जशपुर में ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत योग का महाअभियान, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर; स्वस्थ जीवनशैली के लिए जुटे अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकायों में योग एवं ध्यान शिविर का किया गया आयोजन

जशपुरनगर : आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत जिले में भव्य योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में 25 सितम्बर 2026 को जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विकासखंड एवं नगरीय निकायों में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किए गए।

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इन योग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना है।

शिविर में योग विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।

साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले इन शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही।

Related posts