कुनकुरी में कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 6 पान दुकान संचालको पर की गई चालानी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीएम कुनकुरी रवि रही के निर्देशन में  विगत दिवस राजस्व विभाग व नगर पंचायत कुनकुरी की संयुक्त टीम द्वारा  नगरीय क्षेत्र कुनकुरी में कोटपा एक्ट के पालन न करने वाले  दुकान संचालको  पर कार्यवाही की गई।  जिसके अंतर्गत 6 पान दुकान संचालकों पर कोटपा एक्ट के उल्लंघन करने,  बिना चेतावनी छपी तम्बाकू उत्पाद बेचने,  खुले पैकेट्स में सिगरेट का विक्रय करने, दुकान के बाहर चेतावनी चस्पा न किये जाने के कारण दंडात्मक कार्यवाही करते हुए 1200 रूपये का चालान किया गया।

Related posts