रेल खबर : अमरकंटक एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से कराई जा रही है उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे|

विवरण इस प्रकार है

गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से दिनांक 20,21,22 जून 2022 को तथा भोपाल से दिनांक 21,22,23 जून 2022 को उपलब्ध रहेगी ।

Related posts