शराबी पति बना जल्लाद : नशे में चूर पति ने पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट, फरसाबहार में दिल दहला देने वाला कांड, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

प्रकरण थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम धौरासांड बाघटोली का. आरोपी नन्दलाल सिदार पिता स्व. कन्दरु सिदार उम्र 63 वर्ष साकिन धौरासांड बाघटोली थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग) के विरूद्ध थाना फरसाबहार में बीएनएस की धारा 103(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी. 11 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार…

Read More

जशपुर में आवास मित्र पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 अप्रैल तक रजिस्टर्ड डाक से करें आवेदन

जशपुर, 11 अप्रैल 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र, समर्पित मानव संसाधन का अस्थायी सेवा लिए जाने हेतु वांक्षित अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 अप्रैल 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन के साथ आवेदक को शैक्षणिक योग्यता, प्रमाण-पत्रों तथा नवीनतम स्वहस्ताक्षरित फोटो के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर के नाम से पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित दिनांक व समय के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग का व्यापक जमीनी प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज़ी पकड़ रहा है : मीडिया और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों एवं जिला पीआरओ के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

पश्चिम बंगाल के 217 बीएलओ, 2 डीईओ और 12 ईआरओ का प्रशिक्षण IIIDEM में प्रारंभ जशपुर 11 अप्रैल 2025/ IIIDEM (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट) में पश्चिम बंगाल से आए 2 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs), 12 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (EROs) और 217 बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह पहल, आयोग द्वारा 4 मार्च को IIIDEM में आयोजित सीईओ सम्मेलन में परिकल्पित जमीनी चुनाव अधिकारियों की क्षमता वृद्धि के व्यापक प्रशिक्षण योजना का हिस्सा है। इसके अतिरिक्त, मीडिया नोडल अधिकारियों,…

Read More

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद: स्कॉर्पियो में छिपाकर लाया जा रहा था 6 किलो गौ मांस, पांच आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गोविंदपुर (झारखंड) से गौ वंश मांस को खरीदकर ला रहे थे जशपुर आरोपियों द्वारा गौ वंश, मांस परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने किया जप्त आरोपी:- 1. जेवियर तिर्की, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर, 2. विपिन तिर्की उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम दरबारी टोली जशपुर, 3. आनंद किशोर एक्का, उम्र 46 वर्ष निवासी लुड़ेग, थाना पत्थलगांव, हाल मुकाम शांति नगर जशपुर, 4. महावीर महतो उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना जशपुर, 5.…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति से खुलेगा विकास का द्वार

हिंसा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन, 120 दिन के भीतर पुर्नवास की गारंटी रायपुर, 11 अप्रैल 2025/अब वक्त है हथियार छोड़कर कलम, खेती और अपने रुचि के रोजगार व्यवसाय का प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने का। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर साथ देने को तैयार है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में की है। यह नई नीति राज्य से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म करने और भटके हुए युवाओं को समाज की…

Read More

रायगढ़ के लैलूंगा से सनसनीखेज मामला : महिला पर दो बार हमला, जंगल में पीछा कर की छेड़खानी, शाम होते ही घुसा घर में और करने लगा छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में.

महिला से छेड़खानी का मामला, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. रायगढ़. 10 अप्रैल 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी मनमोहन महंत द्वारा पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस को जन्म…

Read More

कुनकुरी में धर्मांतरण के खिलाफ सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बजरंग दल और विहिप की चेतावनी – अब बर्दाश्त नहीं होगा हिन्दुत्व पर हमला!

कुनकुरी में हॉली क्रॉस कॉलेज पर धर्मांतरण के आरोपों के बाद, हजारों लोगों की भीड़ ने किया उग्र प्रदर्शन, प्राचार्य की गिरफ्तारी और मान्यता रद्द करने की उठी मांग। कुनकुरी (जशपुर), 10 अप्रैल 2025 | जशपुर जिले का शांत कुनकुरी नगर गुरुवार को धर्म और आस्था के बड़े सामाजिक आंदोलन का गवाह बना। हॉली क्रॉस नर्सिंग कॉलेज की एक हिंदू छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला जैसे ही सामने आया, वैसे ही पूरे हिंदू समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद…

Read More

जशपुर : बगीचा में ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर की गई तालाब की सफाई, जल संरक्षण संवर्धन के अंतर्गत जल बचाने की अपील

जशपुर 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में बगीचा विकास में जनपद पंचायत सीईओ के के श्रीवास की उपस्थिति में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के सहयोग से श्रमदान कर तालाब का सफाई किया गया और जल बचाव का संदेश दिया गया।

Read More

जशपुर : नेटवर्क मार्केटिंग, लंबे समय से अनुपस्थित तथा शराब सेवन करने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में समर कैम्प को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश जशपुर, 09 अप्रैल 2025/ जिला पंचायत सभाकक्ष में बुधवार को शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने रूबरू होते हुए कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रयत्न करना होगा। इसके लिए शासन द्वारा भी जिले को पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हो रहा है। किसी भी स्कूल में संसाधन की कोई कमी ना…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने काम नहीं करने वाले सीएचवो और आरएचवो का वेतन रोकने और निलंबन की कार्यवाही करने के दिए निर्देश, कहा -काम नहीं तो वेतन नहीं

संस्थागत प्रसव के दौरान मां और बच्चे को अस्पताल में 48 घंटे विशेष निगरानी में रखेंगे आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को जरूर दें फरसाबहार विकास खंड में टीबी कार्यक्रम का आनलाइन एंट्री की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की गंभीर मरीजों को 108 एम्बुलेंस की सुविधा समय पर उपलब्ध कराए जशपुर 10 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ अधिकारी जी एस जात्रा ,…

Read More