पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चोरी के दो आरोपी एवं कबाड़ी दुकानदार को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार. आरोपियों के कब्जे से हॉफ ट्रक क्रमाँक सीजी – 10 सी – 9521 में लोड मोबाईल टावर बनाने का समान, जैसे लोहे का पाईप, विद्यूत वायर आदि कीमत 20,000/- रूपये बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी – 1- सोनू चौहान उर्फ कमल दीप पिता स्वर्गीय किशोर उम्र 23 साल निवासी विनोबा नगर पाठक किराना दुकान के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ.ग., 2- विजय सिंगाडे पिता…
Read MoreCategory: होम
जशपुर : केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आगडीह एयरपोर्ट पहुँचे, हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुर, 13 नवम्बर 2024/ केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आगडीह एयरपोर्ट पहुँचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत। केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
जशपुर, 13 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद राधेश्याम राठिया भी आए हैं। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय और सांसद श्री राठिया का सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त गोविन्दराम चुरेन्द्र, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत। मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में…
Read Moreमाँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एंव अभूषण चोरी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर. आरोपी अंगद मीर्घा पिता कार्तिक मीर्घा उम्र 30 वर्ष निवासी खमेसरा थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)के विरुद्ध धारा 457, 380, 120 बी भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चांपा. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 15 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात…
Read Moreनशीली इंजेक्शन विक्रेता एवं खरीददार को उपयोग करते रंगे हाथों पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को किया गिरफ्तार
सूरजपुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा लगातार नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11/11/24 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चुनगड़ी खोखापारा निवासी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े अपने किराना दुकान के बाहर चबुतरा में नशीली इंजेक्शन भारी मात्रा में अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची जहां बालेश्वर उर्फ सागर…
Read Moreएसएसपी सूरजपुर का निर्देश, सीएसपी ने पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ शहर में किया पैदल पेट्रोलिंग
दुकानदारों को सड़क पर सामान न निकालने की दी हिदायत सूरजपुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने क्षेत्र में शांती एवं सुरक्षा व्यवस्था, असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाए रखने तथा सुगत यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखते हुए लगाततार पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में पुलिस के अधिकारी व जवानों को रात्रि में पैदल पेट्रोलिंग करते देखा जा रहा है। सोमवार, 11 नवम्बर 2024 को सीएसपी एस.एस.पैंकरा थाना सूरजपुर के पुलिस अधिकारी व जवानों…
Read Moreपुरानी रंजिश पर मारपीट करते हुए गंभीर चोट पहुंचाने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा ग्राम नायकटांड लटुवा में अपने हाथ में पहने लोहे की चूड़ा से वार कर पहुंचाया गया गंभीर चोट बलौदाबाज़ार-भाटापारा/ प्रार्थी कन्हैयालाल पैकरा निवासी नायकटांड लटुवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.11.2024 को शाम करीबन करीबन 07:30 बजे मैं अपने घर में था, इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विजय शंकर, वीरेंद्र पैकरा, नरेंद्र पैकरा एवं जगमोहन सभी एक राय होकर मेरे घर में जबरदस्ती घुसकर आ गए एवं मुझे अशलील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए…
Read Moreमील मे लगे ताला को तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा ग्राम तरेंगा स्थित पशु आहार मिल के ऑफिस से नगदी ₹68,000 किया गया चोरी बलौदाबाज़ार-भाटापारा/ प्रार्थी डिगेश साहू निवासी ग्राम तरेंगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08.11.2024 को शाम अपने मिल में ताला लगाकर अपने घर चला गया था, फिर दिनांक 09.11.2024 को वापस आकर देखा तो मेरे पशु आहार मील के ऑफिस में लगे ताला को तोड़कर ऑफिस के दराज में रखे नगदी ₹68,000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 581/2024 धारा 305ए,…
Read Moreहत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़/ पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट मामले के फरार आरोपी गोलू उर्फ राकेश महंत को आज कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 13 अक्टूबर 2024 को मारपीट की घटना हुई थी, थाना कोतरारोड़ में नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा निवासी इसरार खान ने अपने छोटे भाई रियाज खान पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कराया, इसरार ने बताया कि रियाज पर हुए हमले की सूचना उसके दोस्त कैलाश ने दी थी, जिसने सुबह 5 बजे फोन कर बताया कि घायल रियाज को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का करेंगे विमोचन
रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 नवम्बर को शाम 6.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन करेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त…
Read More