सिपेट, कोरबा में तकनीकी पाठ्यक्रमों से युवाओं को मिल रहा सुनहरा भविष्य गढ़ने का अवसर प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और लगभग शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सुविधा जशपुर : केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा, रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित राष्ट्रीय संस्थान है, जो प्लास्टिक्स एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र में कौशल विकास, तकनीकी सहायता, शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों के लिए समर्पित है। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2018 में ऊर्जा नगरी…
Read MoreCategory: जशपुर
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनी वरदान: 5 किलोवाट सोलर प्लांट लगाकर प्रभाष कुमार जैन ने घटाया हजारों रुपये का बिजली खर्च, ₹78 हजार की सब्सिडी से मिली बड़ी राहत
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से मिल रही राहत जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी श्री प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घर में 5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है। इस सोलर प्रणाली की कुल लागत ₹3.50 लाख आई, जिसमें से उन्हें…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाई स्व. ओमप्रकाश साय की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : बगिया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लोगों ने याद की उनकी जनसेवा और सादगी
मुख्यमंत्री के भाई व बगिया के पूर्व सरपंच स्व. ओमप्रकाश साय की तृतीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, उनकी जनसेवा की भावना को आज भी क्षेत्र के लोग करते हैं याद जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाई व बगिया के पूर्व सरपंच एवं गरीबों के मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की तृतीय पुण्यतिथि पर आज बगिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा समाज के…
Read More“दूषित पानी से जनता की जिंदगी खतरे में” : जशपुर के दो वार्डों में बदहाल पेयजल व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता शिवप्रकाश तिवारी ने कलेक्टर-सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी
जशपुर के वार्ड क्रमांक 12 तिवारी कॉलोनी और वार्ड 20 में पेयजल संकट गहराया, दूषित पानी की आपूर्ति से महामारी का खतरा : शिवप्रकाश तिवारी भाजपा नेता ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी और जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत करने की दी चेतावनी। जशपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवप्रकाश तिवारी ने जशपुर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 तिवारी कॉलोनी और वार्ड नंबर 20 में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा…
Read Moreप्यार, पंचायत और फिर कत्ल….पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट ! जशपुर में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या से हड़कंप, आधी रात गांव में हुई खौफनाक हत्या, विधि से संघर्षरत बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार.
प्रेम प्रसंग में युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक नाबालिक सहित तीन गिरफ्तार, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम जाम जूनवानी खारापारा का. मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 103(1),3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1.जयलाल एक्का उम्र 34 वर्ष, 2.जयमन एक्का उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जाम जूनवानी थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर छ ग एवं 3. एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर. नाम मृतक सुशील खलखो उम्र 34 वर्ष निवासी जाम जूनवानी थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर छ ग. पुलिस ने आरोपियों…
Read Moreडीएपी खाद के नाम पर किसानों से ठगी का बड़ा खुलासा : जशपुर के खारीबहार में कृषि विभाग की छापेमार कार्रवाई, 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त कर 342 बोरी सील
डीएपी के नाम पर हो रही थी ठगी, कृषि विभाग ने की बड़ी कार्रवाई खारीबहार में 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त, 342 बोरी सील कर जांच शुरू जशपुर : किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत के मार्गदर्शन में कृषि विभाग पत्थलगांव एवं फरसाबहार की संयुक्त टीम ने विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत खारीबहार में बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए…
Read Moreजशपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट या लाइसेंस स्कूल आने वाले छात्रों पर होगी कार्रवाई, निजी स्कूलों को CCTV, फिटनेस जांच और पुलिस वेरिफिकेशन के सख्त निर्देश
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य पालन करें : कलेक्टर रोहित व्यास विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर ने निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लेकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान तथा विद्यालयों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल…
Read Moreजशपुर में सुशासन तिहार के तहत प्रशासन गांवों के द्वार : टेम्पू शिविर में नागरिक सीधे सौंप सकेंगे आवेदन, मौके पर होगा निराकरण
सुशासन तिहार 2026: टेम्पू में 30 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, 13 गांवों के ग्रामीण शिविर में होंगे शामिल जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मनोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेम्पू में 30 मई 2026 को शिविर लगेगी। इस शिविर में 13 गांव सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोड़ीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं के…
Read Moreजशपुर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को राहत : तालाब में डूबने और आकाशीय बिजली से मौत के दो मामलों में 8 लाख रुपये सहायता राशि स्वीकृत
जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि पर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी के तहत प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 2 प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा कुल 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तपकरा के ग्राम बांसाझाल निवासी जेवियर बड़ा की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने…
Read Moreअब ऑनलाइन बनेगा अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र : जशपुर में कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ
अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति: अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनेगा कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, स्कूलों को प्रचार-प्रसार के निर्देश जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजनांतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार Component-II के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। CHIPS द्वारा…
Read More