चोरी एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु जशपुर पुलिस द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र के कस्बों, ग्रामों में घूमने वाले मुसाफिरों की मुसाफिरी दर्ज कर चेकिंग की गई

विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के कुल 72 मुसाफिरों की चेकिंग कर उनका सत्यापन कार्यवाही की जा रही है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिला जशपुर में चोरी एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना/चौकी क्षेत्र में  घूम रहे मुसाफिरों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर दिनांक 20 जून 2022 को उनका आकस्मिक चेकिंग किया गया।  

सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा कुल 10 मुसाफिर, थाना पत्थलगांव द्वारा 19 मुसाफिर, थाना कांसाबेल द्वारा 05, थाना फरसाबहार द्वारा 03, थाना बागबहार-07, चौकी कोतबा द्वारा 12, चौकी आरा द्वारा 03, चौकी पण्डरापाठ द्वारा 03, चौकी दोकड़ा द्वारा 03 मुसाफिरों को चेक कर उनका सत्यापन कार्यवाही की जा रही है।

Related posts