जशपुर जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में लगभग 38 हजार पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी

Advertisements
Advertisements

जिले में उत्साह के साथ किसान धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने जा रहे

किसानों से अब तक कुल 742.48 मैट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी

धान खरीदी केन्द्रों में धान का उठाव भी प्राथमिकता से किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले के किसान उत्साह के धान खरीदी केन्द्रों में धान विक्रय करने जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्र में छाया, पानी, शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। टोकन के लिए भी ऑनलाईन सुविधा दी गई है। ताकि दूरस्थ अंचल के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। पंजीकृत किसानों का रकबा 71442.44 हेक्टर है। विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 176 किसानों ने धान बेचे हैं जिनका रकबा 330.23 हेक्टर है। किसानों से अब तक कुल 742.48 मैट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 1752 मैट्रिक टन डीओ के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके ऐवज में 440 मैट्रिक टन का डीओ जारी किया गया है। वर्तमान में 188 मैट्रिक टन धान उठाव किया जा चुका है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!