जशपुर, 06 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की एक बैठक लेकर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के तहत संचालित विकासकार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समस्त कार्यों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने जनपद पंचायत सीईओ को जिन सरपंचों और सचिवों ने राशि आहरण के बाद भी कार्य नहीं कराया है, उनसे वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश…
Read MoreCategory: जशपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर में विद्युत अधोसंरचना का क्रांतिकारी विस्तार, 12 नए सबस्टेशन और सैकड़ों किलोमीटर विद्युत लाइन का निर्माण जारी
कुनकुरी के हर्राडाढ़ के स्थापित होने वाला सबस्टेशन प्रदेश का 5 वा सबसे बड़ा सबस्टेशन होगा घर-घर पहुंचेगी बिजली, आद्यौगिक विकास को मिलेगी गति जशपुर, 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। हर…
Read Moreगंदगी, बासी खाना और अख़बार में परोसे जा रहे भोजन पर जशपुर प्रशासन की कड़ी नजर, ‘बने खाबो–बने रहिबो’ अभियान में उड़े कई होटलों के होश
विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक जशपुर, 06 अगस्त 2025 / खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के नियंत्रक के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के दृष्टिगत खाद्य जनित रोगों एवं संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने हेतु 04 से 06 अगस्त 2025 तक प्रदेशभर में “बने खाबो-बने रहिबो” विशेष जांच एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना एवं खाद्य जनित बीमारियों की रोकथाम करना है। इसी के तहत् जशपुर जिले में भी 04 से 06 अगस्त 2025 तक जिले के…
Read Moreजशपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना हरियाली क्रांति का प्रतीक! वैद्यों को औषधीय पौधों के वितरण से पर्यावरण और परंपरा दोनों को संजीवनी
एक पेड़ मां के नाम‘ : परंपरागत उपचार कर्ता वैद्यों को औषधि पौधों का किया गया वितरण घोलेंग एकलव्य विद्यालय में भी किया गया पौध रोपण जशपुर, 06अगस्त 2025/ ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत् वन विभाग के सहयोग से पिरामल स्वा़स्थ्य टीम द्वारा जशपुर विकासखंड के परंपरागत उपचार कर्ता वैद्यों को औषधि पौधों जामुन, आम, नीम, करंज, हर्रा, बहेरा पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित वैद्यों को पौधों की गुणवत्ता पर जानकारी दी गई और पौधों को लगाकर उसकी सुरक्षा करने को कहा गया। वैद्यों…
Read Moreजशपुर में 13 सितम्बर को आयोजित होगी मेगा नेशनल लोक अदालत: वर्षों से लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैंक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक, आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय कुनकुरी, बगीचा और पत्थलगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितम्बर को जशपुर, 06 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जाना है। जिला न्यायालय जशपुर एवं तहसील न्यायालय कुनकुरी, बगीचा एवं पत्थलगांव में नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 को…
Read Moreबारिश का कहर या कुदरत की मेहरबानी? जशपुर में औसत से 1350 मिमी अधिक वर्षा, कुनकुरी में सबसे ज़्यादा
जशपुर, 06 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7213.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 अगस्त तक की स्थिति में 5864.3 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 21.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 784.2 मिमी, मनोरा में 918.7 मिमी, कुनकुरी में 1035.2 मिमी, दुलदुला में 431.8 मिमी, फरसाबहार में 593.2 मिमी, बगीचा में 752.3 मिमी, कांसाबेल में 691.9 मिमी, पत्थलगांव में…
Read More“सोलर लगाओ, बिजली बचाओ!” — जशपुर कलेक्टर का बड़ा ऐलान, हर घर को मिलेगा मुफ्त बिजली योजना का लाभ, साथ में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
अभियान के तहत तिरंगा राखी, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान, तिरंगा बाईक रैली, स्कूल महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जशपुर, 06 अगस्त 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति और केन्द्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी “सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह योजना अपने घरों में बिजली बचत करने की बहुत अच्छी योजना है। घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा बचत और पर्यावरण को…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज़ | जशपुर प्रशासन का अल्टीमेटम : पशुपालकों को SSP की चेतावनी – 7 दिन में हटाएं मवेशी, वरना होगी FIR और सख्त कार्रवाई
जशपुर, 5 अगस्त 2025 | आज जशपुर में आयोजित NCoRD, रोड सेफ्टी एवं लॉ एंड ऑर्डर की महत्वपूर्ण बैठक में एक अहम निर्देश जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने की, जिसमें एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह समेत जिले के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसएसपी शशिमोहन सिंह ने पशुपालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि — > “पशुपालक अपने-अपने पशुओं की उचित देखरेख और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यदि एक सप्ताह के भीतर सड़कों पर आवारा पशु नजर आते हैं, जिससे…
Read Moreजशपुर में सड़कों से हटेंगे आवारा मवेशी: कलेक्टर ने 07 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश, नहीं माने तो पशुपालकों पर होगी सख्त कार्यवाही
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले; मुख्य मार्गों से लेकर हाईवे तक मवेशियों को हटाने चलेगा विशेष अभियान जशपुर, 05 अगस्त 2025/ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह,एडीएम प्रदीप कुमार साहू, एएसपी अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में कलेक्टर ने सड़कों पर घुमंतू मवेशियों के कारण किसी अप्रिय…
Read Moreबिना पर्ची दवा नहीं, सीसीटीवी जरूरी : जशपुर में मेडिकल स्टोर्स के लिए कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश, नशे के विरुद्ध छेड़ी निर्णायक मुहिम
मेडिकल स्टोर्स को निर्देश – फार्मेसी में प्रशिक्षित कर्मी अनिवार्य, बच्चों को मादक दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध जशपुर, 05 अगस्त 2025/ जिले में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, एडीएम प्रदीप कुमार साहू, एएसपी अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले…
Read More