अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में मनाया गया साक्षरता दिवस, लोगों को साक्षरता की उपयोगिता व महत्व के बारे में दी गई जानकारी

स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाल कर नगरवासियों को शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विगत दिवस  जशपुर नगरीय क्षेत्र  के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला पुरना नगर में साक्षरता दिवस  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. के. प्रसाद, जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री बी.पी.जाटवर, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एम.जेड. यू. सिद्दकी, श्री सुरज चौरसिया,  श्री अमित महतो, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,…

Read More

अपर कलेक्टर जशपुर ने गिरदावरी कार्य का किया अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर ने आज जशपुर विकासखंड के पूरनानगर में गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया  राजस्व और कृषि विभाग के अमला को गंभीरता से गिरदावरी करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

यूनिसेफ और जशपुर जिला प्रशासन की जय हो टीम लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए कर रही जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जय हो टीम द्वारा कुरूमकेला में कोविड 19 टिकाकरण के अभियान के तहत लोगों के घर घर जाकर छुटे हुए लोग को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है स्वास्थ विभाग का अमला भी बूस्टर डोज लगा रही है। उल्लेखनीय है कि यूनिसेफ और जिला प्रशासन की जय हो वालिंटियर द्वारा और यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री अनिल बघेल ब्लॉक समन्वयक कुंदन पन्ना एवं टीम द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम, मानव तस्करी पलायन पर…

Read More

राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने कुनकुरी के ग्राम खुटगांव के आस पास की साफ सफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी एसडीएम रवि राही के मार्गदर्शन में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा खुटगांव के आस-पास की साफ-सफाई की गई और लोगों को भी अपने आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए आग्रह किया। राजीव युवा मितान क्लब का गठन सरकार की तरफ से क्लब के माध्यम से युवाओं को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित किया जा रहा है. साथ ही युवाओं में नेतृत्व विकास स्वावलंबन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा।

Read More

धार्मिक आस्था और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए अपमानजनक बातें करना घोर निंदनीय – यू.डी.मिंज

संसदीय सचिव ने कहा–छत्तीसगढ़ के शांत और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है, ऐसे प्रयासों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने बीते रविवार को जिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित आदिवासी एकता परिषद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए आपत्तिजनक बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि जशपुर सहित पूरा छत्तीसगढ़, शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का प्रतीक है। यहां सभी धर्म, समाज और वर्ग के लोग आपस में मिल जुल कर रहते आए हैं। अपने विकास…

Read More

प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर के 09 छात्र-छात्राएं नीट की परीक्षा पास करने में रहे सफल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना’’ अन्तर्गत नक्सल प्रभावित जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं वाणिज्य विषय से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने की दृष्टिकोण से संचालित प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालय जशपुर नगर के 09 छात्र-छात्राएं नीट की परीक्षा पास करने में सफल हुई है। उल्लेखनीय है, कि प्रयास आवासीय…

Read More

खेतों की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाने के लिए महिलाएं तैयार कर रहीं हैं ‘‘जीवामृत‘‘: जीवा अमृत सभी प्रकार की फसलों, सब्जियों व फलों की खेती में किया जाता है उपयोग

बगिया गौठान की रानी समूह की महिलाए वर्मी कम्पोस्ट खाद और मुर्गीपालन से साल में कमाएं 1 लाख 50 हजार रूपए महिलाएं गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए कैंचुआ भी कर रही तैयार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के बगिया गौठान रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आज आर्थिक लाभ ले रही हैं। गौठान में तैयार कैंचुआ का उपयोग करके महिलाएं उच्च गुणवत्ता के वर्मी कपोस्ट खाद तैयार कर रही हैं। महिलाएं मुर्गी पालन और खाद निर्माण से एक…

Read More

जशपुर जिला में मनोरा विकासखण्ड के स्व सहायता समूह की महिलाओं को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूजा का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के सभी गोठानों को स्वावलंबी बनाने के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है, साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न आजीविका से जोड़ा गया है। समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गई है। इसी कड़ी में इसी कड़ी में पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड मनोरा विकासखण्ड के 05 महिला स्वहायता समूह को 5-5 यूनिट बैकयार्ड चूज़ा का वितरण किया गया। इनमें सम्पति स्व सहायता समूह डोंगझरन ऑरकेला, शीला स्व सहायता समूह रजला, राधाकृष्ण स्व…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 799.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 799.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 सितम्बर तक औसत वर्षा 888.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 12.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 952.3 मिमी, मनोरा में 770.7 मिमी, कुनकुरी में 868.5 मिमी, दुलदुला में 738.6 मिमी, फरसाबहार में 629.6 मिमी, बगीचा में 829.9 मिमी, कांसाबेल में 702.2 मिमी, पत्थलगांव में 814.7 मिमी…

Read More

13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्हवअण्पद में जाकर किया जा सकता है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है।  इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेªडमेन के पदों पर…

Read More