वर्ष 2024 में 90 से अधिक घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा कर बचाई जान. रायपुर : पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा हाइवे में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग वाहन में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक लेकर सुगम व्यवस्था बनाने एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान डीएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर एवं श्री गुरजीत सिंह…
Read MoreCategory: होम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
रायपुर, 26 दिसंबर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दु:खद समाचार पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के उन महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जिन्होंने देश की वित्तीय और आर्थिक दिशा को मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना…
Read Moreराज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी के गुरुद्वारा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
वीर साहिबजादों की शहादत पूरे समाज के लिए है प्रेरणादायी – राज्यपाल श्री डेका अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए वीर बालकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 26दिसम्बर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस के अवसर पर रायपुर के पंडरी स्थित गुरुद्वारा पहुँचे और दशम गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर सपूतों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत का स्मरण करते हुए उनका नमन किया। राज्यपाल श्री रमेन…
Read Moreगले में स्वर यंत्र कैंसर से पीड़ित सुशील मुण्डा की ऑपरेशन के बाद लौटी आवाज
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्वर यंत्र के कैंसर का सफल इलाज रायपुर 26 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के निर्देशन में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हो रही है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे है। स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है।…
Read More’सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में लगी प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की मिल रही जानकारी
प्रदर्शनी का आयोजन अब 29 दिसम्बर तक रायपुर 26 दिसंबर 2024/ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में प्रदर्शनी आयोजित की गई है। प्रदर्शनी स्थल में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट और साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। प्रदर्शनी में अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी…
Read Moreथाना सीपत की कार्यवाही : बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
चोरी करनेवाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही. नाम आरोपी – रघुबीर उर्फ छोटे सिदार पिता धनीराम सिदार उम्र 32 साल सा. झलमाला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 24 दिसंबर 2024 को अपने ट्रैक्ट्रर क्रमांक CG10 DA-0540 को रात्रि करीबन 8:00 बजे ग्राम झलमला के बाजार के पास अनूप साहू के घर के सामने खड़ी कर ड्राईवर सफर अली के साथ…
Read Moreछत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर 26 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हेमबती नाग को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े…
Read Moreएनएसएस और जय हो के स्वयंसेवकों ने वीर बाल दिवस : कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और जागरूकता पर विचार-विमर्श
जशपुर/ शासकीय संत रामेश्वर गहिरा गुरुजी महाविद्यालय बगीचा में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन तिग्गा के नेतृत्व में तथा स्वयं सेवी शालिनी गुप्ता के मार्गदर्शन में साहिबजादों की शहीदी दिवस पर एन एस एस एवं जय हो के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर वीरों को श्रद्धांजलि दी. इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने अपनी प्रतिभाओं का बखूबी प्रदर्शन किया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अल्फा तिग्गा द्वितीय स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आराधना पैकरा तथा तृतीय स्थान बीएससी प्रथम…
Read Moreनेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड रायपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय डीलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न : कृषि व्यवसाय विकास और उर्वरक बिक्री वृद्धि पर जोर, डीलरों को विभिन्न उत्पादों और उर्वरकों के लाभ के बारे में दी गई जानकारी
जशपुर 26 दिसंबर 24/ नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम )क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा एक दिवसीय डीलर प्रशिक्षण कार्यक्रम, होटल सायाजी, रायपुर में आयोजित किया गया। डीलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रायपुर क्षेत्र प्रभारी श्री एस.के. भगत द्वारा लक्ष्य एवं उपलब्धि पर विस्तार से जानकारी दिया गया तथा डीलरों को कृषि व्यवसाय विकास उत्पादों की बिक्री वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया गया। श्री एम.एम. राठी, कृषि व्यवसाय विकास प्रभारी, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा डीलरों को…
Read Moreगांधी जी की स्मृति सहेजना भाजपा को हजम नहीं हो रही, भाजपा का डीएनए संविधान विरोधी है : बैठक स्थल पर लगे भारत के मानचित्र को लेकर भाजपा मिथ्या प्रचार कर रही – सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर/26 दिसंबर 2024। गांधी जी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100वें वर्ष पर बेलगांव में हो रहे कांग्रेस की नव सत्याग्रह बैठक से भाजपा बौखला गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपाई झूठ बोलने और मिथ्या प्रचार करने के हथकंडे पर उतर आये है। भाजपा अध्यक्ष झूठ बोल रहे कि कांग्रेस ने बैठक स्थल पर देश का गलत मानचित्र लगाया है। भाजपाईयों को यह हजम नहीं हो रहा है कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। गांधी…
Read More