मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक, 25 लाख किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल दर पर धान खरीदी का फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल दर पर धान खरीदी की योजना की घोषणा की है। किसानों को ऑनलाइन टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से सुविधा, बायोमेट्रिक सत्यापन और 6-7 दिन में भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।       …

Read More

समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कटघोरा में कंवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये और प्रतिमा निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा के लिए 25 लाख रुपये और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड की घोषणा रायपुर : समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के…

Read More

छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बेमेतरा जिले को 140.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात सिंघोरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, अमोरा में शिवनाथ नदी पर बैराज निर्माण और बसनी में मिडिल स्कूल की घोषणा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बेमेतरा जिले के लिए कुल ₹140.96 करोड़ के 47 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 27 कार्यों का भूमिपूजन और 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए, राज्य सरकार…

Read More

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से उज्ज्वल होगा प्रदेश की बहनों का भविष्य – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ में  “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख माताओं-बहनों को मिलेगा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ रायपुर : भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देशभर में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में  “सुशासन तिहार” और “नियद नेल्ला नार योजना” के अंतर्गत 1.59 लाख पात्र माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त होगा।यह निर्णय छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में स्वच्छ…

Read More

छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति को मिला राष्ट्रीय मंच, भारत मोबाइल कांग्रेस 2025 में वित्त मंत्री ने किया सशक्त प्रस्तुतीकरण

भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने किया राज्य की डिजिटल क्षमताओं का सशक्त प्रस्तुतीकरण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के अंतर्गत राज्यों के आईटी मंत्रियों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य के वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के समक्ष राज्य…

Read More

पुलिस की बड़ी सफलता :  9 लाख की चोरी का पर्दाफाश ! कोतवाली पुलिस ने मधुबनपारा केस में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,, सोने-चांदी के गहने और आईफोन बरामद, लाखों के जेवरात और मोबाइल बरामद, भेजे गए जेल.

मधुबनपारा चोरी के दो फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, सोने-चांदी के जेवर, आईफोन और बाइक बरामद. रायगढ़ : रायगढ़ के मधुबनपारा क्षेत्र में हुए नौ लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवर, आईफोन मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। इससे पहले इस प्रकरण में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सद्दाम मल्लिक और मोह. साबिर उर्फ बाटली ने…

Read More

‘सुजलाम भारत’ के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य

रायपुर : “जल है तो कल है, और जल से ही कल संवरेगा। जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘सुजलाम भारत’ के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित ओमाया गार्डन में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…

Read More

कांकेर में शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश: मावा मोदोल कोचिंग एवं श्रवण-बाधितार्थ विद्यालय में केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव ने बच्चों से की बातचीत

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और मूक बधिर बच्चों से की बातचीत अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने प्रशासन की पहल की तारीफ भी की रायपुर : भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री कैरेलिन खोंगवार देशमुख आज आकांक्षी जिला कांकेर पहुंची। उन्होंने यहां शुरू किए गए मावा मोदोल कोचिंग संस्थान और सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। तदुपरांत वे ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने निःशक्त, मुक-बधिर बच्चों से बातचीत की। भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने कांकेर…

Read More

नक्सल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा नेशनल हाईवे 130-डी — अबूझमाड़ से सीधे महाराष्ट्र तक पहुंचेगी विकास की डगर!

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 9 अक्टूबर 2025/ बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सड़क के निर्माण के लिए न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार…

Read More

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शराब के लिए मांगे पैसे, इंकार पर सैलून में मचाया बवाल ! “200/- रुपये दे नहीं तो दुकान जला दूंगा” – सैलून में धमकी और मारपीट करने वाला अज्जू पठान अंततः गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 448/2025 धारा 296, 351(3), 119(1), 324(2), 331(6) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही. रायगढ़ : रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में सैलून संचालक से मारपीट करने और दुकान में आग लगाने की धमकी देने वाले आरोपी शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सैलून संचालक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, इंकार करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दुकान में आग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला…

Read More