अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता : पॉवर कंपनीज़ बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में भिड़ेंगी रायपुर और कोरबा की टीम.

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज आज रायपुर के कंचना स्थिति निजी कोर्ट में हुआ। रायपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री जेएस नेताम एवं अधीक्षण अभियंता श्री मनोज वर्मा ने मैदान में खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का समापन 7 दिसंबर को होगा, जिसमें पॉवर कंपनीज़ के प्रबंध निदेशक गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पॉवर कंपनीज की क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 10 टीम हिस्सा ले रही हैं। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से…

Read More

कांग्रेस में फेरबदल की बातें हार का ठीकरा फोड़ने के लिए मत्था तलाशे जाने की कवायद भर है – केदारनाथ गुप्ता

जिस कांग्रेस में एक खानदान की चरण-वंदना ही कुलजमा राजनीतिक पूंजी मानी जाती रही है, वहाँ ‘संगठन’ की बातें बेमानी लगती हैं – केदारनाथ गुप्ता रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और अब रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में अपनी राजनीतिक हैसियत की दुर्गति करा चुकी कांग्रेस के नेता अब भी आत्मचिंतन करने के बजाय एक तरफ भाजपा और प्रदेश सरकार को लेकर ऊलजलूल बयानबाजी करके ‘खाली समय में’ कांग्रेसी नित-नई जुमलेबाजी करके हास्यास्पद प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हार…

Read More

मोइली कमेटी छत्तीसगढ़ पहुंची तब कार्यकर्ताओं ने बड़े नेताओं की जिद और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात की थी आज उस कमेटी की रिपोर्ट कहां है और उस पर क्या कार्यवाही हुई? –  शिवरतन शर्मा

कांग्रेस के लोग बँटे हैं, बिखरे हैं और नाराज हैं- शिवरतन शर्मा भ्रम फैलाने के लिए ही कांग्रेस के लोग समितियों के धान खरीदी केंद्रों में घूम रहे हैं – शिवरतन शर्मा भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार पूरा धान खरीदेगी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की हुई समीक्षा बैठक के मद्देनजर कहा है कि कांग्रेस समीक्षा करके कोई सबक नहीं लेती, इसीलिए लगातार उसकी दुर्गति हो रही है। श्री शर्मा ने…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की पत्रकारवार्ता : कहा-धान खरीदी की परेशानियों को लेकर 10 दिसंबर को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी, ब्लाक स्तरीय धरना, धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ायी जाये

रायपुर/07 दिसंबर 2024। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि धान बेचने में किसानों को हो रही परेशानी तथा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरोध में कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान चलाया। जिसमें हमारे सभी नेता पदाधिकारी धान…

Read More

सरगुजा : नाबालिग से दुष्कर्म…दस्तावेजों में धांधली कर कराया अनुबंध-विवाह…पुलिस ने आरोपिया को किया गिरफ्तार…भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

आरोपिया द्वारा पीड़िता के मूल जन्म प्रमाण-पत्र में संशोधन कर जन्मतिथि परिवर्तित कर कारित की गई थी घटना. आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दस्तावेज, नया फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, संधारित रजिस्टर एवं ओटीपी में प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त. नाबालिग सम्बन्धी मामलों में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्ती से कार्यवाही. अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2024 थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज करायी…

Read More

सैनिकों के शौर्य और बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और राष्ट्र सेवा में समर्पित सैनिकों को किया नमन मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में दिया योगदान प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की रायपुर 7 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों और देश की सेवा में जुटे सभी सैनिकों को नमन करते हुए कहा है कि यह दिन हमें अपने देश के उन वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने राष्ट्र…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को रायपुर और राजनांदगांव के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 07 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 दिसंबर को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नवा रायपुर अटल नगर में रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन और हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे और व्हाईट कोट सेेेरेमनी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2.25 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और ब्रम्हकुमारीज ज्ञान मानसरोवर भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।वे…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र का किया शुभारंभ, 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी मुक्ति

रायपुर. 7 दिसम्बर 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर में 33/11 केव्ही नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यहां 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 22 गांवों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इससे छह हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश…

Read More

सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता : नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही…बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त… दो आरोपी गिरफ्तार…भेजे गये जेल.

थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. आरोपियों के कब्जे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल कीमत लगभग 33600/- रुपये किया गया बरामद. अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के विरुद्ध सरगुजा पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले संदेहियों/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 06/12/24 को थाना मणीपुर पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली…

Read More

अभियंताओं को भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की दी गई जानकारी

लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रायपुर, 7 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विभागीय अभियंताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने भवन निर्माण और मरम्मत की नई तकनीकों की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा रोडवार्ता फाउंडेशन के सहयोग से रायपुर के नवीन विश्राम भवन में 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक ‘गुड इंजीनियरिंग प्रेक्टिसेस इन बिल्डिंग कन्सट्रक्शन’ (GOOD ENGINEERING PRACTICES IN BUILDING CONSTRUCTION) पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग के दुर्ग जोन…

Read More