तेरह हजार की पॉकेटमारी मामले में तखतपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा : शराब की लाइन में खड़े व्यक्ति की काटी थी जेब, चांटीडिह निवासी सिकंदर अली गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

दिनांक 30 मई 2025 को प्रार्थी अरूण कुमार सिंगरौल पिता दीपराम उम्र- 45 वर्ष साकिन पचबहरा थाना तखतपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि तखतपुर देशी शराब दुकान मे लाईन में खडा था, तब् पैन्ट के पीछे पॉकेटमार कर 13,000/- रूपये कोई अज्ञात चोरी कर लिया। थाना तखतपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही कर पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुछ्ताछ् कर आरोपी के कब्जे से 500-500 रूपये के 08 नोट 4000/- रूपये को जप्त किया कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related posts