शासकीय अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए पीले रंग का अलग पंजीयन कॉर्ड, काउंटर पर अलग लाइन भी, ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच और फिजियोथेरेपी की निःशुल्क सुविधा मिल रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ”माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक अनुरक्षण एवं कल्याण अधिनियम, 2007” को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में ”राष्ट्रीय वयोवृद्ध स्वास्थ्य परिचर्या कार्यक्रम‘‘ शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी, लैब जांच, मोतियाबिंद जांच और फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है। शासकीय अस्पतालों में पंजीयन काउन्टर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आमजनों की लाइन से अलग लाइन की व्यवस्था है,…

Read More

सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) की चयन सूची जारी, 62 पदों के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी की चयन सूची

पंकज कुमार बागड़े बने टॉपर, जया शर्मा महिलाओं में पहले स्थान पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों के विरुद्ध 62 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के लिए लिखित परीक्षा परिणाम 28 जनवरी 2022 को जारी किया गया था। पद के लिए विज्ञापित 67 पदों का तीन गुना अर्थात 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया जाना था, किंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों के आधार पर 182 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु…

Read More

कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग : मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्य में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हुए दो महत्वपूर्ण एमओयू

ग्रामीण महिलाएं अब गोबर से बनाएंगी बिजली : भूपेश बघेल राज्य में गोबर से बिजली बनाने और खाद्य पदार्थाें के संरक्षण के लिए होगा आधुनिक तकनीक का उपयोग छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जिसने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के साथ तकनीकी हस्तांतरण के लिए किया अनुबंध गोबर से बिजली बनाने निसरग्रुना टेक्नोलॉजी का होगा उपयोग छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण और भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र के मध्य हुआ एमओयू राज्य में खाद्य विकिरण केन्द्र स्थापना के लिए राज्य बीज निगम और बोर्ड ऑफ रेडियेशन एण्ड आइसोटॉप टेक्नोलॉजी के बीच अनुबंध…

Read More

कुनकुरी में कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 6 पान दुकान संचालको पर की गई चालानी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीएम कुनकुरी रवि रही के निर्देशन में  विगत दिवस राजस्व विभाग व नगर पंचायत कुनकुरी की संयुक्त टीम द्वारा  नगरीय क्षेत्र कुनकुरी में कोटपा एक्ट के पालन न करने वाले  दुकान संचालको  पर कार्यवाही की गई।  जिसके अंतर्गत 6 पान दुकान संचालकों पर कोटपा एक्ट के उल्लंघन करने,  बिना चेतावनी छपी तम्बाकू उत्पाद बेचने,  खुले पैकेट्स में सिगरेट का विक्रय करने, दुकान के बाहर चेतावनी चस्पा न किये जाने के कारण दंडात्मक कार्यवाही करते हुए 1200 रूपये का चालान…

Read More

सीईओ जिला पंचायत जशपुर ने टीकाकरण सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत टिकाकरण सुनिश्चित करने के  दिए निर्देश आयुष्मान कार्ड बनवाने से छूटे लोगों का प्राथमिकता से कार्ड बनवाने की कही बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मण्डावी द्वारा  विगत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक ली गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो  सहित सभी जनपद सीईओ, बीएमओ, बीईओ  उपस्थित थे। सीईओ श्री…

Read More

मंगल भवन कांसाबेल में 02 मार्च को लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित

02 मार्च 2022 दिन बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को   दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु मंगल भवन (सामुदायिक भवन) कांसाबेल में 02 मार्च 2022  को लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 02 मार्च 2022…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा बगीचा विकासखण्ड के ग्राम साहीडांड में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा बगीचा विकासखण्ड के ग्राम साहीडांड के बाजारडाँड़ में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का ग्राम साहीडाँड़ के श्री श्यामसुंदर सिंह , श्री राजकुमार, श्री पाण्डेराम, श्री रामदेव राम, ग्राम कोडिया के श्री पाली यादव,  पंडरीपानी के श्री दया टोपो …

Read More

गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक:- कलेक्टर श्री बंसल

प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर गोल बाजार के विकास के लिए  व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। दुकानों के आबंटन के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम और राजस्व अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने गोल बाजार के व्यापारियों से समूह चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम…

Read More

नारायणपुर जिले में नक्सल पीड़ित 577 परिवारों को दिया गया पुनर्वास योजना का लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों को नक्सलियों द्वारा प्रताड़ित करने, गांव से भगाने सहित अन्य प्रकार से परेशान किया जाता हैं। गांवों से निकाले गये इन ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा आसरा जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा इनके लिए एक मोहल्ला बनाया गया है, जिसमें इसी प्रकार से सताये गये लोगों को रखा जाता है। जिला प्रशासन इन लोगों को वे सारी सुविधायें उपलब्ध कराने के प्रतिबद्ध है, जो एक सामान्य नागरिक को मिलनी चाहिए।…

Read More

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, लोगों को रैबीज नियंत्रण व वायरल हिपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यक्रमों की नवीन रूपरेखा पर भी हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा द्वारा एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आज आयोजित बैठक में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय वायरल हिपेटाइटिस नियत्रंण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की जिलेवार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्यक्रम की नवीन रूपरेखा पर भी…

Read More