पुलिस की त्वरित कार्यवाही : बेइज्जती की नीयत से नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी बुलेट समेत पुलिस की गिरफ्त में, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी चंद घंटों में सलाखों के पीछे.

पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरविंद यादव द्वारा जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश किया, मोटर सायकल में नहीं बैठने पर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 10 अगस्त 2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बुलेट वाहन को बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts