बम्हनीडीह में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, 2500/- रुपये नकद और 115 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही में सुने मकान में ताला तोड़कर रात्रि में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपी – 1. सोनू कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.), 2. रितेश कुमार पटेल पिता घनश्याम पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन कपिस्दा थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.). आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4),305(a),3(5), बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर. जांजगीर-चाम्पा : चोरों ने रात के अंधेरे में जांजगीर-चांपा जिले में एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को…

Read More

BREAKING : जशपुर में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का महा-एक्शन! बगीचा के 4 पटवारी सस्पेंड, तो कई तहसीलों में दर्जनों की नौकरी पर लगा ‘ब्रेक’… वेतन भी बंद, आखिर कब तक चलेगी हड़ताल?

जशपुर में हड़ताली पटवारियों पर टूटा प्रशासनिक कहर: बगीचा में 4 पटवारी सस्पेंड, सैकड़ों पर ‘ब्रेक इन सर्विस’ और ‘नो वर्क नो पे’ की गाज बगीचा, कुनकुरी, दुलदुला, पत्थलगांव, बागबहार, जशपुर और मनोरा में प्रशासन की अलग-अलग कार्रवाई; हड़ताल से प्रभावित राजस्व कार्यों को लेकर एसडीएम ने अपनाया सख्त रुख। जशपुर : जिले भर में बीते 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ राजस्व प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई कर दी है। आगामी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों,…

Read More

नोटिस भी बेअसर, हड़ताल भी जारी… अब प्रशासन ने लिया कड़ा फैसला! दुलदुला के 7 पटवारियों को लगा बड़ा झटका, 13 अक्टूबर से 11 नवंबर तक की अवधि ‘ब्रेक-इन-सर्विस’ घोषित!

दुलदुला के 7 पटवारी का हड़ताल अवधि का ब्रेक इन सर्विस जशपुर : कुनकुरी एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुलदुला विकास खंड के 7 पटवारी ब्रेक इन सर्विस किया गया। नियम 7 के प्रावधानों के अंतर्गत प्रदर्शन तथा हड़ताले और स्वीकृत होने के पूर्व अवकाश पर प्रस्थान राज्य के शासकीय सेवकों के लिए प्रतिबंधित है।  छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रषासन विभाग शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा मंत्रालय दाउ कल्याण सिंह भवन रायपुर के पत्र कमांक एफ 2-3/1-9/2006 रायपुर दिनांक 10.04.2006 के अनुसार बिना पूर्व स्वीकृति के सामूहिक अवकाश पर जाने की…

Read More

नोटिस का जवाब नहीं, ड्यूटी पर वापसी नहीं… आखिरकार प्रशासन ने चला दिया बड़ा कार्रवाई का डंडा! पत्थलगांव के हड़ताली पटवारियों की अनुपस्थिति अवधि होगी सर्विस ब्रेक, वेतन भी नहीं मिलेगा!

पत्थलगांव विकास खंड के हड़ताल पर गए पटवारी का नो वर्क नो पेमेंट और उस अवधि का सर्विस ब्रेक किया गया जशपुर : पत्थलगांव विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार आप पटवारी संघ, पत्थलगांव द्वारा प्रायोजित विभिन्न विषयों को लेकर दिनांक 13-10-2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहकर अपने कर्तव्य से विरत रहे हैं। आपके अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होने के कारण विभिन्न प्रशासनिक क्रियाकलाप यथा-धान फसल का डिजिटल कॉप सर्वे एवं फसल गिरदावरी, धान खरीदी संबंधी विभिन्न विषय, हाल ही में घटित हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों के…

Read More

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का ऐसा प्रहार कि मच गया हड़कंप! जशपुर-मनोरा के 29 पटवारियों की सेवा पर चला कार्रवाई का डंडा, हड़ताल अवधि को घोषित किया ‘ब्रेक इन सर्विस’!

जशपुर के 15 पटवारी और मनोरा के 14 पटवारी का हड़ताल अवधि का ब्रेकिंग सर्विस किया गया जशपुर : जशपुर एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.10.2026 से हडताल अवधि तक पटवारी संघ की हड़ताल में सम्मिलित रहते हुए अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। जशपुर एसडीएम ने जशपुर विकास खंड 15 पटवारी और मनोरा विकास खंड 14 पटवारी शामिल हैं। उक्त अवधि में इस कार्यालय द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से शासकीय कार्य पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया तथा अनुपस्थिति के संबंध में आवश्यक समझाईश…

Read More

सतनाम समाज की आस्था के केंद्र से गायब हुआ प्राचीन कलश, पुलिस की लगातार पड़ताल के बाद खुला राज, आरोपी गिरफ्तार और चोरी की धरोहर बरामद.

सतनाम मंदिर का प्राचीन गुंबज कलश चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कलश बरामद. अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल. जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पचरी स्थित सतनाम समाज के आस्था के प्रमुख केंद्र सतनाम मंदिर से करीब 81 वर्ष पुराने ऐतिहासिक गुंबज कलश की चोरी ने पूरे समाज को आक्रोशित कर दिया था। मंदिर की ऐतिहासिक धरोहर को निशाना बनाने वाले चोर तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था, लेकिन अकलतरा पुलिस ने स्थानीय सूत्रों की मदद से मामले…

Read More

साइकिल से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर दिखाई धारदार हथियार की दहशत, लूटी रकम और फरार हुए बदमाश, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी.

थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार.  प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा 126(2),351(2),296,309(4),324(2),3(5) भा.न्या.सं. 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उन्होंने दिनदहाड़े युवक को रास्ते में रोककर न केवल जान से मारने की धमकी दी, बल्कि गले पर धारदार हथियार अड़ाकर उससे नकदी भी लूट ली। विरोध करने पर साइकिल में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ चांपा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई…

Read More

घरेलू सामान और पटाखे लेने निकला युवक बना लुटेरों का निशाना! तीन बदमाशों ने मारपीट कर लूटी 70 हजार की पल्सर, पुलिस ने स्कूटी समेत दबोचे तीनों आरोपी!

मोटर साइकिल पल्सर लूट करने वाले आरोपियों पर पुलिस की कार्यवाही प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार अपराध क्रमांक – 981/2026 धारा 309(4), 119(1), 3(5) बी एन एस दर्ज बिलासपुर : चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 10.11.2026 को प्रार्थी दुर्गेश साहू पिता अनिल साहू निवासी ग्राम समडील थाना तखतपुर जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम…

Read More

त्योहारों से पहले हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा! अलग-अलग जगहों पर हंगामा कर रहे 3 बदमाश हिरासत में, एक फरार वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार। हुड़दंग करने वाले 03 बदमाशों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही। एक फरार वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश। त्यौहारों में उपद्रव करने वालों पर की जायेगी सख्त कार्यवाही। बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर द्वारा त्यौहारों के मद्देनजर बिलासपुर जिले मंे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने वाले बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये हैं, जिसके पालन में क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं…

Read More

हनुमान मंदिर को भी नहीं छोड़ा! आधी रात भगवान के चांदी के मुकुट पर चोरों ने किया हाथ साफ, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज… दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूरा मुकुट बरामद!

मंदिर में चोरी करने वाले चोरो पर पुलिस का प्रहार : मंदिर से मुकुट चोरी करने वाले चोरो को 48 घंटे के अंदर तोरवा पुलिस ने पकडकर शत प्रतिशत माल बरामद कर चोरो को भेजा जेल बिलासपुर : प्रार्थी अविनाश वर्मा निवासी तोरवा धानमंडी के पीछे देवरीडीह बुढादेव नगर थाना तोरवा दिनांक 08.11.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मोहल्ले में एक हनुमान जी का मंदिर है, जहां दिनांक 07/08.11.2026 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर द्वारा हनुमान जी का मुकुट चोरी कर ले गया हैं प्रार्थी के…

Read More