संजीव झा ने जिले के दूरस्थ गांव लाफा, बक्साही एवं माखनपुर पहुंचकर लगाया जन चौपाल : ग्रामीणों की राशन, पेंशन जैसे मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत बैगा और गुनिया का भी पंजीयन करने दिये निर्देश कलेक्टर ने राशन, पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए माखनपुर में शिविर लगाने के भी दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम लाफा, बक्साही एवं माखनपुर पहुंचकर जन चौपाल लगाया। उन्होने जन चौपाल में शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन और राशन, पेंशन तथा वन अधिकार पट्टा जैसे सुविधाओं की लोगों तक पहुंच की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने जन चौपाल के माध्यम से…

Read More

जनता के हित में हड़ताल वापसी सराहनीय कदम, इस निर्णय से प्रदेश के कर्मचारियों के भविष्य के संभावनाओं के नए रास्ते खुले – यू. डी. मिंज

संवेदनशील मुख्यमंत्री के अपील से प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करके प्रदेश के हित में सार्थक निर्णय लिया है, हड़तालियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील को स्वीकार कर भविष्य की संभावनाओं के नए रास्ते खुले रखे है, इसका लाभ निश्चित ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे, जिनसे कई दौर की बात हुई, आदरणीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल…

Read More

जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली जेजेएम अंतर्गत कार्यरत ठेकेदारों की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में जल जीवन मिशन में कार्यरत ठेकेदारों की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों में प्रगति लाने और शासन के मंशानुरूप घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में ठेकेदारो ने सरपंचो से सहयोग नहीं मिलने, बिजली बिल भुगतान की समस्या,…

Read More

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में अनेक कार्यों का हुआ अनुमोदन : जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में करे पूर्ण – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की पन्द्रहवीं एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 की तृतीय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मिशन के समस्त सदस्यों के समक्ष सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन सुनील कुमार शुक्ला ने जिले में विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिस पर जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं…

Read More