खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दें और समय प्रबंधन पर रखें ध्यान रायपुर, 31 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय बासनताला समाधान शिविर में शामिल हुई, हितग्राहियों को सामग्री का किया गया वितरण
जशपुर, 31 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कुनकुरी विकास खंड के बासनताला समाधान शिविर में शामिल हुई और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने ने सुशासन तिहार के अंतर्गत शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान श्रीमती कौशल्या साय ने हितग्राहियों को विभिन्न सामग्री भी वितरण किए। और 10 वीं 12 वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया गया। सुशासन समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा…
Read Moreजशपुर : धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर रैली एवं सेमीनार का हुआ आयोजन, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने धुम्रपान नहीं करने की युवाओं को दिलाई शपथ
जशपुर 31 मई 25/ अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्री गंगा राम भगत के उपस्थित में जिला मुख्यालय में युवाओं की सहभागिता से विशाल धुम्रपान निषेध रैली एवं सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में रैली की रवानगी विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली रणजीता स्टेडियम से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ चौक से पुरानी टोली हो कर स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में समाप्त कि…
Read Moreछत्तीसगढ़ दर्शन के तहत जशपुर पहुंचे 2024 बैच के डिप्टी कलेक्टरों ने कलेक्टर रोहित व्यास से की सौजन्य भेंट, जशपुर के उद्यानिकी परियोजनाओं और दर्शनीय स्थलों का करेंगे अवलोकन
कलेक्टर ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करने के साथ ही विकासकार्यों के संचालन के तरीके की दी जानकारी जशपुर, 31 मई 2025/ छत्तीसगढ़ दर्शन पर निकले 2024 बैच के परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने आज कलेक्टरेट में कलेक्टर श्री रोहित व्यास से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री व्यास ने सभी डिप्टी कलेक्टरों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उनके चयन पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी भी मौजूद थे। कलेक्टर ने उनके साथ अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में आने…
Read Moreजशपुर : खरसोता के संजय को मिला पक्का मकान, अब बरसात नहीं डराएगी – योजना ने दी नई उम्मीद
हर परिवार का प्रधानमंत्री आवास का संकल्प तेजी से हो रहा साकार जशपुर 31 मई 25/ पक्का घर हर व्यक्ति का सपना होता है। जब वर्षों से कच्चे मकान में रह रहे किसी परिवार को शासन की योजना से पक्का मकान मिलता है, तो यह उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा लेकर आता है। ऐसा ही हुआ जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम खरसोता निवासी श्री संजय राम का, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का मकान स्वीकृत हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें योजना की…
Read Moreतेरह हजार की पॉकेटमारी मामले में तखतपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : शराब की लाइन में खड़े व्यक्ति की काटी थी जेब, चांटीडिह निवासी सिकंदर अली गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
आरोपी का नाम – सिकंदर अली पिता रसीद अली उम्र 25 साल निवासी चाटीडिह थाना सरकंडा थाना तखतपुर. थाना तखतपुर जिला बिलासपुर में धारा – 304 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जप्त मसरूका – 4000/- रूपये बिलासपुर. 31 मई 2025 : तखतपुर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब से ₹13,000 की पॉकेटमारी का मामला सामने आया, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शातिर आरोपी सिकंदर अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकारते हुए ₹4,000 की नकदी बरामद कराई…
Read Moreफीस के नाम पर बच्चों के भविष्य से किया धोखा : 27 पालकों को लगा ₹8 लाख का चूना, स्कूल से भागा आरोपी लेखापाल बिलासपुर से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.
नाम आरोपी – जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग़.) थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में धारा 408,420 भा.द.वि. 66(घ) आई.टी. एक्ट में अपराध पंजीबद्ध. बिलासपुर. 31 मई 2025 : बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्कूल फीस घोटाले में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान, जो कि स्कूल का पूर्व लेखापाल था, ने स्कूल फीस के नाम पर 27 पालकों से ₹8,02,600 की राशि अपने निजी खाते में लेकर…
Read Moreविश्व सायकल दिवस : फिट इंडिया फिट जशपुर की थीम पर 1 जून को सुबह 7 बजे हॉकी स्टेडियम से निकाली जाएगी सायकल रैली
जशपुर 31मई 2025/ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार एक जून को प्रात : 7 बजे ” फिट इंडिया,फिट जशपुर के तहत सायक्लिंग ड्राइव का आयोजन हॉकी स्टेडियम जशपुर से किया जा रहा है। आम नागरिक जनप्रतिनिधिगण और स्कूली बच्चे, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइक्लिंग ड्राइव में शामिल होने हेतु विनम्र अपील है |
Read Moreसार्वजनिक वितरण प्रणाली : जून से अगस्त तीन माह के चावल का एमुश्त होगा वितरण
कलेक्टर ने राशनकार्डधारी हितग्राहियों को तीन माह चावल एक साथ देने के निर्देश जशपुर, 31 मई 2025/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम (सीजीएफएसए) एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना (एमकेएसवाय) के राशनकार्डधारी परिवारों को माह जून, 2025 से अगस्त 2025 कुल 3 माह के लिए पात्रता अनुसार चावल का आबंटन जारी किया गया है। जिसका वितरण राशनकार्ड हितग्राही को ई-पॉस से माह जून, 2025 में एकमुश्त किया जाना है। कलेक्टर रोहित व्यास ने इसके लिए पूर्व में गठित निगरानी समितियों के…
Read More54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार का धमतरी जिले में समापन : सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रिमझिम बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे धमतरी के समाधान शिविर में, कमल के हार से मुख्यमंत्री का जोशिला स्वागत धमतरी जिले में सौगातों की बारिश: 213 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्याें की घोषणा मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, हितग्राहियों को किया सामग्री का वितरण रायपुर, 31 मई, 2025/ रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और…
Read More