जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों एवं अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी. ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत दिनांक 01 मार्च 2025 को विशेष अभियान चलाकर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुल 23 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही. बलौदाबाजार-भाटापारा. 02 मार्च 2025 : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले…
Read MoreCategory: होम
कुनकुरी में सनसनीखेज हंगामा! सरकारी वाहन में नशे में धुत आबकारी विभाग के कर्मचारी आपस में भिड़े, सड़क पर जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला!
दोनों कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के कारण की जांच करेगा आबकारी विभाग ? कुनकुरी, 2 मार्च 2025 : कुनकुरी-लवाकेरा राजमार्ग शनिवार रात एक अजीबोगरीब घटना का गवाह बना, जब आबकारी विभाग से जुड़े दो कर्मचारियों ने नशे में धुत होकर सड़क को ही अखाड़ा बना दिया। सरकारी वाहन में सवार ये दोनों कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब पीने के बाद आपस में ऐसे भिड़े कि राहगीरों को बीच-बचाव करना पड़ा। सरकारी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता का यह सनसनीखेज मामला अब पुलिस की जांच के घेरे में है! शनिवार…
Read Moreपुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने तीन सवारी चलाने वाले पुलिसकर्मी का किया ई-चालान, ट्रैफिक नियमों की सख्ती से होगी पालना.
बिलासपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, पुलिसकर्मी पर भी हुआ चालान. आमजन सहित पुलिस विभाग के अलावा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के व्यक्तियों को ट्रेफिक रूल का पालन करना अनिवार्य. ट्रेफिक रूल का उल्लंघन करने वाले प्रत्येक वाहन चालक पर होगी चालानी कार्यवाही.. बिलासपुर. 02 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर जिला यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही…
Read Moreबिलासपुर : मंदिरों को बना रहे थे निशाना, तांबे का नाग-कलश चुराने वाले गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.
थाना सीपत में अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. सीपत पुलिस के द्वारा मंदिर से शिवलिंग में लगे तांबे के नाग एवं कलश को चोरी करने वाले आरोपियों निगरानी बदमाश अमन साहू को साथी अर्जुन देवार के साथको किया गया गिरफ्तार. गिरफ्तार आरोपी – 1.अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर, 2.अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार उम्र 18 साल 18 दिन निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर, बिलासपुर. 02 मार्च 2025…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में अंबिकापुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
अम्बिकापुर-रायपुर 2 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल…
Read Moreराष्ट्रीय विज्ञान दिवस: बिना हवा के गुब्बारा फूलने का प्रयोग देख चकित हुए विद्यार्थी! विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हुआ विशेष आयोजन
जशपुर 2 मार्च 2025/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, कांटाबेल विकासखंड मनोरा, जिला जशपुर संजय कुमार पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा के मार्गदर्शन में मनोरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांटाबेल में विगत दिवस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधान पाठक श्री मंगलदेव तिर्की ने अपने स्वागत संबोधन में विज्ञान दिवस के महत्व को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया। इसके पश्चात विज्ञान शिक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने विभिन्न…
Read Moreसड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता : सड़क और साइबर सुरक्षा पर सरगुजा पुलिस का बड़ा कदम, स्कूलों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का मिलेगा सहयोग !
ट्रैफिक सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर सरगुजा पुलिस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं स्कूल प्रशासन का संयुक्त अभियान, विभिन्न तरीको से किये जायेंगे जागरूकता के प्रयास. साइबर ठगी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कसेगा शिकंजा, सरगुजा पुलिस ने किया बड़ा ऐलान. अंबिकापुर. 02 मार्च 2025 : सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में गत दिवस पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूलों के प्राचार्य, जन सम्पर्क के कार्य से जुड़े हुए अधिकारी/कर्मचारी, सोशल मीडिया…
Read Moreजशपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान तेज़, हर व्यक्ति को दवा खिलाकर किया जाएगा बीमारी का जड़ से खात्मा
जशपुर 2 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में 27 फरवरी से 13 मार्च तक घर घर चलाया जा रहा है अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 27 फरवरी से 13 मार्च तक फाइलेरिया का जड़ से उन्मूलन करने के लिए चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्कूल, कॉलेजों में जाकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दवाईयां खिलाई जाएंगी। जिसमें आइवरमैक्टिन, अल्बेंडाजोल एवं डीईसी की गोलियों को दिया जाएगा एवं युवाओं तथा बच्चों को अपने आस पास जागरूकता फैलाने हेतु जानकारियां दी जा रही। इसके…
Read Moreजन-जन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएँ! कोल्हेनझरिया कलस्टर में एक हफ्ते तक सुशासन शिविर का आयोजन
कोल्हेनझरिया कलस्टर के ग्रामों में 01 से 07 मार्च तक सुशासन शिविर का होगा आयोजन 07 मार्च को ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में दिव्यांग शिविर का किया जाएगा आयेजन जशपुर, 2 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड फरसाबहार में कोल्हेनझरिया कलस्टर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु…
Read Moreछत्तीसगढ़: नव उद्यमियों के लिए अपार संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
फार्मा, रियल एस्टेट और आईटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात रायपुर, 1 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास और नव उद्यमिता के लिए अपार संभावनाओं से भरा राज्य है। यह राज्य वन, खनिज और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में सरप्लस राज्यों में शामिल है। इन संसाधनों के चलते यहाँ उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार निवेशकों और नव उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार…
Read More