मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल और निरंतर प्रयासों से जशपुर जिले के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से…
Read MoreCategory: जशपुर
कर्मीपारा में खत्म हुई लो-वोल्टेज की समस्या! बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत
कर्मीपारा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर, उपभोक्ताओं को मिल रही है सामान्य बिजली जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कार्यपालन यंत्री, संभाग पथलगांव ने बताया कि उक्त शिकायत के संबंध में श्री शैलेष भगत, कनिष्ठ यंत्री, लुडेग द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बाकल के न्यूट्रल बूसिंग में कार्बन आ जाने के कारण वोल्टेज कम आ रहा…
Read Moreबिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला संकट! पत्थलगांव में झुका पोल तुरंत हुआ दुरुस्त, विद्युत व्यवस्था रही पूरी तरह सुरक्षित
पत्थलगांव में झुके पोल को तत्काल किया गया दुरुस्त, कोई क्षति नहीं जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘झूलते तार की चपेट में आया ट्रक, बिजली पोल क्षतिग्रस्त एवं झूलते हाईटेंशन तार बन रहे हादसों की वजह, बारिश में बढ़ा खतरा‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कार्यपालन यंत्री संभाग पत्थलगांव ने बताया कि 06 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 8.30 बजे रायगढ़ रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने किसी अज्ञात वाहन, जिसकी ऊंचाई अतिरिक्त परिवहन के कारण…
Read Moreबड़ी खबर : जशपुर के विकास को मिली नई उड़ान! सरकारी मेडिकल कॉलेज को NMC की हरी झंडी, कलेक्टर रोहित व्यास ने दी बड़ी खुशखबरी
जशपुरवासियों का सपना सच, नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी! कलेक्टर रोहित व्यास ने की पुष्टि, इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होंगी 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश जशपुर : जशपुर जिले के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। वर्षों पुराना सपना आखिरकार हकीकत में बदल गया है। केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने जशपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की पुष्टि स्वयं जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास…
Read Moreमातृभाषा से मजबूत होगी शिक्षा की नींव, जशपुर के 202 प्राथमिक विद्यालयों में ‘नींव’ कार्यक्रम से सादरी भाषा में होगी पढ़ाई, बच्चों की सीखने की क्षमता को मिलेगी नई उड़ान
जशपुर में शिक्षा की नई पहल: ‘नींव’ कार्यक्रम के माध्यम से सादरी भाषा में होगी बुनियादी शिक्षा जशपुर : जशपुर जिले में प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के उद्देश्य से ‘नींव’ (NEEV) बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के नेतृत्व में, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), जशपुर के मार्गदर्शन में तथा लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (LLF), नई दिल्ली द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में शिक्षा की नींव इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुनकुरी…
Read Moreजशपुर में 15 जुलाई से शुरू होगा भू-अभिलेखों का महाअभियान, 214 राजस्व ग्रामों के जर्जर नक्शों का होगा नवीनीकरण, कलेक्टर ने जारी किया रोस्टर
जीर्ण शीर्ण नक्शों का किया जाएगा नवीनीकरण 27 राजस्व निरीक्षक मंडलों में 30 सितंबर तक चरणबद्ध होगा कार्य जशपुर : जिले में भू-अभिलेखों को अद्यतन, व्यवस्थित एवं अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने वर्ष 2026-27 के लिए नक्शा नवीनीकरण रोस्टर कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जिले के सभी तहसीलों के चयनित राजस्व निरीक्षक मंडलों में पुराने एवं जर्जर नक्शों का नवीनीकरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा विस्तृत आदेश जारी करते हुए…
Read Moreपारंपरिक हुनर से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, जशक्राफ्ट के जरिए बांस शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण, रोजगार और राष्ट्रीय बाजार का सुनहरा अवसर
जशक्राफ्ट के माध्यम से हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान, आधुनिक प्रशिक्षण से बढ़ेगी आजीविका और रोजगार जशपुर : जशपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण आजीविका एवं पारंपरिक हस्तशिल्प को नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशक्राफ्ट ब्रांड को सुदृढ़ करने तथा बांस हस्तशिल्प से जुड़े परिवारों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से विकासखंड जशपुर की ग्राम पंचायत झोलांगा में एक माह का आवासीय बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण 29 जून से 29 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण…
Read Moreदोकड़ा में आस्था का महासंगम, 16 जुलाई को निकलेगी ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ यात्रा; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निभाएंगे गजपति महाराज की पावन परंपरा
श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में रथ यात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं धर्मपत्नी कौशल्या साय निभाएंगे गजपति महाराज की परम्परा, 17 से 21 जुलाई तक होगी श्री जगन्नाथ कथा दोकड़ा/जशपुरनगर : ग्राम दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव–2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। रथ सज्जा, पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को…
Read Moreकुनकुरी की महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान, महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया आत्मविश्वास और आर्थिक संबल
सफलता की कहानी : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। अब वे अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग कर रही हैं। 11 जुलाई को योजना की 29वीं किस्त…
Read Moreजशपुर में बढ़ी हाथियों की गतिविधि: कई गांवों के आसपास 32 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
जशपुर वनमण्डल के चार वन परिक्षेत्रों में 32 हाथियों का विचरण, वन विभाग सतर्क ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील जशपुर : जशपुर वनमण्डल अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में वर्तमान में लगभग 32 हाथियों का दल सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए हाथी-मानव द्वंद की किसी भी संभावित घटना की रोकथाम हेतु व्यापक सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी उपाय किए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र दुलदुला अंतर्गत ग्राम धुरीअम्बा, करडेगा, केन्दापानी, धांधअम्बा, बुकना, मधुटोली एवं…
Read More