ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम जशपुर 1 जून 2025/ जिला स्तरीय एफएल-सीआरपी प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय बैच 27 से 30 मई, 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर उद्यम वित्तपोषण के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़े चार विकासखंडों दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल और फरसाबहार के कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में एफएल-सीआरपी, सीआरपी-ईपी तथा विकासखंड स्तरीय मेंटर्स (एसी, पीआरपी) ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। प्रशिक्षण के…
Read MoreCategory: होम
रायपुर में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा : ₹1.49 लाख कीमत की 14 ग्राम 09 मिली ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा) के साथ दो आरोपी तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में हुई कार्यवाही.
बड़े व छोटे स्तर पर आरोपियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) रायपुर लाकर बेचने के फिराक में थे आरोपीगण. थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बाइपास रोड पंजाबी ढाबा के सामने मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के साथ पकडे गये रंगे हाथ। आरोपियों के कब्जे से कुल 14 ग्राम 09 मिली ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) किया गया है जप्त, जप्त मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की कुल कीमत है लगभग 1,49,000.00/- रूपये. आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 156/25 धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.…
Read Moreकबाड़ माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा : रायगढ़ में हाटी मार्ग से ले जाया जा रहा था लाखों का अवैध स्क्रैप, जब्ती में टाटा 407 और माजदा सम्मिलित, दो आरोपी गिरफ्तार.
छाल पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई में अलग-अलग दो वाहनों से 3.5 लाख से अधिक रूपये का 77 क्विंटल कबाड़ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार. रायगढ़. 01 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से कुल 77 क्विंटल स्क्रैप जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत ₹3.5 लाख से अधिक आंकी गई है। दोनों आरोपी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के…
Read Moreआंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, जोकबहला गांव में छह गौवंशों की दर्दनाक मौत
कुनकुरी, 1 जून 2025 : कुनकुरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जोकबहला में 31 मई की शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी-तूफान के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने गांव के पशुपालकों को गहरा झटका दिया। गांव के पास स्थित चरागाह में मवेशी सामान्य दिनों की तरह पेड़ के नीचे घास चर रहे थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से छह गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण करुणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हृदयविदारक घटना में उडील खाखा के…
Read Moreसेवा से सफलता तक : जशपुर के 3 NSS स्वयंसेवक बने यूनिसेफ-एग्रिकॉन परियोजना के समन्वयक
जशपुर, 1 जून 2025 : जशपुर जिले के युवाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर कोई भी ऊंचाई प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े तीन स्वयंसेवकों का चयन यूनिसेफ और एग्रिकॉन संस्था की किशोर-किशोरी सशक्तिकरण परियोजना में ब्लॉक समन्वयक के रूप में हुआ है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। चयनित स्वयंसेवकों व कार्यभार ब्लॉक गुरुदेव प्रसाद – ब्लॉक: जशपुर पंकज यादव – ब्लॉक: कुनकुरी दीपक कुमार – ब्लॉक: पत्थलगांव इन…
Read Moreजशपुर में फिट इंडिया थीम पर निकली साइकिल रैली, कलेक्टर और विधायक ने की नागरिकों के साथ साइकिलिंग, दिया सेहतमंद जीवन का संदेश
दिनचर्या में योगाभ्यास, नियमित सायकल चलाने के साथ सुबह की सैर को जरूर शामिल करना चाहिए जशपुर 1 जून 2025/ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रात : 7 बजे ” फिट इंडिया,फिट जशपुर के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सायकल रैली का आयोजन हॉकी स्टेडियम जशपुर से निकाली गई। रैली का शुभारंभ कलेक्टर रोहित व्यास ने किया और सायकल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रतिदिन सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली हॉकी स्टेडियम से होते हुए बस स्टैंड, पुरानी टोली, महाराजा चौक होते…
Read Moreछत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर, 31 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।…
Read Moreभाजपा रायपुर शहर जिला ने महारानी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जन्मजयंती पर सामाजिक महिलाओं को किया सम्मानित
रायपुर/ पुण्यश्लोका महारानी अहिल्या बाई होलकर को 300 वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए गए अहिल्या बाई होलकर जयंती पर भाजपा शहर जिला द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कार्यशाला , चित्रकला , और रंगोली निर्माण जैसे कार्यक्रम मंडल स्तर तक आयोजित किए गए इसी कड़ी में शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित एकात्म परिसर में भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सामाजिक महिला सम्मान समारोह और मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह…
Read Moreतीन दशकों की सेवा के बाद विदाई : रायगढ़ पुलिस के तीन जांबाज़ अधिकारी सेवानिवृत्त, एसपी ने खुद की भावुक विदाई, रायगढ़ में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह, एसपी ने कहा – “इनकी निष्ठा से विभाग गौरवान्वित”
रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की हुई गरिमामय विदाई. रायगढ़. 31 मई 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में वर्षों तक अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी – उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम और अशोक राठिया–सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके परिवारजनों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों की उपस्थिति…
Read Moreकांग्रेस के आतंकियों को पीड़ित कहने पर भड़की भाजपा, कहा : बयान बेहद विवादित, कांग्रेस की विचारधारा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हुआ – अमित चिमनानी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस द्वारा आतंकियों को पीड़ित बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि पूर्व सीएम बघेल ने अपने एक वक्तव्य में आतंकवादियों को पीड़ित बताया है! श्री चिमनानी ने तीखे लहजे में कटाक्ष कर कहा आतंकी नहीं, अपितु पूरा देश आतंकवाद से पीड़ित है, परंतु नक्सलियों और आतंकवादियों के नाम के आगे ‘जी’ लगाने और ‘साहब’ कहकर संबोधित करने वाले लोग आज आतंकियों को ही पीड़ित बता रहे…
Read More