समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सन्ना तहसील के ग्राम कामारिमा निवासी लीरू राम पिता भुटकुल राम की मृत्यु 18 मार्च 2022 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र देवकुमार व पुत्री देवमुनी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम कोदोपारा निवासी सूरजनाथ भगत की मृत्यु 30 अक्टुबर 2021 को हो जाने पर मृतक के…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जून तक औसत वर्षा 111.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 51.5 मिमी, मनोरा में 19.7 मिमी, कुनकुरी में 24.7 मिमी, दुलदुला में 27.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 62.7 मिमी, कांसाबेल में 1.0 मिमी, पत्थलगांव में 6.2 मिमी एवं सन्ना में 42.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Read Moreजशपुर में 24 जून को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 24 जून 2022 को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में अविनाश इंटरप्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड संस्था द्वारा रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें होम हेल्थ केयर के 50 पद हेतु योग्यता 10वीं पास, वेतन मान 9 हजार के साथ आवासीय सुविधा, कस्टमर सेल्स ऑफिसर के 150 पद हेतु 12 वीं पास वेतन 15000, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद हेतु योग्यता 8वीं पास, वेतन 10 हजार व…
Read Moreसड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजनों को 25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार के ग्राम सुरंगपानी निवासी स्व. बिरेन्द्र यादव की मृत्यु 01 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती चमारी बाई हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती : अनुभव एवं कोविड प्रमाण पत्रों के सत्यापन की अवधि 28 जून तक बढ़ी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। अपने दावे से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये हेतु 14 जून से 20 जून 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त अवधि में बहुत सारे अभ्यर्थियों के द्वारा अपने अनुभव प्रमाण-पत्र, कोविड कार्य किये…
Read Moreचोरी एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु जशपुर पुलिस द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के कस्बों, ग्रामों में घूमने वाले मुसाफिरों की मुसाफिरी दर्ज कर चेकिंग की गई
विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के कुल 72 मुसाफिरों की चेकिंग कर उनका सत्यापन कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जशपुर में चोरी एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना/चौकी क्षेत्र में घूम रहे मुसाफिरों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दिनांक 20 जून 2022 को उनका आकस्मिक चेकिंग किया गया। सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा कुल 10 मुसाफिर, थाना पत्थलगांव द्वारा 19 मुसाफिर, थाना कांसाबेल द्वारा 05, थाना फरसाबहार द्वारा 03, थाना बागबहार-07, चौकी कोतबा द्वारा 12, चौकी आरा द्वारा 03, चौकी पण्डरापाठ द्वारा 03, चौकी दोकड़ा…
Read Moreजशपुर पुलिस द्वारा थाना व चौकी क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में “नशे से आजादी पखवाड़ा” अभियान चलाया जा रहा
पखवाड़ा में स्कूली विधार्थियों एवं आम लोगों को नशा मुक्ति तथा नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नशा मुक्ति एवं नशीली पदार्थों के खतरे के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने हेतु जिला पुलिस जशपुर द्वारा दिनांक 12.06.2022 से 26.06.2022 तक “नशे से आजादी पखवाड़ा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 20.06.2022 को माध्यमिक शाला सरधापाठ में नशा मुक्ति, बाल अपराध के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई एवं साप्ताहिक बाजार पण्डरापाठ में सायबर अपराध, ऑनलाईन यातायात…
Read Moreकुनकुरी में महागिरीजाघर के प्रांगण में आयोजित हुआ विश्व योग दिवस, लोगो ने किया सामुहिक योगाभ्यास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर का गौरव महागिरिजाघर के प्रांगण में सामुहिक योगाभ्यास का मुख्य आयोजन स्थानीय प्रशासन के द्वारा किया गया। शासकीय तौर पर योग दिवस के इस कार्यक्रम में तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी जनपद पंचायत सीईओ लोकहित भगत, सीएमओ नगर पंचायत पुष्पा पैंकरा, बीईओ एस आर साव, एसडीओपी मनीष कुंवर, थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, बीआरसी विपिन अम्बष्ट, आदि के साथ अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर से नागरिकों की भी उपस्थिति रही। प्रातः साढ़े सात बजे से प्रारंभ हुए योगाभ्यास के…
Read Moreजशपुर रणजीता स्टेडियम में महिला आयोग की अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया शुभारंभ, योग को अपने जीवन में सम्मिलित करें – श्रीमती किरणमयी नायक
कलेक्टर ने एनिमिया मुक्त जशपुर जिला बनाने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जशपुर जिला मुख्यालय के रणजीता स्टेडियम में किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने जिला स्तरीय योगाभ्यास का शुभारंभ किया उन्होंने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी लोगों को अपने नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया। अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ के एस मंडावी,…
Read Moreजिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा नव संकल्प शिविर कार्यशाला की गई आयोजित, आगामी 2023 विधानसभा, 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का लिया गया संकल्प
छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की महिला एवं युवाओं पर आधारित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उदयपुर नव संकल्प शिविर की तर्ज पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन सलियाटोली कुनकुरी मैं संपन्न हुआ. नव संकल्प के इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेश त्रिपाठी ने तिरंगा गमछा एवं पुष्पगुच्छ देकर सभी आए हुए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित सदस्यों का…
Read More