जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम टेकूल निवासी स्व. कमलेश्वर राम का कुआं के पानी में डूबने से 16 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी राजमनी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान, कुनकुरी के कृषक लादेन टोप्पो ने बिना किसी परेशानी के बेचा धान, खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना
जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य शासन के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि किसान बिना किसी असुविधा के अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में कुनकुरी विकासखण्ड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम खजूरबहार निवासी कृषक श्री लादेन टोप्पो ने बताया कि केंद्र में धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना…
Read Moreनवगुरूकुल जशपुर में मिली तैयारी से नीलम यादव को रोजगार का अवसर, ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर डेटा एनालिटिक्स प्रशिक्षण के बाद अहमदाबाद की कंपनी में बनी मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
नवगुरूकुल में तैयारी से नीलम को मिला रोजगार का अवसर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए नवगुरूकुल दे रहा है बढ़िया अवसर जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी में जशपुर जिले की नीलम यादव अपने सफलता की कहानी बयां कर रही है। उन्होंने बताया कि वे जशपुर, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उनके पिता का नाम महेश यादव है और माता का नाम कमला यादव है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10…
Read Moreनवगुरूकुल ने बदली जशपुर की बेटी नेहारिका लकड़ा की ज़िंदगी, सीमित संसाधनों से निकलकर पाई मनपसंद नौकरी, प्रोग्रामिंग प्रशिक्षण से बनी आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी युवा
नवगुरूकुल युवाओं के कर रहे सपने पूरे : नेहारिका को मिला उनका मनपसंद नौकरी जशपुर : मेरा नाम नेहारिका लकड़ा है और मैं जशपुर, छत्तीसगढ़ से हूँ। मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गाँव से पूरी की है। इसके बाद मैंने नवगुरुकुल, जशपुर कैंपस से Programming कोर्स किया। मैं एक छोटे से परिवार से हूँ, जिसमें चार सदस्य हैं—मेरे पिता, माता, छोटा भाई और मैं। मेरे पिता किसान हैं, मेरी माता एक सरकारी स्कूल में “रसोइया” (कुक) के रूप में कार्यरत हैं, और मेरा छोटा भाई कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर…
Read Moreजशपुर में DST प्रायोजित नवाचार परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना, खाद्य-ग्रेड महुआ व वनौषधियों के वैज्ञानिक प्रसंस्करण को मिला नया आधार, आदिवासी आजीविका सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम
जशपुर में चल रही DST प्रायोजित परियोजना के तहत सोलर टनल ड्रायर की स्थापना, खाद्य-ग्रेड महुआ और वनौषधियों के प्रसंस्करण को मिला वैज्ञानिक आधार, महुआ से बनाएं जा रहें विभिन्न खाद्य सामग्री जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पहले से ही महुआ फूल के मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अग्रणी जिलों में गिना जाता है। यहां महुआ आधारित विभिन्न खाद्य उत्पादों पर कार्य हो रहा है, जिनमें महुआ नेक्टर, महुआ चवन्यप्राश, महुआ लड्डू, कुकीज़…
Read Moreजशपुर में संपत्ति कर को लेकर स्थिति स्पष्ट, जनपद पंचायत बगीचा ने कहा— शासन निर्देशानुसार ही लिया जा रहा कर, एकमुश्त भुगतान की कोई बाध्यता नहीं, ग्राम सभा की सर्वसम्मति से हुआ निर्धारण
शासन के निर्देशानुसार लिया जाएगा सम्पत्ति कर ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के आधार पर सम्पत्ति कर किया गया निर्धारित जशपुर : जनपद पंचायत बगीचा से प्राप्त जानकारी अनुसार एक साथ संपत्ति कर लेने हेतु निर्देशित नहीं किया गया है। शासन के निर्देशानुसार सम्पत्ति कर लेना है, जो प्रति हजार, दो रूपये लिया जा रहा है। जिसे एक साथ जमा किया जा सकता हैं। शेष अपनी सुविधानुसार जमा कर सकते हैं। किसी से जबरदस्ती संम्पत्ति कर नहीं लिया जा रहा है। ग्राम सभा में सर्व सहमति से लिये गये…
Read Moreकुनकुरी के सन साईन स्कूल में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच गूंजा राष्ट्रप्रेम, डॉ. पी.सी. कुजूर रहे मुख्य अतिथि
कुनकुरी : नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सन साईन स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे रंगों, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं देशभक्ति संदेशों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक डॉ. पी.सी. कुजूर रहे, जबकि नगर के सम्मानित नागरिक गजेन्द्र जैन एवं मदन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की…
Read Moreअपराध समीक्षा पर अनुविभागवार बैठक : लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती, जशपुर पुलिस को नव पदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह से मिले नए निर्देश, अब थाने से कोई फरियादी नहीं लौटेगा निराश !
लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं निराकरण हेतु दिया गया निर्देश. ओव्हर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये. रायपुर की तर्ज पर यहां भी बनेंगे पुलिस मितान, गांव-गांव किया जाएगा जागरूक. सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं दुर्घटना होने पर घायलों को मिलेगा त्वरित उपचार. मादक पदार्थ और गौ-तस्करी की सूचना मिलने पर नाकाबंदी हेतु बेरियर लगाकर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश. व्हीआईपी एवं व्हीव्हीआईपी सुरक्षा सृदृढ़ करने की कार्यवाही करें, कानून व्यवस्था बनाये…
Read Moreहरी झंडी के साथ स्वास्थ्य की नई राह: दुलदुला से पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना, अब गाँव-गाँव पहुँचेगी मुफ्त इलाज सुविधा
कुनकुरी : दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पंचायत दुलदुला के उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता एवं भाजयूमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अमन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्य…
Read Moreनिर्वाचन में तकनीकी नवाचार का राष्ट्रीय उदाहरण बना जशपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला घोषित
निर्वाचन में तकनीक के प्रभावी उपयोग से जशपुर बना श्रेष्ठ निर्वाचन जिला राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर हुए सम्मानित कलेक्टर श्री रोहित व्यास को सौंपे गए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र जशपुर : लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने और मतदाता सहभागिता को नई ऊँचाई देने की दिशा में जशपुर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जशपुर जिले का चयन “निर्वाचन में तकनीक का प्रभावी उपयोग” श्रेणी के अंतर्गत राज्य…
Read More