गुंडों की गैंग पर पुलिस की गाज : रातभर घेराबंदी, चाकू, कत्ता, शराब बरामद, 9 अपराधी सलाखों के पीछे!

बिलासपुर, 16 जुलाई 2025 : सिविल लाइन  थाना क्षेत्रांतर्गत मिनी बस्ती जरहाभाठा में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिलासपुर पुलिस ने एक सघन छापामार कार्रवाई की। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने रात 12 बजे के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर चिन्हित स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पहले से चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर गहन तलाशी ली। विशेष रूप से उन घरों को चिह्नित किया गया जहाँ से आपराधिक गतिविधियों और नशे के अवैध व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही…

Read More

राजनांदगांव को मिली 63 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास सौगात, नगरीय क्षेत्रों में होंगे आधारभूत निर्माण कार्य, विधायक डॉ रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का आभार

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र को मिली शहरी विकास की सौगात लगभग 63 करोड़ 65 लाख से अधिक की स्वीकृत योजनाओं से बदलेगा नगरों का स्वरूप राजनांदगांव, 16 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह के अथक प्रयासों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे क्षेत्र की अधोसंरचना सुदृढ़ होगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं…

Read More

दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने वालों को भी मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ, प्रति एकड़ दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, कृषि विभाग ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

रायपुर. 16 जुलाई 2025/ राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना का फायदा धान के अलावा दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसल, कोदो, कुटकी, रागी एवं कपास की फसल लेने वाले किसानों को भी मिलेगा। उन्हें प्रति एकड़ दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। राज्य शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमीय प्रतिकूलता एवं कृषि आदान लागत में वृद्धि…

Read More

कोण्डागांव की बालिका ने ताईवान में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले की बालिका रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद बालगृह बालिका कोण्डागांव की रंजीता ने कई देशों के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस गौरवशाली उपलब्धि पर रंजीता को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल कोण्डागांव जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत…

Read More

पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई : बोलेरो से मवेशियों की तस्करी कर रहे महताब खान को 70 किमी पीछा कर दबोचा गया, गौ-तस्कर ने तोड़ा घर, भागा जंगलों में, फिर भी नहीं बच पाया जशपुर पुलिस से, ऑपरेशन शंखनाद में सनसनीखेज गिरफ्तारी.

महताब खान अपने साथियों के साथ गौ-वंश को बोलेरो वाहन से चरईडांड़-दमेरा-जशपुर-भलमंडा के रास्ते झारखंड ले जा रहा था, पीछा करने के दौरान तस्करों ने अपने बोलेरो वाहन से एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. आरोपी के कब्जे से 05 नग गौ-वंश एवं बोलेरो वाहन कुल कीमत 02 लाख 50 हजार रूपये का जप्त. पुलिस के भारी दबाव में आकर तस्करों ने गौ-वंश सहित बोलेरो वाहन को छिपा दिया था, परंतु पुलिस ने ढूंढ निकाला, गौ-तस्कर महताब खान के अन्य साथीगण फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से पतासाजी जारी. आरोपी महताब…

Read More

छत्तीसगढ़ में मलेरिया के खिलाफ निर्णायक बढ़त — 61.8% बिना लक्षण वाले मरीज समय पर पहचाने गए

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा-सुकमा में शासन की रणनीति सफल — दूरस्थ अंचलों में भी पहुँच रही स्वास्थ्य सेवा सक्रिय निगरानी, घर-घर स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी से गढ़ा नया स्वास्थ्य मॉडल रायपुर, 16 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान (12वां चरण) की अब तक की प्रगति से स्पष्ट है कि राज्य शासन की घर-घर स्क्रीनिंग रणनीति और सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से मलेरिया की जड़ पर प्रहार किया जा रहा है। 25 जून से 14 जुलाई 2025 तक हुए सर्वेक्षण में 1884 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पहचान…

Read More

जशपुर में सड़क सुरक्षा का रियल टाइम एक्शन प्लान: सांसद राठिया की अध्यक्षता में सीसीटीवी से चालान, हेलमेट रैली, स्कूलों में प्रशिक्षण तेज़

सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न जशपुर, 16 जुलाई 2025/ लोक सभा सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा और दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धीरे चले और सुरक्षित पहुंचे लोगों यातायात के नियमों की जानकारी देने के भी…

Read More

जशपुर: सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक, विकास योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश

विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें पूरा : सांसद राधेश्याम राठिया सांसद श्री राठिया की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा जशपुर, 16 जुलाई 2025/ सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री राठिया ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्यवन की स्थिति एवं जनकल्याणकारी…

Read More

धुमाडांड़ गांव की देवमति बाई की आकाशीय बिजली से मौत, कलेक्टर रोहित व्यास ने परिवार को दिलाया 4 लाख का मुआवज़ा

जशपुर, 16 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम धुमाडांड़ निवासी स्व. देवमति बाई का आकाशीय बिजली से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुखराम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिले में मानसून मेहरबान : 1 जून से अब तक 5185.9 मिमी बारिश, औसत से 1800 मिमी अधिक वर्षा दर्ज

जशपुर, 16 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5185.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 16 जुलाई तक की स्थिति में 3342.3 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 114.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 542.1 मिमी, मनोरा में 656.2 मिमी, कुनकुरी में 727.6 मिमी, दुलदुला में 356.0 मिमी, फरसाबहार में 445.6 मिमी, बगीचा में 531.6 मिमी, कांसाबेल में 533.8 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More