कर्मीपारा में खत्म हुई लो-वोल्टेज की समस्या! बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से उपभोक्ताओं को मिली राहत

कर्मीपारा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर, उपभोक्ताओं को मिल रही है सामान्य बिजली

जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशन प्रकाशित खबर ‘‘कर्मीपारा में 15 दिनों से लो-वोल्टेज, लोग परेशान‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

 कार्यपालन यंत्री, संभाग पथलगांव ने बताया कि उक्त शिकायत के संबंध में श्री शैलेष भगत, कनिष्ठ यंत्री, लुडेग द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बाकल के न्यूट्रल बूसिंग में कार्बन आ जाने के कारण वोल्टेज कम आ रहा था।

 उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बाकल के न्यूट्रल बूसिंग का कार्बन साफ करने के बाद उपभोक्ता परिसर पर वोल्टेज सामान्य पाया गया। वर्तमान में क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।

Related posts