जशपुर, 10 जून 2025/ जिले में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पर्याप्त, नियमित, स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्त सुनिश्चित करने के लिए रक्तदान की महत्ता को दर्शाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिसके लिए 11 जून 2025 को समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य मेला अन्तर्गत “विश्व रक्तदाता दिवस’ का आयोजन होगा। इस विश्व रक्तदाता दिवस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्त एवं प्लाज्मा दान की आवश्यकता और रोगियों को…
Read MoreCategory: जशपुर
11 जून से डिप्लोमा में एडमिशन का मौका! जशपुर के छात्र अब घर बैठे ले सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश, जानिए पूरी प्रक्रिया..!
जशपुर, 10 जून 2025/ शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर का सत्र 2025-26 से उन्नयन छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में किया जा रहा है। जहॉ डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बी.टेक. पाठ्यक्रमों का संचालन आगामी सत्र से किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्री पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की मेरिट के आधार पर ऑनलाईन काउंसिलिंग के माध्यम से संपन्न होगी। जिसके लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय रायपुर द्वारा काउंसिलिंग हेतु समय सारणी जारी कर दी गई है। ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामिल होने हेतु अभ्यर्थी वेबसाईट https://cgdte.admissions.nic.in पर दिनांक 11 जून से…
Read Moreजशपुर में 10 दिन में 217.9 मिमी बारिश: औसत से भी अधिक, सबसे ज्यादा वर्षा जशपुर तहसील में
जशपुर 10 जून 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 217.9 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जून तक की स्थिति में 165.3 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 0.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 38.7 मिमी, मनोरा में 32.3 मिमी, कुनकुरी में 26.0 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 23.6 मिमी, बगीचा में 11.7 मिमी, कांसाबेल में 13.7 मिमी, पत्थलगॉव में…
Read Moreजंगल की झोपड़ी से पक्के घर तक का सफर : सफलता की कहानी बन गई प्रेरणा, पहाड़ी कोरवा जनजाति की फूलो बाई को मिला वर्षों बाद पक्का मकान, अब नहीं टपकेगी छत.
पाठ क्षेत्र के दूरस्थ अंचल की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा फूलो बाई को मिला पक्का मकान. जशपुर. 10 जून 2025 : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति की एक महिला, फूलो बाई की ज़िंदगी बदल दी है। बरसों से कच्चे मकान में कठिन जीवन जी रही फूलो बाई को अब अपना खुद का मजबूत, सुरक्षित और पक्का घर मिला है। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है। यह सफलता की कहानी दिखाती है कि कैसे…
Read MoreJashpur Breaking नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों से की अतिरिक्त फीस वसूली : प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा निलंबित, अम्बिकापुर संभाग आयुक्त कार्यालय का आदेश जारी
जशपुर, 9 जून 2025 : जिला जशपुर के विकासखंड बगीचा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा को शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि छात्रों से वसूलने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही आयुक्त, सरगुजा संभाग के आदेश क्रमांक 3069/स्था/2025 के तहत की गई है। क्या है मामला? जिला कलेक्टर, जशपुर से प्राप्त पत्र क्रमांक 924, दिनांक 26 मई 2025 के आधार पर, छात्रों एवं पालकों से मिली शिकायतों के मद्देनज़र विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा को मामले की…
Read Moreवर्षा ने बनाया नया रिकॉर्ड! जशपुर जिले में सामान्य से अधिक 217.7 मिमी बारिश
जशपुर, 09 जून 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 217.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 09 जून तक 148.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 0.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 38.7 मिमी, मनोरा में 32.3 मिमी, कुनकुरी में 26.0 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 23.6 मिमी, बगीचा में 11.7 मिमी, कांसाबेल में 13.7 मिमी, पत्थलगॉव में 20.5 मिमी, सन्ना…
Read Moreजशपुर में जनदर्शन: अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने सुनीं 40 से अधिक जनसमस्याएं, तत्काल समाधान के निर्देश
जशपुर, 09 जून 2025/ अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकृत होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा, ताकि उनको अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। आज जनदर्शन में कुल 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, पेयजल…
Read Moreजशपुर के सूरजनराम को ट्राईसाइकिल मिलने से मिली नई उड़ान, अब नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर
राशनकार्ड ,पेंशन,और आयुष्मान कार्ड का भी मिल रहा है लाभ जशपुर 9 जून 2025/ समाज कल्याण विभाग के निःशुल्क ट्राईसाइकिल का लाभ लेकर जशपुर विकास खंड के ग्राम हर्राडीपा निवास सूरजनराम को अब कही भी आने जाने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ता था ट्राई साइकिल मिलने के बाद स्वयं आत्मनिर्भर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका राशनकार्ड बन गया है और प्रत्येक माह राशन मिलता है। उनका आयुष्मान कार्ड भी बन गया है। और दिव्यांग पेंशन…
Read Moreबढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जशपुर पुलिस ने चलाया महाचेकिंग अभियान, राजपत्रित अधिकारी के साथ पूरी जशपुर पुलिस उतरी सड़क पर, एक ही दिन में पूरे जिले में अभियान चलाकर MV एक्ट के कुल 767 प्रकरण में ₹ 307900 /- का काटा गया चालान
शराब पीकर वाहन चला रहे 11 प्रकरण में न्यायालय पेश किया गया, लायसेंस निलंबित करने की प्रकिया की जा रही, विगत दिनों मयाली में “बाईकर्स ऑफ जशपुर” गैंग के 17 सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है, जनवरी 2025 से अब तक कुल 8367 प्रकरण में ₹31,58,600 /- (इकतीस लाख अनठावन हजार छः सौ) जुर्माना वसूल किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने के कुल 182 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया है। जशपुर, 9 जून 2025 : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कमी लाने हेतु शराब सेवन, बिना हेलमेट, बिना…
Read Moreजशपुर में ऑपरेशन आघात की बड़ी सफलता : फरार छेड़छाड़ आरोपी दुर्ग में पकड़ाया, शराब कोचिया और CCTV चोर गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत शराब कोचिया से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त एवं छेड़छाड़ के आरोपी हेमंत यादव उर्फ हर्षित को पत्थलगांव पुलिस ने दुर्ग से दबोचा, हेमंत यादव के विरुद्ध धारा 74, 331 (5),351 (2), 115 (2) भा.न्या.सं., 3(ii) (v) (A), 3(i) (ब) (i) (ii) एससी/एसटी एक्ट दर्ज, पत्थलगांव थाना ने शराब कोचिया गोविंद वैष्णव से कुल 12 लीटर 120 ML कुल कीमती 6080 रुपये का अंग्रेजी शराब जप्त किया, आरोपी गोविंद वैष्णव के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज, सिटी कोतवाली जशपुर ने दूकानों…
Read More