सरकंडा-ACCU पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : झपटमारी गैंग का पर्दाफाश, बिलासपुर में महिला से चैन स्नैचिंग, पुलिस ने सोना खरीदार सहित गिरोह के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश.

सरकण्डा और एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही में झपटमारी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार. झपटमारी की गई सोने के चेन कीमत 66000/-रूपये सहित घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त. झपटमारी के आरोपी के साथ सामान खरीदी करने वाले सुनार को किया गया गिरफ्तार. थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक-944/2025, धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध. नाम आरोपी –  01. गुलशन कुमार पिता रोशन लाल उम्र 29 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना पत्थलगांव जिला जशपुर(छ.ग.). 02. पप्पू यादव पिता स्व. मुरली यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नयाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कठिया…

Read More

126 राजनीतिक केसों को मिली मंत्रिपरिषद की मंजूरी, अब 15 नए प्रकरणों पर होगी अंतिम कार्रवाई – जानिए पूरी रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न रायपुर,19 जुलाई, 2025/ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में 18 जुलाई को विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक विधानसभा परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से…

Read More

महारानी अहिल्याबाई होलकर ने समाज में प्रशासन, न्याय और जनकल्याण की अनुकरणीय व्यवस्था एवं उदाहरण प्रस्तुत किए – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु रहा समर्पित पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 19 जुलाई 2025/ पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण हेतु समर्पित रहा। वह इंदौर की न केवल महारानी थीं, बल्कि न्यायप्रिय, धार्मिक एवं निष्पक्ष प्रशासक भी थीं। उन्होंने देशभर में धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। उक्त…

Read More

छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं छूएंगी आकाश, आधुनिक तकनीक से होंगे खिलाड़ी पारंगत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के लिए होगा कार्य रायपुर, 19 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं अब आकाश को छूएंगी। राज्य के खिलाड़ी प्रारंभिक स्तर से ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दक्ष बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्री अभिनव बिंद्रा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री बिंद्रा से छत्तीसगढ़ में ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन, स्पोर्ट्स इंजरी रिकवरी एवं स्पोर्ट्स साइंस डेवलपमेंट के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।…

Read More

फरसाबहार में शाला प्रवेश उत्सव : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बच्चों को दी पाठ्यपुस्तकें, साइकिल और शुभकामनाएं

जशपुर 19 जुलाई 2025/ फरसाबहार में विकास खंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों मिठाई खिलाकर और पाठ्य पुस्तक, सामग्री, सायकल वितरण कर बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिन विषयों में समस्या आ रही है उनको अपने शिक्षकों से अनिवार्य रूप से प्रशन पूछकर समाधान करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा बच्चे ही कल के भविष्य उनको अच्छी शिक्षा देना शिक्षकों का दायित्व है। इस…

Read More

झाड़-फूंक छोड़ अब अस्पताल की ओर! जशपुर स्वास्थ्य विभाग ने पहाड़ी कोरवा गांवों में स्वच्छता और सर्पदंश से बचाव के लिए छेड़ा बड़ा अभियान

स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में श्रमदान कर स्वच्छता के लिए कर रहा जागरूक ग्रामवासियों को सर्प दंश से बचाव ,घर आंगन और बाड़ी की नियमित साफ सफाई, पलंग पर ही सोने की सलाह दी जा रही है झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर तत्काल अस्पताल पहुंचने की भी जानकारी दी गई जशपुर 19 जुलाई 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा अंतर्गत ग्राम आसनपानी मरंगी दूरस्थ अंचलों और दुर्गम बसाहट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा ग्राम में सर्प दंश से बचाव जागरूकता अभियान चलाया…

Read More

एक महिला, दो योजनाएं और लाखों की आमदनी : जानिए कैसे करुणा गुप्ता ने गांव से रच दिया आत्मनिर्भरता का इतिहास!

जशपुर, 19 जुलाई 2025/ ग्राम पंचायत पतराटोली विकासखंड दुलदुला की श्रीमती करुणा गुप्ता बिहान योजना के एकता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाली सशक्त महिला के रूप में उभर रही हैं। समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर वे गांव के तालाब में सामूहिक मछली पालन कार्य कर रही हैं, वहीं व्यक्तिगत रूप से उन्होंने पहले से संचालित अपनी बर्तन दुकान को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ₹2 लाख का ऋण प्राप्त कर विस्तार दिया। अब वे थोक और खुदरा स्तर पर बिक्री कर…

Read More

शिक्षा, स्वागत और संस्कार का उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में तिलक, मिठाई और पौधारोपण से हुआ नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत

संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव : जयकारी व देवबोरा संकुल में मना शिक्षा का पर्व कुनकुरी, 19 जुलाई 2025 : विकास खंड कुनकुरी के संकुल केन्द्र जयकारी एवं देवबोरा के अंतर्गत आने वाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कमतारा में सत्र 2025-26 का शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल विद्यालयी शिक्षा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि इसमें शामिल प्रत्येक गतिविधि ने शिक्षा, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल भी पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की…

Read More

महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : पैसे लौटाने के बहाने होटल बुलाकर की छेड़छाड़, सरकंडा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश.

आरोपी इनकम दिलाने की बात कहकर कंपनी में रकम जमा करा कर वापस करने के नाम पर करता था परेशान. रकम वापस करने की बात कहते हुये होटल में बुलाकर पीड़िता के साथ किया छेड़छाड़. थाना – सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 977/2025, धारा – 75(1)(बी) बीएनएस में प्रकरण दर्ज. नाम आरोपी – शाहिल गांधी पिता प्रेम गांधी उम्र 37 वर्ष निवासी सुदामा नगर मुखी हॉस्पिटल सोनीपत हरियाणा हा.मु. इंदिरा नगर विनोबा नगर तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.). बिलासपुर. 19 जुलाई 2025 : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में…

Read More

जशपुर में SSP शशि मोहन सिंह ने ली क्राइम मीटिंग : अपराधों पर कसेगा शिकंजा, मेडिकल दुकानों पर निगरानी बढ़ी, अवैध प्रवासी, गांजा तस्कर, जुआ-सट्टा, साइबर ठग अब पुलिस के रडार पर; महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर त्वरित FIR और कार्रवाई के निर्देश

सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी करने के दिये निर्देश, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने पर संबंधित थाना/चौकी प्रभारी होंगे जिम्मेदार, अवैध प्रवासी/घुसपैठियों के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वैधानिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश, जशपुर, 19 जुलाई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आज दिनांक 19.07.2025 को पुलिस कार्यालय जशपुर में क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया, उक्त मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुये। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मर्ग, शिकायत, गुम…

Read More