जशपुर में आयुर्वेद का संदेश, 5 दिनों तक चला सेवा संकल्प अभियान; स्वास्थ्य शिविर में 421 हितग्राहियों की जांच, निःशुल्क औषधि वितरण से लेकर जनजागरूकता रैली तक हुए विविध आयोजन

जशपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न जशपुर : संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जिला जशपुर की समस्त आयुष संस्थाओं में 19 से 23 सितम्बर 2026 तक 11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान जिले के सभी आयुष आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पांच दिनों तक काढ़ा वितरण किया गया। 19 सितम्बर को वृक्षारोपण, औषधीय पौधों का परिचय तथा स्कूली बच्चों को स्वस्थ…

Read More

कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए लगा सेवा और सहयोग का शिविर, 155 हितग्राही हुए लाभान्वित; 76 यूडीआईडी के लिए पात्र, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर-ट्राईसायकल सहित मिली जरूरी सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियान के तहत कांसाबेल में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित ट्राईसायकल, व्हीलचेयर एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र का किया गया वितरण, 155 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में दिव्यांगजन सेवा एवं सहयोग अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ पेंशन योजनाओं, सहायक उपकरण…

Read More

जशपुर में कनेक्टिविटी को मिली बड़ी मजबूती! बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी का 100 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार, ₹4.41 करोड़ की लागत से 8 गांवों के 5,100 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा बारहमासी आवागमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व मे जिले में मजबूत हो रही कनेक्टिविटी बोकी-आरा मार्ग पर गिरमा नदी में पुल निर्माण पूर्ण, 8 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ 4.41 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुल का निर्माण हुआ पूरा जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क, पुल-पुलिया सहित अधोसंरचना विकास के कार्यों को गति मिल रही है। पहाड़ी एवं पठारी भौगोलिक क्षेत्र वाले जशपुर जिले में नदी-नालों पर उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही लोगों…

Read More

हाथियों की स्मृति में हर साल सजता है गणेश उत्सव, 2009 में करंट से मृत दो गजराजों को भगवान गणेश का स्वरूप मानकर ग्रामीणों ने किया था अंतिम संस्कार; जशपुर के शेखरपुर में आज भी जीवंत है ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा

शेखरपुर में ‘गज श्रद्धा’ की अनूठी परंपरा, हाथियों की स्मृति में मनाया जा रहा गणेश उत्सव जशपुर : जशपुर जिले के वन परिक्षेत्र पत्थलगांव के परिसर सरईटोला अंतर्गत ग्राम शेखरपुर में वन्यजीवों के प्रति आस्था और सह-अस्तित्व की एक अनूठी परंपरा आज भी जीवंत है। वर्ष 2009 में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो जंगली हाथियों की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने उन्हें भगवान गणेश का प्रतीक मानते हुए हिन्दू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर उसी स्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी। तब…

Read More

लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिली बड़ी राहत, वर्षों बाद बी-1 में दर्ज हुआ नाम; अब किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने की राह आसान

सेवा की कहानी : लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम का हुआ फौती नामांतरण, किसान हितैषी योजनाओं का मिलेगा लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से किसानों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ समय-सीमा में मिल रहा है। इसी क्रम में कुनकुरी तहसील के ग्राम कंडोरा निवासी कृषक श्री रतम राम का लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत फौती नामांतरण पूर्ण किया गया, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। ग्राम कंडोरा निवासी श्री रतम…

Read More

जशपुर में बारिश का आंकड़ा 8191.9 मिमी पहुंचा, फिर भी 10 साल के औसत से पीछे! मनोरा में सबसे अधिक, फरसाबहार में सबसे कम वर्षा

जिले में 01 जून से अब तक 8191.9 मिमी वर्षा दर्ज जशपुर : जिले में 01 जून से अब तक 8191.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 10339.9 मिमी रही है। बीते दिवस जिले में कुल 83.6 मिमी (औसतन 8.36 मिमी) वर्षा रिकॉर्ड की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 757.3 मिमी, मनोरा में 1306.9 मिमी, कुनकुरी में 1147.2 मिमी, दुलदुला में 671.5 मिमी, फरसाबहार में 396.7 मिमी, बगीचा में 817.8…

Read More

पिता की विदाई के बीच बेटे को मिला नई जिम्मेदारी का संबल, पुलिस कप्तान ने घर पहुंचकर दिया आरक्षक पद का अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र, परिवार के साथ खड़ा दिखा पूरा पुलिस विभाग.

पुलिस कप्तान ने स्वयं संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित विभागीय कार्यवाही पूर्ण कराई, दिवंगत आरक्षक की तेरहवीं के दिन उनके घर जाकर उनके पुत्र बोनी प्रसाद सिंह को आरक्षक के पद पर प्रदान किया नियुक्ति पत्र. शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बंधाया ढांढस, कहा—दुःख की इस घड़ी में पूरा जशपुर पुलिस परिवार आपके साथ खड़ा है. दिवंगत आरक्षक की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने हेतु पुलिस कप्तान ने श्रद्धांजलि देकर ईश्वर से मृत आत्मा के लिये…

Read More

मिशन नींव से जशपुर में संवरेगा बचपन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिलेगी नई दिशा — जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और रॉकेट लर्निंग के बीच एमओयू, ECCE को मजबूत करने नियमित गतिविधियों पर जोर

मिशन नींव जशपुर के तहत ईसीसीई को सशक्त बनाने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के बीच एमओयू आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक आयोजित जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग की कार्यशाला और समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के बौद्धिक विकास और पोष्टिक आहार, टीकाकरण, अपार आईडी, आंगनबाड़ी के नियमित संचालन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। और अधिकारियों को आवश्यक…

Read More

वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन हुआ तो खुला धान बिक्री का रास्ता, किसान चंद्रेश की बदली किस्मत ; एग्रीस्टैक में खसरा लिंक होने से समर्थन मूल्य पर बेच पा रहे फसल, सरकारी योजनाओं का भी मिल रहा सीधा लाभ

सेवा की कहानी : वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन होने से किसान चंद्रेश की बदली किस्मत जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन की डीसीएस एवं एग्रीस्टैक जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से वनांचल के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। कांसाबेल तहसील के ग्राम खारपानी निवासी कृषक श्री चंद्रेश कुमार यादव की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है। ग्राम खारपानी निवासी श्री चंद्रेश कुमार यादव पिता पुस्तम राम के पास धान की फसल तो थी, लेकिन वे अपनी उपज को धान मंडी में नहीं बेच पाते थे।…

Read More

ड्राइविंग का हुनर, बैंगलोर में रोजगार का अवसर—जशपुर के युवाओं के लिए भर्ती ; ड्राइवर पद पर ₹20,640 वेतन के साथ इंसेंटिव और भोजन-आवास की सुविधा, 18 से 45 वर्ष तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

चार पहिया वाहन चालन जानने वाले युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर बैंगलोर में ड्राइवर के पद पर ₹20,640 मासिक वेतन के साथ इंसेंटिव और भोजन-आवास की सुविधा जशपुर : जशपुर जिले के चार पहिया वाहन चालन का ज्ञान रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से एम. जे. एफ. स्किल्स एंड अलाइड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा बैंगलोर में ड्राइवर के पद पर रोजगार के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इस रोजगार के लिए चयनित युवाओं को…

Read More