प्रदेश में उत्साह पूर्वक हुई धान खरीदी, अंतर की राशि किसानों के खाते में जल्द ट्रासंफर करेंगे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

केंद्रीय बजट में दिखेगा विकसित भारत का विजन, तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मार्ग होगा प्रशस्त : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेसी अपनी कमजोरी पर दें ध्यान, दूसरों पर ना लगाएं बेबुनियाद आरोप : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस अब निराशावादी सोच की परिचायक : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास में कहा कि, प्रदेश के किसानों ने उत्साह पूर्वक धान बेचा है, साय सरकार ने इसकी समुचित व्यवस्था की थी। जिन किसानों ने धान नहीं बेचे हैं, उनके धान की…

Read More

पुसौर के बोरोडीपा चौक में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम : कलेक्टर और एसपी ने हेलमेट वितरण कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश.

पुसौर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 250 वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट. कार्यक्रम में स्थानीय एनटीपीसी लारा द्वारा उपलब्ध कराया गया था हेलमेट. रायगढ़ : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस रायगढ़ एवं एनटीपीएसी के संयुक्त तत्वाधान में आज पुसौर के बोरोडीपा चौक में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने जनसामान्य को सड़क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नगरीय निकाय चुनावी अभियान की शुरुआत, कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल : कहा- रायपुर सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है

नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है, ये अच्छा संकेत हमारी सरकार में ऐसा कोई जिला नहीं जहाँ दो सौ से लेकर पांच सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन न हुआ हो रायपुर| छत्तीसगढ़ के लोगों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन देते हुए देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाना है, रायपुर सहित प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में कमल…

Read More

अवैध कबाड़ पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : तीन ट्रकों से 35.4 टन स्कैप जब्त…आरोपियों पर पृथक से हुई प्रतिबंधक कार्यवाही.

पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपित वाहन चालकों पर क्रमश: इस्तगासा क्रमांक 02, 03 और 04 धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस /303 (2) बीएनएस के अंतर्गत तीनों वाहनों पर अलग-अलग मामलों में की गई कार्यवाही. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में 30 जनवरी 2025 को डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर सालासार शनि मंदिर चौक और गेरवानी मुख्य मार्ग पर…

Read More

हमारी नीति स्पष्ट है-बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई रायपुर| हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका…

Read More

धान खरीदी का आखिरी दिन, साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड : 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद, किसानों को 31 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान

धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान, कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर 31 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो…

Read More

पॉवर कंपनी में ईडी श्री आर.सी.अग्रवाल सहित छः विद्युत कर्मियों की सेवानिवृत्ति : सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति-पत्र के साथ किया गया अभिनंदन…की गई सुखद भविष्य की कामना.

श्री अग्रवाल ट्रांसमिशन कंपनी में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते है, उनेक मार्गदर्शन में रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र के कई सबस्टेशन के निर्माण कार्य हुए हैं संपन्न. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (पारेषण) श्री राजेश चंद्र अग्रवाल सहित छः अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। प्रबंध निदेशकों ने श्री अग्रवाल के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।  मुख्य समारोह का आयोजन डंगनिया स्थित सेवा-भवन में हुआ, जिसमें पॉवर ट्रांस्को के…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर और यूनिसेफ की अभिनव पहल: ‘रूप नहीं, गुण को देखो’ अभियान के साथ ‘पढ़ाई का कोना’ और ‘आज क्या सीखा’ कार्यक्रम का शुभारंभ

जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा बच्चों के लिए 200 ग्रामों में अभियान का किया जाएगा संचालन जशपुर, 31 जनवरी 2025/ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मंत्रणा सभाकक्ष में कलेक्टर रोहित व्यास, छत्तीसगढ़ यूनिसेफ एसबीसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सिंह के द्वारा जिले में जिला प्रशासन, समग्र शिक्षा, यूनिसेफ एवं अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के द्वारा संचालित  ‘रूप नहीं गुण को देखो‘, ‘पढ़ाई का कोना‘ और ‘आज क्या सीखा‘ अभियानों का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम जशपुर जिले की अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति व्यवहार की समझ बढ़ाने…

Read More

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की पहल से सरकारी सेवकों को सेवानिवृत्ति तिथि पर ही पेंशन अदायगी, पशुधन विभाग के अधिकारी को विदाई के साथ मिला उपादान आदेश

जशपुर 31 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के सार्थक पहल से जिले के शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त तिथि को ही पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने पशुधन विकास विभाग जशपुर सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मुख्य ग्राम इकाई बगुडेगा रंजीत चन्द्र मित्रा को पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय किया गया। इस दौरान उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर डॉ. अवधेश कुमार मरकाम के द्वारा शॉल एवं श्रीफल देकर विदाई दी और उनके उज्जवल…

Read More

जशपुर : नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए विशेष बैठक, आचार संहिता, व्यय संधारण और चुनावी प्रक्रियाओं पर मिली अहम जानकारी

जशपुर 31 जनवरी 2025/ नगरीय निकायों के चुनाव हेतु आज कलेक्टर सभाकक्ष में नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षद के अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय संधारण, वाहन अनुज्ञा पत्र के बारे में बताया गया। इसके साथ ई.व्ही. एम. का प्रदर्शन किया गया एवं अन्य जानकारियां भी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि सभा के लिए 48 घंटे पूर्व अनुमति लेना होगा। होर्डिंग लगाने के पूर्व भी नगर पालिका से अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। पंपलेट, पोस्टर, बैनर में प्रकाशक…

Read More