कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का फैसला! भारी बारिश की चेतावनी के बीच 29 अक्टूबर को एक दिन का अवकाश घोषित, प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
भारी बारिश और चक्रवाती तूफान ‘ अर्नब‘ का खतरा, जशपुर जिले में सभी स्कूलों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित! जशपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ के प्रभाव और आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। मौसम का अलर्ट और प्रशासनिक निर्देश: मौसम विभाग से प्राप्त इनपुट…
Read Moreपुलिस की नाकाबंदी देखकर तेज रफ्तार में भागा ट्रक, फिर सामने आई तस्करों की चौंकाने वाली रणनीति! छह चक्का वाहन में क्रूरतापूर्वक भरे मिले 38 गौवंश, आगे चल रही थी रेकी टीम; जशपुर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, फरार साथियों की तलाश तेज और घायल व्यक्ति की मौत के मामले में जांच शुरू
ऑपरेशन शंखनाद : गौवंश तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह चक्का ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे 38 गौवंश बरामद। पुलिस की घेराबंदी देखकर ट्रक रोककर भागने लगे तस्कर, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी। पुलिस से बचने के लिए ट्रक से कूदने के दौरान एक आरोपी गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मृत्यु। मृतक की मृत्यु के संबंध में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ, शीघ्र ही पृथक से एक अन्य अपराध पंजीबद्ध कर सभी संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध…
Read More11 गौवंशों से भरी पिकअप पकड़ते ही फरार हुए थे आरोपी, अब महीनों बाद पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल कि दोनों दबोचे गए! ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी लोदाम तो दूसरा झारखंड के गुमला से गिरफ्तार; आखिर कहां छिपे थे दोनों?
ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल। थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम भलमंडा के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने की थी कार्यवाही, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH-10-BS-8773 को किया था जप्त, मौके से पुलिस ने कुल 11 नग गौ वंशों को कराया था मुक्त प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता आई थी सामने, घटना के बाद से ही चल रहे थे फरार।…
Read Moreअब जशपुर के सरकारी स्कूलों में बच्चे बनाएंगे रोबोट, सीखेंगे AI और कोडिंग के हुनर! तीन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एक साल का व्यावहारिक प्रशिक्षण, सेंसर से स्मार्ट सिस्टम और स्थानीय समस्याओं के समाधान वाले प्रोजेक्ट बनाने का मिलेगा मौका
जशपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और रोबोटिक्स जिला प्रशासन और एडु रोबोवर्स के बीच हुआ एमओयू, तीन सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण जशपुर : जशपुर जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन जशपुर और एडु रोबोवर्स के बीच गैर-वित्तीय सहयोग के आधार पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। इसके…
Read Moreअब स्कूलों के चक्कर लगाने की परेशानी होगी कम, सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की टीसी! जशपुर में प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल सिग्नेचर से होगा अनुमोदन; प्रक्रिया बनेगी तेज, सरल और पारदर्शी
सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन जारी होंगे विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जशपुर में प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न जशपुर : शासन की पारदर्शी एवं डिजिटल सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को समय पर टीसी उपलब्ध कराने में सुविधा होगी और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी…
Read Moreदिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने का मौका, आवेदन के लिए सिर्फ 30 अक्टूबर तक का समय! जशपुर में उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, संस्थाओं और नियोक्ताओं से मांगे गए आवेदन; दस्तावेज अधूरे रहे तो नहीं मिलेगा पुरस्कार के लिए विचार का अवसर
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण परिसर, माना कैम्प, रायपुर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 03 दिसम्बर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। निर्देशानुसार जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगता के…
Read Moreबच्चों को कौन-सा स्पर्श सुरक्षित और कौन-सा असुरक्षित? स्कूलों में लगा जागरूकता शिविर, POCSO से साइबर सुरक्षा तक दी गई अहम जानकारी! जशपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को बाल अधिकारों और संरक्षण के प्रति किया जागरूक
सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन’ जशपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के माध्यम से होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित किया गया। उक्त शिविर कार्यक्रम में होली क्रॉस इंग्लिश मीडियम स्कूल घोलेंग जशपुर में माननीय श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र…
Read Moreआखिर क्यों हो रहे हैं सड़क हादसे, किन गलतियों से जा रही जान? अब IIT मद्रास की तकनीक से खुलेगी वजह! जशपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण, कलेक्टर रोहित व्यास ने दुर्घटना के आंकड़ों के सही विश्लेषण और संवेदनशील क्षेत्रों में सुधार के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तकनीक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभावी उपयोग जरूरी : कलेक्टर रोहित व्यास आईआईटी मद्रास की टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, दुर्घटनाओं के आंकड़ों के विश्लेषण और iRAD पोर्टल पर सही प्रविष्टि करने पर दिया जोर जशपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, जशपुर में DDHI Program (IIT Madras) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत…
Read Moreजशपुर के 194 श्रद्धालुओं को मिला रामलला के दर्शन का अवसर, अब तक 3,062 से अधिक पहुंचे अयोध्या! श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 16वें चरण की यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं को निःशुल्क दर्शन का लाभ
जशपुर के 194 श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का करेंगे दर्शन श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क दर्शन का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से जशपुर जिले के अब तक 3062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में योजना के 16वें चरण के तहत…
Read More