जगरनाथ मंदिर के कुंभ भराई में लगी भक्तों की कतार , विधायक यू.डी. मिंज ने भी भरा कुंभ और क्षेत्रवासियो के खुशहाली के लिए की प्रार्थना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गुरुवार को नागलोक फरसाबहार के ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया में निर्माण हो रहे जगरनाथ मंदिर के कुंभ भराई में यू.डी. मिंज विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पहुंचे और वहां क्षेत्रवासियो के उत्तम स्वास्थ एवं खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की वही चल रहे सहकीर्तन में शामिल हुए । वहां कई विकास कार्यों की घोषणा की एवं आम जनता से मुलाकात करते हुए उनका हाल जाना और त्वरित समस्याओं का समाधान किया । मंदिर के कुंभ भराई में उनके साथ पहुंचे जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज सागर…

Read More

बगीचा एसडीएम आर पी चौहान ने नक्शा बंटाकन में अच्छा कार्य करने वाले पटवारी नीरज पैकरा को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर पी चौहान ने आज नक्शा बंटाकन में अच्छा कार्य करने वाले पटवारी नीरज पैकरा को सम्मानित किया गया। है कि सभी विकास खंड में राजस्व विभाग में विशेष अभियान चलाकर नक्शा बंटाकन का कार्य किया जा रहा है। और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

Read More

छोटानागपुर ट्राईबल वूमेन हाॅकी टूर्नामेंट दिल्ली में जशपुर के बालिकाओं द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा किया गया सम्मानित

उक्त हाॅकी टूर्नामेंट 04 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक दिल्ली में आयोजित किया गया था, टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी सम्मिलित हुये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिल्ली में आयोजित छोटानागपुर ट्राईबल वूमेन हाॅकी टूर्नामेंट में जशपुर के बालिका खिलाड़ियों द्वारा प्रथम बार सम्मिलित होते हुये द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन करते हुये शील्ड एवं 25 हजार रूपये नगद राशी प्राप्त किये हैं। उक्त सभी बालिकाओं एवं कोच को दिनांक 16.02.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

जशपुर कलेक्टर द्वारा कंडोरा के ग्रामीणों की शिकायत का निराकरण कर पहुँचाया राहत : शासकीय भूमि पर स्थित वृक्ष की अवैध कटाई करने वालों पर की गई दंडात्मक कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल  गंभीरता से अपने शिकायतों एवं समस्याओं के  निराकरण हेतु जिला कार्यालय आने वाले ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुँचा रहे है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी कर रहे है। जिससे आमजनों को संतोष मिल रहा है ।  कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त  कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंडोरा के ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य हेतु सुरक्षित रखे गए भूमि में लगे खम्हार के पेड़ की अवैध कटाई एवं बेचने के सबंध में प्राप्त शिकायत का कलेक्टर डॉ रवि मित्तल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा नगरीय क्षेत्र स्थित शहरी गौठान का किया आकस्मिक निरीक्षण : गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने हेतु सीएमओ बगीचा को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा विगत दिवस विकास खण्ड बगीचा के शहरी गौठान एवं एसएलआरएम सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण कर क्रय हुए गोबर की मात्रा, निर्मित खाद, टांका भराव, विक्रय हुए खाद की मात्रा एवं महिला समूह को हुए राशि भुगतान की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, एसडीएम बगीचा आर पी चौहान, सीएमओ बगीचा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ मित्तल ने शहरी गौठान में क्रय गोबर के आधार पर खाद निर्माण  अपेक्षाकृत कम होने  पर असंतोष व्यक्त किया।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश : लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी

गोबर खरीदी, खाद बनाने और सोसायटी के माध्यम से खाद विक्रय में प्रगति लाने के दिए निर्देश अच्छे कार्य करने वाले गौठान के नोडल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित शिविर तब तक लगता रहेगा, जब तक छूटे हुए सभी किसानों का केसीसी न बन जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज मंत्रणा सभाकक्ष में आरईओ, एसीडीओ और सोसायटी प्रबंधकों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना के तहत् गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, सोसायटी के माध्यम से खाद विक्रय की स्थिति, किसान क्रेडिट…

Read More

जशपुर : जनहानि के 1 मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम हर्राडिपा निवासी स्व. प्रसिद्ध की सर्पदंश से 14 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री रूपन हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु 31 मार्च तक किया जाएगा ग्रामवार शिविर आयोजन

कलेक्टर ने विशेष शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत परिधि में लाने हेतु 13 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक ग्रामवार शिविर आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड परिपूर्णता अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के समस्त संबंधित राजस्व, कृषि, पंचायत, सहकारिता, पशुपालन, मछली पालन, उद्यान विभाग, वित्तीय संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर…

Read More

Breaking : खदान में ब्लास्टिंग से बालिका की मृत्यु मामले में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अभय कुमार सोनी के खदान को बंद करने के दिए निर्देश, नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर   ग्राम जोकारी, ग्राम पंचायत जोकारी तहसील कुनकुरी स्थित ख.नं. 401/1 रकबा 4.000 हे. क्षेत्र पर साधारण पत्थर उत्खनिपट्टा अवधि दिनांक 07.07.1997 से 08.07.2029 तक स्वीकृत है। जिसमें आपके द्वारा खनिज पत्थर उत्खनन कार्य के दौरान ब्लॉस्टिंग कराया गया। आपके खदान में ब्लास्टिंग किये जाने से खदान के समीप एक बालिका की दुर्घटना में मृत्यु होने संबंधित सूचना प्राप्त हुई है, जिससे स्पष्ट होता है कि आपके द्वारा छ०ग० गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 51 में उल्लेखित उत्खनिपट्टा के निबंधन एवं शर्तों का पूर्ण रूपेण…

Read More

ब्रेकिंग : ब्लॉस्टिंग में बालिका कि मृत्यु, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की जांच समिति, 7 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर अंतर्गत ग्राम जोकारी तहसील कुनकुरी स्थित ख.नं. 401 / 1 रकबा 4.000 हे. क्षेत्र पर अभय कुमार सोनी निवासी जशपुर तहसील जशपुर के पक्ष में स्वीकृत गौण खनिज साधारण पत्थर उत्खनिपट्टा क्षेत्र में दिनांक 15.02.2023 को पत्थर उत्खनन के दौरान ब्लॉस्टिंग किये जाने से खदान के समीप एक बालिका की दुर्घटना में मृत्यु होने संबंधित सूचना प्राप्त हुई है। उक्त घटना की जांच के लिए तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित अधिकारियों की जांच दल गठित की जाती है – अपर कलेक्टर जशपुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)…

Read More