जादू टोना का शक, बुजुर्ग पर चढ़ाई बोलेरो, घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम जामपानी, सरबकोंबो का आरोपी करते थे मृतक की पत्नी पर जादू टोना का शक, इसलिए वाहन से एक्सीडेंट का रूप देते हुए बनाई पति की हत्या की योजना पुलिस ने मामले से जुड़े मुख्य आरोपी दीपक यादव को किया गिरफ्तार, बैगा सहित अन्य तीन आरोपी फरार, पुलिस ने कर लिया है चिन्हित, की जा रही है लगातार पता साजी मामले में थाना बगीचा में बी…
Read MoreCategory: जशपुर
सनशाइन स्कूल कुनकुरी में गांधी जयंती पर दिखा देशभक्ति का रंग, नन्हे-मुन्नों ने नृत्य, भाषण और पेंटिंग से जीवंत किए बापू के सत्य-अहिंसा के संदेश
सनशाइन स्कूल, कुनकुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती, नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां कुनकुरी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर सनशाइन स्कूल, कुनकुरी में एक भव्य और गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चले इस विशेष आयोजन में विद्यालय का पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी…
Read Moreबाल मधुमेह की समय पर पहचान और उपचार के लिए जशपुर में स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण, 400 से अधिक कर्मी हुए शामिल—टाइप-1 डायबिटीज के लक्षण, इंसुलिन, शुगर मॉनिटरिंग और समय पर रेफरल पर दिया गया जोर
“बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जशपुर जिले में स्वास्थ्यकर्मियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम” जशपुर : बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग जशपुर एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय (एक सत्र) उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के चार विकासखंडों — बगीचा, कांसाबेल, पत्थलगांव, फरसाबहार — से कुल…
Read Moreजशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को मिला यादगार मंच, ‘सियान आइडल’ फाइनल में गायन, कविता और भाषण से प्रतिभागियों ने मोहा मन—कलेक्टर रोहित व्यास बोले, वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनके अनुभवों से ले प्रेरणा
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और प्रतिभाओं को मिला मंच, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जशपुर सियान आइडल फाइनल आयोजित सेवा और अनुभव की मिसाल हैं हमारे सियान जन, युवा पीढ़ी को इनसे सीखने की जरूरत : सालिक साय जशपुर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा न्यू कम्युनिटी हॉल, बालाजी मंदिर के सामने, जशपुर में जिला स्तरीय समारोह एवं ‘जशपुर सियान आइडल’ फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया…
Read Moreजशपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले से युवाओं को मिला अवसरों का मंच, निजी कंपनियों ने दिए रोजगार के विकल्प—शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप करियर चुनने की मिली जानकारी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान जशपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला संपन्न, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल जशपुर : जशपुर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में विगत दिवस संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल एवं रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों एवं नियोजकों द्वारा सहभागिता करते हुए युवाओं को रोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया। मेले…
Read Moreपाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख, मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेंगे ₹15-15 लाख—मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई; कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित
पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख मृतक श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी कुल 15-15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई पत्थलगांव के विघुत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि…
Read Moreजशपुर में स्वास्थ्य विभाग की संविदा भर्ती के लिए कौशल परीक्षा की तारीख तय, 13 एवं 14 अक्टूबर को होगा दक्षता परीक्षण—वरीयता सूची और परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 और 14 अक्टूबर को जशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, जिला जशपुर के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल दक्षता परीक्षा 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए वरीयता सूची एवं कौशल दक्षता परीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी वरीयता सूची, कौशल दक्षता परीक्षा सूची तथा परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी…
Read Moreजशपुर को देश के अग्रणी पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने की कवायद तेज, 36 योजनाओं की हुई गहन समीक्षा—कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों के लिए बनेगी विशेष रणनीति, लक्ष्य पूर्ति को लेकर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
जशपुर को देश के अग्रणी पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने बनेगी विशेष रणनीति जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कृषि एवं संबद्ध विभागों की 36 योजनाओं की हुई समीक्षा जशपुर : प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जशपुर जिले की प्रगति को और गति देने तथा जिले को देश के अग्रणी पीएमडीडीकेवाई जिलों में शामिल करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में विगत दिवस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित पीएमडीडीकेवाई से संबंधित 36 योजनाओं…
Read Moreपाकरगांव घातक विद्युत दुर्घटना मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्थलगांव के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित—कार्य में लापरवाही के कारण प्रथम दृष्टया पाए गए दोषी, तत्काल प्रभाव से मुख्यालय जशपुर किया गया
पत्थलगांव के कनिष्ठ अभियंता अमृत बेक निलंबित जशपुर :छ.स्टे.पॉ.डि.कं. लिमि. कुनकुरी के अधीक्षण अभियंता वृत्त ने अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता (वितरण केन्द्र) पत्थलगांव के द्वारा अपने कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण दिनांक 29.09.2026 को पत्थलगांव संभाग के ग्राम पाकरगांव में हुई घातक विद्युत दुर्घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान कम्पनी के नियमानुसार अनुज्ञेय जीवन निर्वाह भत्ता देय होगी। इस आदेश के प्रभावशीलता के दौरान श्री अमृत बेक कनिष्ठ अभियंता का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से कार्यालय…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान में बम्बा गांव ने लिया हरियाली का संकल्प, वृहद पौधारोपण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश—जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल के साथ प्रकृति संरक्षण में भागीदारी का लिया संकल्प
सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बम्बा में हुआ वृहद पौधारोपण जशपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम पंचायत बम्बा में 30 सितम्बर 2026 को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन और आमजनों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पौधारोपण कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष, डीडीसी, बीडीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद…
Read More