जशपुर जिले में महाअभियान चलाकर 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथिकता से किया जा रहा है टीकाकरण, अब तक कुल 32,856 विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु 03 जनवरी 2022 स महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंड के चयनित शासकीय, निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 45257 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक…

Read More

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु दिशा निर्देश जारी, धनात्मक मरीजो के सभी कॉन्टेक्ट्स की प्राथमिकता से आरटीपीसीआर जांच करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसके अंतर्गत जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु धनात्मक मरीजो के सभी कॉन्टेक्ट्स की पहचान कर उनका प्राथमिकता  से आरटीपीसीआर जांच करने एवं जांच रिपोर्ट के आने तक उन्हें अनिवार्य रूप से होम क्वारेंटाईन में रखने के निर्देश दिए गए है।  जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत ही सम्बंधित व्यक्ति का होम क्वारेंटाईन को समाप्त…

Read More

टीका केन्द्र पहुंच कर जिला शिक्षा अधिकारी ने लगवाए कोविड का टिका, भ्रमित हुये बिना टीका लगवाने की लोगों से की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.कुमार प्रसाद ने जशपुर विकासखण्ड के टीका केन्द्र पहुंचकर बुस्टर टीका लगवाया और छुटे हुए लोगों को भ्रमित हुए बिना टीका लगवाने की अपील की है। ताकि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित कर रोका जा सके।

Read More

जशपुर जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए किया जा रहा जागरूक

कोरोना मापदंड का गंभीरता से पालन करते हुए लोगों को मास्क लगाने कहा जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांसाबेल विकासखण्ड के राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पैदल मार्च करके लोगों एवं व्यापारियों को मास्क पहनने एवं कोरोना से बचाव हेतु कोरोना मापदंड का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दुकान के बाहर ज्यादा भीड़ भाड़ निर्मित न होने पाए इसका भी…

Read More

जशपुर जिले के फरसाबहार विकास खंड के मेंढरबहार गोठान में ग्रामवासियों के द्वारा किया गया पैरादान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में  सभी विकास खंड के गोठान में ग्रामीणों के द्वारा पैरादान किया जा रहा है।इसी कड़ी में फरसाबहार विकास खंड के मेंढरबहार गोठान में पैरादान ग्रामीणजनों के द्वारा किया गया है।

Read More

दुष्कर्म एवं नकली फेसबुक आईडी बनाकर पीड़िता को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने दुर्ग से किया गिरफ्तार

थाना-पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 22/2022 धारा 376, 376(2)(ढ), 506, 509(ख) भादवि. 67(ए) आई.टी.एक्ट में प्रकरण दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कि थाना-पत्थलगांव क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया दिनांक 13-01-2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रूपेन्द्र उर्फ लक्की मानिकपुरी निवासी-कादम्बरी नगर दुर्ग ने शादी का झांसा देकर दिनांक 28-08-2021 से 27-12-2021 तक जबरन दुष्कर्म किया एवं प्रार्थिया को आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर प्रार्थिया आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश करने पर आरोपी द्वारा…

Read More

शादी करने के नाम पर ढाई वर्षो तक किया दैहिक शोषण, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बिसुनपुर अंबिकापुर से किया गिरफ्तार

थाना नारायणपुर में आरोपी  के विरूद्ध अप.क्र.  08/22 धारा 376 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.01.2022 को थाना नारायणपुर क्षेत्र की पीड़िता थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतल सलील केरकेट्टा द्वारा माह जनवरी 2019 में परिचय होने के बाद शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर दिनांक 20 मई 2019 से 09 दिसम्बर 2021 तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी शीतल सलील केरकेट्टा पीड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा…

Read More

जशपुर जिले में कोविड संक्रमण से बचाव के लिए विद्यार्थी उत्साह से लगवा रहे टीके, 15 से 18 आयु वर्ग के स्कूली बच्चो का सतत किया जा रहा टीकाकरण

12वी का छात्र सुभाष ने जागरूकता का परिचय देते हुए बिना किसी डर के लगवाया टीका सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से टीका लगवाने एवं कोविड नियमों का पालन करने किया अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चो का टीकाकरण 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण हेतु कार्ययोजना तैयार कर आगामी तीसरी लहर को देखते हुए युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस हेतु जिले के समस्त स्कूलों में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर जिले में महाअभियान चलाकर 15 से 18 आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का प्राथकिता से किया जा रहा टीकाकरण, अब तक लगभग 29 हजार विद्यार्थियों का किया जा चुका है टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत टीकाकरण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिले के सभी विकासखंडो के चयनित शासकीय व निजी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाकर पात्र विद्यार्थियों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं तक कुल दर्ज 45257 विद्यार्थियों में से 15 से 18 आयु वर्ष तक के…

Read More

जशपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों के घर जाकर कर किया जा रहा है कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश एवं एसडीएम पत्थलगांव के मार्गदर्शन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के टीम द्वारा पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का घर-घर जाकर कर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है और पॉजिटीव आने वाले मरीज को होम आईसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में रहने की सलाह दी जा रही है। साथ ही कन्टेंमेंट क्षेत्र के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समझाईश देते हुए दुकान बंद करने के लिए अपील किया जा रहा है।

Read More