आपका बैंक खाता भी बन सकता है साइबर ठगी का हथियार! कमीशन के लालच में खाते, एटीएम और सिम कार्ड सौंपने वाले 9 लोगों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 3,322 खातों की जांच में सामने आया चौंकाने वाला नेटवर्क

कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन का खुलासा थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 522/2026 एवं 523/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत 09 म्यूल बैंक खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों द्वारा 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे। उक्त बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से…

Read More

दृष्टि हेल्पलाइन पर मिली एक सूचना और पुलिस ने खोल दिया अवैध शराब के कारोबार का राज! दो गांवों में एक साथ दबिश, 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब के साथ बाइक और बिक्री का सामान भी जब्त

“दृष्टि हेल्पलाइन” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार “दृष्टि हेल्पलाइन” नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को ग्राम धाराशिव एवं लाहोद मेनरोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार आरोपियों से कुल ₹11,700 कीमत मूल्य का 2.5 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 97 पाव देसी मसाला शराब, गैस सिलेंडर, चूल्हा बर्तन आदि किया गया जप्त ग्राम लाहोद…

Read More

किताबों के जरिए संवारेगी युवाओं का भविष्य! राखी देवांगन ने सेवा संकल्प के तहत किया पुस्तकों का दान, प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगी नई उम्मीद

ज्ञान के दान से युवाओं के भविष्य को संवारने की पहल, राखी देवांगन ने किया पुस्तकों का दान सेवा संकल्प के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल से जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना और सेवा संकल्प जैसे जनभागीदारी के प्रयास समाज में शिक्षा एवं सेवा की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन पहलों से प्रेरित होकर आम नागरिक भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस पर राजू लाल नंवरगे ने पेश की सेवा की अनूठी मिसाल, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए स्टेशनरी दान कर जगाई सामाजिक संवेदनशीलता की अलख

सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बने राजू लाल नंवरगे, जनजातीय गौरव दिवस पर किया स्टेशनरी सामग्री का दान सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में की सराहनीय पहल रायपुर : समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी भावना के साथ स्वास्थ्य विभाग में डीपीएचएनओ (DPHNO) के पद पर पदस्थ राजू लाल नंवरगे ने सेवा और सामाजिक सरोकार की…

Read More

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रायपुर में गूंजा जनजातीय शौर्य और स्वाभिमान का संदेश! मंत्री केदार कश्यप ने बताई विरासत बचाने की जिम्मेदारी, अब ‘सेवा पार्क’ से जुड़ेगी जनसेवा की नई पहल

जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी :- मंत्री केदार कश्यप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान और दूरस्थ अंचलों के विकास को मिल रही नई गति : श्री कश्यप रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस एवं वीरांगना शौर्य उत्सव का भव्य आयोजन रायपुर में बनेगा ‘सेवा पार्क’, नागरिक महत्वपूर्ण अवसरों पर कर सकेंगे दान रायपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार…

Read More

अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा तेज! उद्योग और राइस मिल से एक ही दिन में 542 क्विंटल धान जप्त, अब तक 29 प्रकरणों में 2807 क्विंटल से अधिक धान पर कार्रवाई

जिले में अब तक 6406 किसानों से 24038.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी 23 नवम्बर को धान विक्रय के लिए 1460 टोकन जारी, 6441.13 मीट्रिक टन धान की होगी खरीदी अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई अब तक 2807.50 क्विंटल धान जपत अवैध धान के 29 प्रकरण दर्ज, 6615 कट्टा धान जप्त राजनांदगांव : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा के लिए जिले के सभी 122 धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक…

Read More

चेक बाउंस के मामलों पर विशेष लोक अदालत का बड़ा प्रहार! राजनांदगांव सहित तीन जिलों में 67 प्रकरणों का हुआ निराकरण, समझौते के जरिए 1.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का निपटारा

विशेष लोक अदालत का आयोजन, चेक बाउंस के निपटाए गए 67 प्रकरण राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार होता के मागदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तालुका स्तर पर किया गया। जिसमें राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के न्यायालय में लंबित चेक बाउंस (धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम) के विवादपूर्व प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हांकित किया…

Read More

गांव के लोगों को बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पहुंचा वित्तीय जागरूकता अभियान! भर्रेगांव में विशेष शिविर आयोजित, बीमा, पेंशन से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ग्राम भर्रेगांव में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का हुआ आयोजन राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा भर्रेगांव द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव पंचायत परिसर में 20 नवम्बर 2026 को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के एलडीओ अविनाश टोप्पो उपस्थित थे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा…

Read More

IIT भिलाई में विज्ञान के नए प्रयोगों और आविष्कारों का सीखेंगे विद्यार्थी, राजनांदगांव के दो व्याख्याताओं ने तीन दिवसीय मेंटरिंग कार्यशाला में लिया प्रशिक्षण, स्कूलों में पहुंचेगा नवाचार का ज्ञान

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आईआईटी भिलाई में आयोजित मेंटरिंग कार्यशाला में जिले के व्याख्याता डैनी राम वर्मा एवं अरूण कुमार निषाद हुए शामिल राजनांदगांव : राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आईआईटी भिलाई में आयोजित तीन दिवसीय मेंटरिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टप्पा के व्याख्याता डैनी राम वर्मा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक बडग़ांव चारभाठा के व्याख्याता अरूण कुमार निषाद ने सहभागिता कर विज्ञान में नवाचार, रचनात्मक सोच, खोज एवं आविष्कार से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों…

Read More

जंगलों और फील्ड में तैनात जवानों की सेहत से जुड़ी बड़ी पहल, ITBP पैरामेडिकल स्टाफ को बनाया जा रहा रोग नियंत्रण में दक्ष! स्वास्थ्य विभाग ने दो दिवसीय प्रशिक्षण में सिखाए जांच, उपचार और बचाव के तरीके, 6 बैचों को मिलेगा प्रशिक्षण

आईटीबीपी पैरामेडिकल स्टॉफ को वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम, जांच, उपचार एवं नियंत्रण विषय पर दिया गया प्रशिक्षण राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईटीबीपी पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम, जांच, उपचार एवं नियंत्रण विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन 19 नवंबर 2026 को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में तथा 20 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में प्रायोगिक लैब प्रशिक्षण के रूप में किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला चिकित्सालय आईटीबीपी पैरामेडिकल स्टॉफ को मलेरिया सहित अन्य वेक्टर…

Read More