समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की बिजली बिल हाफ योजना के तहत् जिले के उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना का प्रचार-प्रसार विभाग के वाहनों में माईक से अनाउंस कर, उपभोक्ताओं को छूट राशि की पर्ची वितरण कर किया जा रहा है एवं जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों के हाट बाजारों में फ्लेक्सी बेनर लगाया जा रहा है।
Read MoreCategory: होम
उप निर्वाचन : जशपुर जिले में जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए मतदान 28 जून को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर के द्वारा छ.ग. पंचायत राज अधिनियम एवं सहपठित छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए प्रदेश के समस्त जिलों के अंतर्गत् परिशिष्ट में उपनिर्वाचन जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची विहित किया गया है। जिसके अंतर्गत् 13 जून को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन कर 28 जून को प्रातः 7 बजे अपरान्ह 3 बजे तक…
Read Moreजशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व ई-केवाईसी कराने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 तक। 20 जून 2022 तक की स्थिति में जिले में कुल आधार ऑथेंटिकेटेड 91622 हितग्राही के विरुद्ध 49882 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है। जिले के समस्त शेष पंजीकृत कृषकों से 31 जुलाई 2022 से पूर्व स्वयं पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर मोबाईल ओटीपी ऑथेंटिकेशन के जरिए या अपने नजदीकी सी. एस. सी. केन्द्रों से संपर्क कर बायोमेट्रिक के जरिये ई-केवाईसी कराने की अपील की गई…
Read Moreदहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला फरार आरोपी पति भी आया पुलिस गिरफ्त में, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
प्रकरण के आरोपी सास एवं ससुर को पूर्व में दिनाँक 06 जून 22 को भेजा गया है न्यायिक अभिरक्षा में थाना शिवरीनारायण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177/22 धारा 498ए, 34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी वर्ष 2020 में रमाकांत साहू निवासी ग्राम खोखरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से इसके पति एवं उसके सास और ससुर द्वारा दहेज…
Read Moreमंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2022 के परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में घोषित किया। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. आई. ए. अंसारी सहित छ.ग.मदरसा बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 92.69 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 94.03 प्रतिशत, हायर…
Read Moreबड़ी रेल खबर : 21 जून 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साऊथ बिहार एक्सप्रेस रद्द
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रैक अनुपलब्धता के कारण कल दिनांक 21 जून 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साऊथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Read Moreमाता कौशल्या के धाम से लोग सीखेंगे योग और संयम का पाठ, चन्दखुरी में माता कौशिल्या मंदिर प्रांगण में होगा योगाभ्यास प्रदर्शन
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा होंगे मुख्य अतिथि ’मानवता के लिए योग’ की थीम पर होगा आयोजन समारोह में 1200 से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल 07 से अधिक योग प्रशिक्षक कराएंगे योगाभ्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इस साल आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या के धाम से लोग योग और संयम का पाठ सीखेंगे। कौशल्या मंदिर प्रांगण में 21 जून को सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा…
Read Moreरेल खबर : अमरकंटक एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से कराई जा रही है उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे| विवरण इस प्रकार है– गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से दिनांक 20,21,22 जून 2022 को तथा भोपाल से…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिलों में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों, संसदीय सचिव, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों के मुख्य अतिथित्य में होगा योगाभ्यास
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत कोरबा और समाज कल्याण मंत्री बालोद में होंगी मुख्य अतिथि योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य अतिथित्य में राजधानी में होगा राज्य स्तरीय समारोह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगणों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संसदीय सचिवों, विधायकों, आयोग- प्राधिकरणों के अध्यक्ष और सदस्यों को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिले और समाज कल्याण मंत्री…
Read Moreरेल खबर : ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-थेरूबाली सेक्शन में ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य किया जाएगा, फलस्वरूप कुछ गाड़ियां रहेगी प्रभावित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ईस्ट कोस्ट रेलवे, सम्बलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-थेरूबाली सेक्शन मे ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 28 जून 2022 को गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय 7:00 बजे से 6 घंटे रीशेड्यूल किया गया है यह गाड़ी निजामुद्दीन स्टेशन से 7:00 बजे के स्थान पर 13:00 बजे रवाना की जाएगी।
Read More